Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

April 16, 2026

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

April 16, 2026

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
  • मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
  • निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
  • रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, April 17
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

CBI पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी: क्या देश की जांच एजेंसीयां भटक चुकी है?

adminBy adminNovember 26, 2025Updated:December 18, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों के बढ़ते दख़ल और उनके इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी ने एक बार फिर आग में घी डाल दिया है। झारखंड विधानसभा सचिवालय में नियुक्तियों और पदोन्नति की कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई… नहीं, इस बार सीजेआई बीआर गवई ने साफ कहा “आप अपनी राजनीतिक लड़ाई के लिए मशीनरी का इस्तेमाल क्यों करते हैं? हम आपको कई बार बता चुके हैं।” एक संवैधानिक संस्था द्वारा किसी केंद्रीय एजेंसी पर यह इतनी सीधी और तीखी टिप्पणी बहुत कुछ कहती है। सवाल सिर्फ एक केस का नहीं, सवाल है सिस्टम का, भरोसे का, और अदालत की चेतावनी का।

एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा—‘राजनीतिक लड़ाइयाँ एजेंसियों से मत लड़िए।’ यह टिप्पणी देश में केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।
source : apnnews.com

अदालत का संदेश; हम यह खेल नहीं खेलने देंगे

18 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सीबीआई की उस याचिका पर विचार करने से साफ इनकार कर दिया, जिसमें एजेंसी ने ‘प्रारंभिक जांच’ शुरू करने की अनुमति मांगी थी। पीठ ने तल्ख़ लहजे में कहा-“हम इस पर विचार करने के लिए इच्छुक नहीं हैं। हर बार आप लोग इसी तरह आते हैं।”विधानसभा सचिवालय की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अजीब बात कही है कि, जब भी कोई राजनीतिक मामला आता है, सीबीआई पहले से ही अदालत में मौजूद मिलती है।” क्या यह सिर्फ़ संयोग है? या कोई पैटर्न? सवाल गहरा है और अदालत भी यह समझ रही है।

सीबीआई की दलील से अदालत मुत्मइन क्यों नहीं

सरकार की ओर से पेश ASG एसवी राजू ने कहा कि “सीबीआई अपराध के आधार पर पेश होती है।”लेकिन अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। क्योंकि बार-बार चुनावी मौसम में सीबीआई, ईडी और एनआईए की गतिविधियों का टाइमिंग संदिग्ध बन जाता है। यह वही बात है जिसे विपक्ष कई सालों से कहता आ रहा है। “सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दुश्मनों को ठिकाने लगाने में हो रहा है।

”सीबीआई पर बोझ, लेकिन कार्रवाई का फोकस सिर्फ़ ‘राजनीतिक मामलों’ पर? सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की रिपोर्ट खुद बताती है कि 6,900 से अधिक मामले अदालतों में लंबित हैं जिसमें से 361 केस 20 साल से ज्यादा पुराने हैं। इसी तरह 658 भ्रष्टाचार के मामले सीबीआई जांच के लिए प्रतीक्षारत हैं।

जबकि 1,610 पद खाली हैं। इतनी बदहाल स्थिति के बावजूद, एजेंसी की सक्रियता कहाँ दिखती है? क्या घोटालों में? या क्या बड़े उद्योगपति केसों में? या फिर क्या सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार में? नहीं। बल्कि सबसे तेज़ ‘एक्शन’ अक्सर वहीं होता है जहाँ कोई राजनीतिक गर्मी हो, चुनाव हों, या सत्तारूढ़ दल के प्रतिद्वंद्वी निशाने पर हों। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट तक को कहना पड़ा कि “राजनीतिक लड़ाइयों के लिए सरकारी जेंसीयों का इस्तेमाल क्यों?”

क्या यह सिर्फ झारखंड का मामला है?

सिर्फ विपक्ष ही नहीं, कई बार अदालतें भी इशारों में कह चुकी हैं कि एजेंसियों का इस्तेमाल चुनिंदा दिशा में ज्यादा होता है।चुनाव आते ही छापे, गिरफ्तारियाँ, मीडिया मीमांसा और इसी दौरान सीबीआई के असली भ्रष्टाचार केस या तो टलते जाते हैं, या फाइलों में धूल खाते रहते हैं। जब देश की सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसी पर काम का इतना भारी बोझ हो, तब उसका वक्त राजनीतिक लड़ाईयों में क्यों ज़ाया हो?

Source : delhi.gov.in

क्या एजेंसियों का ‘अतिरिक्त राजनीतिकरण’ लोकतंत्र को नुकसान पहुँचा रहा है?

भारत में लोकतंत्र की रीढ़। स्वतंत्र जांच एजेंसियाँ, स्वायत्त अदालतें और निष्पक्ष चुनाव। लेकिन जब सरकार विरोधियों पर कार्रवाई की मशीनें तेज़ कर दे, अदालतें लगातार “राजनीतिक उपयोग” की चेतावनी दें, विपक्ष “चयनात्मक कार्रवाई” का आरोप लगाए तो यह सिर्फ एजेंसी की साख का मामला नहीं, पूरी लोकतांत्रिक संरचना की विश्वसनीयता दाँव पर लगी होती है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सिर्फ चेतावनी नहीं

सुप्रीम कोर्ट का यह प्रश्न “राजनीतिक लड़ाई के लिए मशीनरी का इस्तेमाल क्यों?”सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि उस असंतोष का सार्वजनिक इज़हार है, जो वर्षों से बनता आया है। यह संदेश स्पष्ट है देश की किसी भी केंद्रीय एजेंसी का अस्तित्व राजनीतिक पार्टियों की लड़ाई का हथियार बनने के लिए नहीं है। अगर एजेंसियों की साख गिरेगी, तो लोकतंत्र की सबसे अहम नींव हिलेगी। अब देखना यह है कि क्या यह टिप्पणी सत्ता और एजेंसियों दोनों को झकझोर पाएगी या फिर यह भी बाकी चेतावनियों की तरह हवा में खो जाएगी।

Read More : क्या संघ भारत में ‘कानूनी भेदभाव’की नई इबारत लिख रहा है?

CBI Misuse Central Agencies Controversy CJI BR Gavai Democracy Under Threat ED CBI Raids Indian Politics Debate Judiciary vs Government Political Vendetta India Supreme Court India
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग

सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?

मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility