Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Wednesday, July 29
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

क्या बिहार के बाद अब बंगाल की बारी है?

adminBy adminDecember 16, 2025 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल काग़ज़ नहीं होती बल्कि वह सत्ता की चाबी होती है। जब इस सूची की निष्पक्षता पर सवाल उठता है, तो चुनावी प्रक्रिया की आत्मा कटघरे में खड़ी हो जाती है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बाद 58,20,898 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से हटाया जाना सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक सवाल खड़ा करता है।

चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इन नामों को मृत, लापता, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अन्य कारणों से हटाया गया है, जबकि काग़ज़ पर यह प्रक्रिया ‘शुद्धिकरण’ कही जा सकती है। लेकिन ज़मीनी राजनीति में यही प्रक्रिया चुनावी इंजीनियरिंग के आरोपों को जन्म देती है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूची के अनुसार 24 लाख से अधिक मतदाता ‘मृत’ घोषित, जबकि 12 लाख से अधिक ‘लापता’ और करीब 20 लाख स्थानांतरित, वहीँ 1.38 लाख डुप्लीकेट बताये गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में ‘मृत’ और ‘लापता’ मतदाता, वह भी एक ऐसे राज्य में जहाँ आंतरिक और बाहरी प्रवासन राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा रहा है, क्या यह केवल संयोग है? या फिर बिहार में सक्सेस फार्मूले को अब बंगाल में अपनाया जा रहा है। बिहार में पहले से सत्ता थी इसलिए वहां 28 लाख नाम हटाने पड़े बंगाल में सत्ता नहीं है इसलिए वहां 28 +28 = 56 लाख नाम हटाए जा रहे हैं ?

बिहार के बाद बंगाल पर छाया?

यह सवाल इसलिए भी और गंभीर हो जाता है क्योंकि बिहार में हाल ही में मतदाता सूची से करीब 28 लाख नाम हटाए गए, और उसके बाद चुनावी नतीजों ने एनडीए को स्पष्ट लाभ पहुँचाया। विपक्ष ने तब आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ ने चुनाव की दिशा तय की। अब बंगाल में बिहार से दोगुनी संख्या यानी 58 लाख नाम हटाए जा चुके हैं।

सवाल स्वाभाविक है: क्या यह केवल प्रशासनिक अभ्यास है या फिर वही पैटर्न, वही स्क्रिप्ट? क्या बिहार में 28 लाख नाम हटाकर सत्ता का संतुलन बदला गया और अब बंगाल में 58 लाख नाम हटाकर वही प्रयोग दोहराया जाएगा?

प्रक्रिया है, पर भरोसा नहीं है?

चुनाव आयोग कहता है कि जिनके नाम कटे हैं, वे फॉर्म-6, एनेक्सर-IV, दस्तावेज़ और सुनवाई के ज़रिये दावा कर सकते हैं। लेकिन भारत की जमीनी हकीकत में, कितने ग़रीब, प्रवासी मज़दूर या ग्रामीण मतदाता इस जटिल प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे? और कितने लोग तय समय (यानी 15 जनवरी 2026) तक दस्तावेज़ जुटा सकेंगे? और अगर नागरिकता पर सवाल उठे, तो एफआरआरओ और गृह मंत्रालय के सत्यापन का मतलब महीनों की अनिश्चितता नहीं तो क्या है? प्रक्रिया का होना अलग बात है, और प्रक्रिया तक पहुंच होना बिल्कुल अलग है।

यह लोकतंत्र का असली इम्तिहान है

पश्चिम बंगाल में यह ड्राफ्ट लिस्ट विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आई है। यही वह समय होता है जब मतदाता सूची में छोटे बदलाव भी बड़े राजनीतिक नतीजे पैदा करते हैं। अगर बड़ी संख्या में नाम कटे और वे समय पर वापस नहीं जुड़े, तो यह चुनाव केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि मतदान के अधिकार और सत्ता के नियंत्रण के बीच होगा।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा लोकतंत्र की बुनियाद है। लेकिन जब एक के बाद एक राज्यों में लाखों नाम कटते हैं और राजनीतिक लाभ भी एक ही दिशा में जाता दिखाई देता है, तो सवाल उठना अस्वाभाविक है। क्या बंगाल में 58 लाख नामों की कटौती केवल संयोग है, या फिर बिहार के बाद बंगाल को भी एनडीए की ओर मोड़ने की एक और कोशिश? इस सवाल का जवाब शायद नतीजों में मिलेगा, लेकिन तब तक लोकतंत्र को सतर्क रहना होगा, क्योंकि जब मतदाता सूची चुपचाप बदलती है, तो इतिहास अक्सर शोर मचाकर बदलता है।

एक ओर तो चुनाव आयोग ये खेल खेलरहा है वहीँ दूसरी ओर योगी जैसे भजपा नेता कह रहे हैं उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में राज्य की मतदाता सूची से चार करोड़ मतदाता ‘ग़ायब’ हैं और उनमें से ज़्यादातर भाजपा के समर्थक हैं. योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एसआईआर के बाकी दिनों में अपने-अपने बूथों पर हर मतदाता तक पहुंचें ताकि उनका नाम दर्ज हो सके, कया देश का ध्यान भटकाने के लिए योगी ऐसे दावे कर रहा है ?

bengali vote bank politics bihar MODI SARKAR WestBengal
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए

ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत

अगर मुसलमान राम मंदिर पर सवाल नहीं पूछ सकते, तो संघ को मुस्लिम पर्सनल लॉ में नाक घुसेड़ने का अधिकार किसने दिया?

क्या अब भी खामोश रहेंगे मुस्लिम रहनुमा? आखिर कब जागेंगे?

पेपर लीक सरकार की नाकामी थी, लेकिन सज़ा छात्रों को दी गई

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility