Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में फल ले जारहे ट्रक पर ‘गौरक्षकों’ का हमला, ड्राइवर की हालत गंभीर

adminBy adminMay 1, 2026 महाराष्ट्र No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

सोशल मीडिया खोलते ही आजकल इंसान को ज्ञान, संवेदना और भाईचारे से जुड़ी बातें कम, जबकि नफ़रत, झूठ और ज़हर से भरी पोस्ट ज़्यादा दिखाई देती हैं। खासतौर पर इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से ऐसे वीडियो, पोस्ट और कथित “खुलासे” परोसे जाते हैं, जिनका सच से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होता। एडिटेड वीडियो, झूठे दावे, फर्जी आंकड़े और उकसाने वाली भाषा, यही आज नफ़रत के कारोबार का सबसे बड़ा हथियार बन चुके हैं। दुर्भाग्य यह है कि आम लोग, विशेषकर वे जो हर जानकारी की जांच नहीं कर पाते, इन झूठों को सच मान बैठते हैं। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धीरे-धीरे उनके मन में मुसलमानों के प्रति अविश्वास, घृणा और हिंसा का ज़हर भर दिया जाता है। महाराष्ट्र के यवतमाल में दो ट्रक ड्राइवरों पर हुआ बर्बर हमला इसी जहरीले माहौल की खौफनाक उपज है। फल लेकर जा रहे दो मेहनतकश ड्राइवर-एल्विन और मोहम्मद नदाफ निसार कुरैशी को किस अपराध की सज़ा दी गई? क्या इसलिए कि वे दक्षिण भारत से थे? क्या इसलिए कि उनका नाम और पहनावा कुछ लोगों की नफ़रत की राजनीति के लिए पर्याप्त था?

या इसलिए कि भीड़ को अब कानून, संविधान और इंसानियत से कोई डर नहीं रहा? 20 से 30 किलोमीटर तक पीछा करना, हथियारों से लैस होकर ट्रक को रोकना, और फिर जानलेवा हमला करना, यह कोई साधारण “रोड रेज” नहीं हो सकता। यह एक सुनियोजित हमला था, जिसमें नफ़रत साफ़ झलकती है। लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुलिस ने पहले 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की और बाद में मामले को “रोड रेज” बताकर उसकी गंभीरता को कम करने की कोशिश की।

जब एक व्यक्ति आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हो, कई सर्जरी की आवश्यकता हो, तब हल्की धाराएं लगाना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि न्याय के साथ क्रूर मज़ाक है। हालांकि इसे दरोडा और लूट मार की केस बनाना चाहिए था। रोड रेज? क्या कोई रोड रेज में 30 किलोमीटर तक पीछा करता है? क्या कोई रोड रेज में हथियार लेकर घूमता है? सच तो यह है कि उत्तर भारत की तरह अब महाराष्ट्र की सड़कों पर भी कुछ स्वयंभू “गौरक्षक” और “निगरानी दल” लंबे समय से कानून को अपने हाथ में लेते आ रहे हैं। वे न तो पुलिस हैं, न किसी अदालत ने उन्हें अधिकार दिया है।

फिर भी वे खुलेआम वाहनों को रोकते हैं, तलाशी लेते हैं, धमकाते हैं और कई बार हत्या तक कर देते हैं। यह केवल कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि उस सामाजिक बीमारी का लक्षण है जिसे वर्षों से नफ़रत की राजनीति ने पोषित किया है। जब नेताओं के भाषणों में विभाजन हो, जब टीवी स्टूडियो अदालत बन जाएं, और जब सोशल मीडिया झूठ की फैक्ट्री में बदल जाए, तब सड़कों पर भीड़ का हिंसक होना तय है। एल्विन का यह कहना कि “हम रात में महाराष्ट्र की सड़कों पर चलने से बचते हैं” किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

सोचिए, अपने ही देश में नागरिकों को अपने नाम, अपनी शक्ल और अपने धर्म के कारण डरकर सफर करना पड़े तो इससे बड़ा लोकतांत्रिक पतन क्या हो सकता है? आज सवाल केवल एल्विन और कुरैशी का नहीं है। सवाल यह है कि क्या भारत में कानून का राज रहेगा या भीड़ का? क्या सड़कें सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित रहेंगी या पहचान देखकर न्याय और सुरक्षा तय होगी? नफ़रत की राजनीति चुनाव जिता सकती है, लेकिन समाज हार जाता है।

और जब समाज हारता है, तब सबसे पहले इंसानियत मरती है।यह समय है कि सरकार, पुलिस और न्यायपालिका ऐसे गिरोहों पर कठोरतम कार्रवाई करे। वरना वह दिन दूर नहीं जब हर सड़क, हर हाईवे और हर मोहल्ला भीड़तंत्र का अड्डा बन जाएगा। भारत की आत्मा उसकी विविधता, सहिष्णुता और भाईचारे में बसती है। अगर नफ़रत के सौदागर इसे नष्ट करने में सफल हो गए, तो हार केवल मुसलमानों की नहीं होगी, हार पूरे भारत की होगी। ऐसी घटनाएं अब अपवाद नहीं रहीं।

हाल ही में महाराष्ट्र में ही एक ट्रक चालक ने, जब कथित गौरक्षकों की भीड़ ने उसकी गाड़ी को घेरने और जबरन रोकने की कोशिश की, तो अपनी जान बचाने के लिए ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिसमें हमलावरों को चोटें आईं। इसी तरह मार्च 2026 में, ‘फरसा बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक चंद्रशेखर की मथुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी, शुरुआती खबरों में इसे हत्या बताया गया, लेकिन पुलिस जांच और बाद की खबरों में इसे घने कोहरे के कारण हुआ एक सड़क हादसा माना गया।

इससे पहले दादरी लिंचिंग, पहलू खान लिंचिंग और रकबर खान लिंचिंग जैसी घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जहां भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेकर निर्दोष लोगों की जान ले ली। जब राज्य नागरिकों को सुरक्षा देने में विफल होता है और हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण मिलता दिखाई देता है, तब आम आदमी के सामने आत्मरक्षा के अलावा क्या विकल्प बचता है? यदि यही हाल रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब हर ट्रक ड्राइवर, हर व्यापारी और हर मुसाफिर अपनी सुरक्षा के लिए कानून नहीं, बल्कि अपनी गाड़ी और अपनी हिम्मत पर भरोसा करने को मजबूर होगा। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

Read Next :

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility