Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, August 29
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

adminBy adminJune 26, 2026 महाराष्ट्र No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

पिछले हफ्ते सोशल मीडिया और अख़बारों में एक 20 वर्षीय युवक के गुम होने की तस्वीर और खबर काफी गश्त कर रही थी, जिसकी तलाश दो दिन पहले उस वक़्त खत्म हो गई जब उसकी लाश कातपुर रोड पे कव्वा शिवार स्थित पानी आपूर्ति के कुएं के पास बरामद हुई, और उसी दिन पुलिस ने लातूर के ही एक 26 वर्षीय आबेद मक़सूद शेख को हिरासत में ले लिया। लातूर ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 139/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 20 वर्षीय अहद अजीम उर्फ अजीमुद्दीन शेख की हत्या कथित तौर पर चाकू और पत्थर से की गई। एफआईआर में आरोप है कि घटना 15 जून से 20 जून 2026 के बीच लातूर तालुका के कव्वा शिवार स्थित पानी आपूर्ति के कुएं के पास हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत से 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी। दस्तावेजों के अनुसार पुलिस का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, घटना के पीछे की साजिश, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका और साक्ष्यों की जांच के लिए पुलिस हिरासत आवश्यक है।

क्या कहती है पुलिस की जांच?

पुलिस द्वारा अदालत में पेश रिमांड आवेदन के अनुसार जांच के मुख्य बिंदु हैं-हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी। घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाना। क्या आरोपी अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे? इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी साक्ष्यों का संग्रह। घटनास्थल और आरोपियों के बीच कड़ियों की जांच। यह पुलिस का पक्ष है।

मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष अदालत में पेश होने वाले साक्ष्यों पर निर्भर करेगा। FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार इस हत्या का असल कारण प्रेम प्रकरण बताया जा रहा है, दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे लेकिन अब तक ये नहीं पता चला के लड़की इन दोनों में से किस्से प्यार करती थी या दोनों के साथ ……… महाराष्ट्र का लातूर, जिसे कभी शिक्षा और शांति के लिए जाना जाता था, अब लगातार बढ़ते जघन्य अपराधों के कारण चिंता का विषय बनता जा रहा है।

हत्या, लूट, गैंगवार और युवाओं से जुड़े हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों होते जा रहे हैं? इसी बीच  सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लातूर में अपराधियों का डर खत्म हो चुका है? यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं है। यह उस माहौल की ओर इशारा करता है जहां मामूली विवाद भी जानलेवा हिंसा में बदल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में गंभीर अपराधों की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ी है। हत्या, चाकूबाजी, गैंग बनाकर हमला, अवैध गतिविधियां और युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है। यदि किसी जिले में 20 वर्ष का युवक दिनदहाड़े या सुनसान इलाके में इतनी बेरहमी से मारा जाता है, तो यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा का प्रश्न बन जाता है।

अपराध बढ़ने के पीछे क्या हैं कारण?

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- बेरोजगारी और युवाओं का भटकाव। नशे का बढ़ता प्रभाव। छोटी-छोटी बातों पर हिंसक प्रतिक्रिया। अपराधियों में कानून का भय कम होना। संगठित अपराध और स्थानीय गैंगों की सक्रियता। सोशल मीडिया पर हिंसा का महिमामंडन। हालांकि किसी एक घटना के आधार पर इन कारणों को निश्चित रूप से इस मामले से जोड़ना उचित नहीं होगा, लेकिन व्यापक स्तर पर ये कारक अपराध वृद्धि की चर्चाओं में अक्सर सामने आते हैं।

पुलिस और प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

हर हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई करती है, आरोपी गिरफ्तार होते हैं, रिमांड ली जाती है और चार्जशीट दाखिल होती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त है? जरूरत इस बात की भी है कि-संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़े। युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर रखने के लिए सामाजिक कार्यक्रम चलें। नशे और अवैध हथियारों पर कठोर कार्रवाई हो। गंभीर अपराधों के मुकदमों का त्वरित निपटारा हो ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो। लातूर की पहचान शिक्षा और प्रगति से रही है। लेकिन यदि लगातार हत्या जैसे जघन्य अपराध सामने आते रहे, तो यह जिले की सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है।

अहद अजीम उर्फ अजीमुद्दीन शेख हत्याकांड की सच्चाई अदालत और जांच के बाद पूरी तरह सामने आएगी। दोष तय करना न्यायालय का अधिकार है। लेकिन इतना निश्चित है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या लातूर में बढ़ते अपराधों पर अब और अधिक प्रभावी तथा सख्त कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है?

Read Next :

विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं या वैचारिक प्रयोगशाला?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility