Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

‘वोट नहीं तो फंड नहीं’ बयान पर विपक्ष का हमला

अजित पवार का मालेगांव में विवादित बयान, वोट के बदले फंड की चेतावनी पर राजनीतिक विवाद
adminBy adminNovember 27, 2025 महाराष्ट्र No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp
मालेगांव

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रमुख अजित पवार के एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान पवार ने कहा था कि यदि मतदाताओं ने उनके उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया तो नगर पंचायत को मिलने वाला अतिरिक्त फंड वापस लिया जा सकता है।

एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

21 नवंबर को मालेगांव में प्रचार के दौरान पवार ने कहा-“मालेगांव नगर पंचायत का बजट सिर्फ 15 करोड़ है। विकास के लिए अतिरिक्त फंड की जरूरत पड़ती है। बारामती को मैंने ज्यादा फंड दिया, इसलिए वहां विकास हुआ। अगर आप हमारे उम्मीदवार को चुनते हैं तो मैं अपने वादे पूरे करूंगा। लेकिन अगर आप हमें रिजेक्ट करेंगे तो मैं भी आपको रिजेक्ट कर दूंगा। आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड है।”

पवार के इस बयान की वीडियो क्लिप सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे मतदाताओं को धमकाने जैसा बताया। शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यह बयान लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है। “ये फंड अजित पवार के व्यक्तिगत नहीं हैं। यह टैक्सपेयर्स का पैसा है। मतदाताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग चुप क्यों है?” वहीँ एनसीपी (शरद पवार गुट) प्रवक्ता महेश तपासे ने भी बयान की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव आयोग से तुरंत और कठोर कार्रवाई की मांग की।

लगातार विवाद बढ़ने के बाद पवार ने रविवार को अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि “मैंने कहां धमकी दी? राजनीति में नेता जो बात कहते हैं, मतदाता खुद फैसला करते हैं। मतदाता समझदार हैं।”सोमवार को उन्होंने फिर बयान देते हुए कहा “मीडिया मेरी हर बात को पकड़ लेता है। मैं जानता हूं कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। 35 साल में मुझ पर कई आरोप लगे, लेकिन किसी का कोई कर्ज मैं नहीं रखता।”

मुद्दा सिर्फ बयान का नहीं, सत्ता के संदेश का है

अजित पवार का यह बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था की उस संवेदनशील रेखा को छूता है जहां सत्ता में बैठे नेता विकास कार्यों को वोट के बदले सौदे की तरह पेश करते दिखाई देते हैं। विपक्ष का कहना है कि फंड सार्वजनिक होता है, किसी नेता की निजी जायदाद नहीं। चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है, लेकिन मामला साफ़ तौर पर आचार संहिता और चुनावी नैतिकता के दायरे में सवाल खड़ा करता है। फंड रोकने की बात चाहे राजनीतिक उपमा हो या रणनीतिक टिप्पणी ,चुनावी माहौल में इसका असर गंभीर माना जा रहा है।

Also Read : क्या देश के मिसाइल मैन को जिहादी कहने वाले गद्दार पर लगाम लगेगी ?

Also Read : 15 दिन का सत्र 9 बड़े बिल और संसद से भागती सरकार?

Also Read : CBI पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी: क्या देश की जांच एजेंसीयां भटक चुकी है?

AjitPawar BreakingNewsMaharashtra DemocracyIndia electioncommission ElectionControversy FundThreat MaharashtraPolitics MalgaonElections MCCViolation NCP PoliticalDebate SharadPawarNCP ShivSenaUBT TrendingNewsIndia ViralVideo VoteBankPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

महाराष्ट्र में फल ले जारहे ट्रक पर ‘गौरक्षकों’ का हमला, ड्राइवर की हालत गंभीर

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility