Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?

September 6, 2026

मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है

September 6, 2026

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Monday, September 7
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

adminBy adminJune 1, 2026 महाराष्ट्र No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

देश इस समय बेरोज़गारी, महंगाई और आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। महाराष्ट्र भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में, जब लाखों युवा रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तब लातूर के प्रसिद्ध “ट्यूशन एरिया” पर कार्रवाई और वहां चल रहे कोचिंग क्लासेस, हॉस्टल, खानावलों और अन्य व्यवसायों को बंद करने का आदेश केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला दिखाई देता है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लातूर का “लातूर पैटर्न” केवल एक शिक्षा मॉडल नहीं, बल्कि पूरे शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। हर साल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों विद्यार्थी NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां आते हैं। इन विद्यार्थियों की वजह से कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, मेस, पुस्तक दुकानें, चाय होटल, वाहन सेवाएं और छोटे-बड़े सैकड़ों व्यवसाय चलते हैं। यानी यह पूरा इलाका शिक्षा के साथ-साथ हजारों लोगों के रोजगार का केंद्र बन गया है।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में RCC और शिवराज मोटेगावकर जैसे किसी एक संस्थान या व्यक्ति पर आरोप हैं, तो उसकी सज़ा पूरे ट्यूशन एरिया को क्यों दी जा रही है? क्या एक संस्था पर लगे आरोपों के आधार पर सभी कोचिंग संस्थानों को शक की निगाह से देखना न्यायसंगत है?

अगर सरकार के पास RCC या अन्य आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। अगर सचमुच सरकार में हिम्मत है, तो NEET पेपर लीक में शामिल सभी आरोपियों के घरों, संपत्तियों और संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई करे बुलडोज़र चलाए। दोषियों को सख्त सज़ा दे, ताकि शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को स्पष्ट संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे इलाके को बंद करने की कोशिश करना सरकार की नाकामी और निकम्मेपन की निशानी लगता है। क्योंकि इससे असली अपराधियों पर तो शायद असर पड़े या न पड़े, लेकिन हजारों निर्दोष विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।

यह भी सोचने वाली बात है कि अगर किसी एक उद्योगपति पर घोटाले का आरोप लगे, तो क्या पूरी इंडस्ट्रियल एरिया बंद कर दी जाती है? अगर किसी डॉक्टर पर आरोप लगे, तो क्या पूरे अस्पताल बंद कर दिए जाते हैं? फिर शिक्षा क्षेत्र के साथ ही ऐसा सामूहिक अन्याय क्यों?

भाजपा नेता डॉ. अर्चनाताई पाटील चाकूरकर द्वारा “स्पेशल एजुकेशन ज़ोन” की मांग और ट्यूशन एरिया के समर्थन में खड़ा होना इस बात का संकेत है कि यह मुद्दा केवल व्यापारियों का नहीं, बल्कि लातूर की पहचान और हजारों छात्रों के भविष्य का प्रश्न बन चुका है।

आज जरूरत इस बात की है कि सरकार भावनात्मक या दिखावटी फैसले लेने के बजाय संतुलित और न्यायपूर्ण रवैया अपनाए। दोषियों को बख्शा न जाए, लेकिन निर्दोषों की रोज़ी-रोटी और विद्यार्थियों के भविष्य को भी बर्बाद न किया जाए। क्योंकि शिक्षा व्यवस्था को सुधारना सरकार की जिम्मेदारी है, उसे खत्म करना नहीं।

Read Next :

मासूमों की चीखें और सत्ता की खामोशी-आखिर किसके संरक्षण में पल रहे हैं बलात्कारी?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए मस्जिदों और कब उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए मस्जिदों और कब्रिस्तानों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मस्जिदों से नफरत करते हैं। यूपी में मस्जिदें गिराकर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।- असदुद्दीन ओवैसी - सांसद, AIMIM#elaannews #breakingnews #indianews #upnews #yogiadityanath
वो एक कुरले बालों वाला बाबा है ना... (अनिरुद्धाचार वो एक कुरले बालों वाला बाबा है ना... (अनिरुद्धाचार्य)। वो ऐसे नहीं, थोड़े अलग तरह से बाल बढ़ाए हुए हैं।  कुछ भी कहानियां सुनाते हैं और लोग आसानी से मान लेते हैं।उस दिन भी उसने ऐसी ही कहानी सुनाई। राम और रावण का युद्ध हुआ था, उस युद्ध में रावण के एक लाख बेटे और डेढ़ लाख पोते मारे गए।राज ठाकरे बोले - मुझे जो पता है, रावण के सिर्फ दस सिर थे। एक लाख बेटे? ऐसी झूठी-मूठी कहानियां सुनाई जाती हैं।#elaannews #breakingnews #maharashtra #aniruddhacharyajimaharaj #rajthackeray
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के मा अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में राजापेठ पुलिस ने आरोपी आनंद भड की शहर के प्रमुख रास्तों से धिंड निकाली। दो दिन पहले आरोपी ने नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर सरेआम उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद शहर में दहशत का माहौल था। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर धिंड निकाली, ताकि लोगों के मन में पैदा हुई दहशत कम हो सके। आरोपी को अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह जल्द सामने आने की उम्मीद है। वहीं, नागरिकों ने आरोपी को चौक में फांसी देने की मांग की है।#elaannews #breakingnews #maharashtra #amrawatinews #amrawati
“दो करोड़ नाम हटाए गए, उसी तरह दो करोड़ नाम मतदाता “दो करोड़ नाम हटाए गए, उसी तरह दो करोड़ नाम मतदाता सूची में डाले भी जा सकते हैं। सावधान रहें। चुनाव जीतने के लिए भाजपा का निचले स्तर तक जाकर दांव-पेंच।”- उद्धव ठाकरे - सुप्रीमो, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #SIR #bjp
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility