Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Sunday, September 6
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

आपके बूथ या वार्ड में BLO नहीं है तो क्या करें ?

adminBy adminMarch 28, 2026 महाराष्ट्र No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

महाराष्ट्र में इस वक्त SIR की प्रक्रिया अपने आख़िरी दौर में पहुँच चुकी है और जैसे-जैसे 31 मार्च नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों की बेचैनी और परेशानियाँ भी बढ़ती जा रही हैं। पिछली बार वीडियो के ज़रिए हमने आपको मॅपिंग का आसान तरीका बताया था जिसके बाद हज़ारों लोगों ने अपनी मॅपिंग पूरी भी कर ली लेकिन अब भी एक बड़ी आबादी ऐसी है, एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिसकी मॅपिंग नहीं हो पा रही और यही आज की सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। हम तक लगातार कॉल, मैसेज और शिकायतें पहुँच रही हैं और इन शिकायतों में जो सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है वो है BLO का गायब होना! जी हाँ ECINET ऐप पर नाम तो दिख रहे हैं लेकिन ज़मीन पर उनका कोई अता-पता नहीं! कई जगहों पर BLO का नंबर काम नहीं कर रहा तो कहीं वो ट्रांसफर हो चुके हैं, कहीं रिटायर हो गए और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कई BLO ने अब तक जॉइनिंग ही नहीं की! सोचिए जनता परेशान और ज़िम्मेदार लोग ग़ायब!

लेकिन यहाँ एक बड़ी खबर भी है कि ऐसे लापरवाह BLO के खिलाफ अब नोटिस जारी हो चुके हैं और अगर उन्होंने तुरंत जॉइनिंग नहीं की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है! अब सवाल ये उठता है कि अगर आपके इलाके में BLO ही नहीं है तो क्या आपकी मॅपिंग रुक जाएगी? तो सुन लीजिए बिल्कुल नहीं! अगर आपके बूथ या वार्ड में BLO उपलब्ध नहीं है तो आप सीधे तहसील के चुनाव विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं वहीं से आपको नए BLO की जानकारी और संपर्क नंबर मिलेगा।

और सबसे अहम बात कि ऐसे इलाकों पर 31 मार्च की आखिरी तारीख लागू नहीं होगी! यानि आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अब बात करते हैं दूसरी बड़ी परेशानी की—

 वो लोग जिनका नाम 2002 की लिस्ट में तो है लेकिन 2026 की लिस्ट में नहीं!

 ये वो लोग हैं जिन्होंने सालों से वोट नहीं किया और अब उनका नाम वोटिंग लिस्ट से हट चुका है लेकिन घबराइए मत ऐसे लोग भी फॉर्म 6 के जरिए दोबारा अपना नाम जुड़वा सकते हैं बस शर्त ये है कि 2002 की लिस्ट में उनके माता-पिता या दादा-दादी में से किसी एक का नाम होना चाहिए।

अब तीसरी स्थिति में जिनका नाम 2026 में है लेकिन 2002 में किसी दूसरे राज्य में था या उनके माता-पिता महाराष्ट्र के निवासी नहीं हैं तो ऐसे लोग भी ECINET ऐप के जरिए अपना डेटा खोजकर मॅपिंग कर सकते हैं पूरा तरीका हमने एलान न्यूज़ चैनल के पिछले वीडियो में विस्तार से बताया है।

अब एक और पेचीदा मामला—जिनका नाम 2002 में है लेकिन उनकी उम्र आज 42 साल से कम है, ऐसे में उनकी सीधी मॅपिंग नहीं हो पा रही तो उन्हें अपने माता-पिता या दादा-दादी के आधार पर मॅपिंग करनी होगी। और आखिर में सबसे अहम सवाल -आपकी मॅपिंग हुई या नहीं ये कैसे पता चलेगा? तो इसका जवाब सीधा है—आपके BLO के पास ही इसकी पूरी जानकारी होगी इसलिए उनसे संपर्क ज़रूर करें। ये पूरी प्रक्रिया जितनी जरूरी है उतनी ही जटिल भी बनती जा रही है और अगर आपने समय रहते इसे पूरा नहीं किया तो आगे चलकर आपको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अब भी कुछ सवाल बाकी हैं—खासकर उन लोगों के जिनका नाम 2002 की लिस्ट में नहीं है और उनके माता-पिता या दादा-दादी भी नहीं हैं तो इस स्थिति में वो क्या करें ? उनकी मॅपिंग कैसे होगी? इस पर हम बाद में बात करेंगे।

read next :

वाराणसी इफ़्तार मामला: न्याय, आस्था या चयनात्मक आक्रोश?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
“जेल में मुझ पर ज़हर का प्रयोग हुआ।” - संजय राऊत - “जेल में मुझ पर ज़हर का प्रयोग हुआ।” - संजय राऊत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #sanjayraut #bjp
नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility