Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

लातूर में सिलसिलेवार हुई 4 मुस्लिम हत्याओं का जिम्मेदार कौन ?

adminBy adminOctober 20, 2024 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

जी हां शिक्षणाचे माहेरघर यानी शिक्षण की जननी कहलाने वाले महाराष्ट्र के इस शहर लातूर में
पिछले एक हफ्ते के भीतर अलग – अलग तीन घटनाओं में 4 मुसलमानों की जिसमे एक महिला और
एक मासूम बच्चा भी शामिल है की हत्याएं हुई हैं। जिसकी वजह से शहर के मुसलमानों में भय और
असुरक्षा का वातावरण निर्माण हुआ है।
पहली घटना 29 सितम्बर को घटी जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे सादिक शेख की पत्नी इकरा और
बेटी नादिया की मौत हो गई। यह एक नफरती हिंसा का मामला था। कथित तौर पर, एक कार में
सवार पांच लोगों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे परिवार को कुचल दिया। पुलिस ने शुरू में मामले को
सामान्य घटना के रूप में बताने की कोशिश की। कथित तौर पर गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के
बाद इन लोगों ने परिवार का पांच किलोमीटर तक पीछा किया। मोटरसाइकिल चला रहे सादिक शेख
और उनके छह साल के बेटे को चोटें आईं। शेख की पत्नी इकरा और बेटी नादिया की मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार उनका पीछा कर रहे लोगों ने मुस्लिम विरोधी गालियां दीं, जिसमें यह भी कहा गया
कि “मुसलमानों को सबक सिखाने की जरूरत है।”
शेख ने बताया कि कार में सवार लोग कथित तौर पर नशे में थे। विवाद के बाद भी अपनी यात्रा जारी
रखते हुए इन लोगों ने उनका और उनके परिवार का पीछा किया और आखिरकार लातूर और औसा
शहर के बीच बुधडा गांव के पास उन्हें टक्कर मार दी।
परिवार के वकील अल्ताफ काजी ने दावा किया कि इकरा ने बुर्का पहना हुआ था, इसलिए उन पर
इस्लामोफोबिक गालियां दी गईं। कथित तौर पर एक आरोपी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह
स्वीकार करता है कि उन्होंने जानबूझकर अपनी कार को मोटरसाइकिल से टकराया।
काजी ने अखबार को बताया, “वीडियो से पता चलता है कि हत्या करने की मंशा थी, लेकिन पुलिस ने
शुरू में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने पर विचार किया। काफी दबाव के बाद, वे हत्या का
आरोप लगाने के लिए राजी हुए।”
आरोपी दिगंबर पंडोले, कृष्ण वाघ, बसवराज धोत्रे, मनोज माने और मनोज मुदामे को हत्या के आरोप
में गिरफ्तार किया गया। हालाँकि, एफआईआर में कथित धार्मिक गालियों का कोई उल्लेख नहीं है।
जब लातूर के पुलिस अधीक्षक सोमय मुंढे से पूछा गया कि क्या इस घटना को घृणित अपराध माना
जाएगा, तो उन्होंने कहा, “इस समय, यह रोड रेज का मामला लगता है।” एफआईआर के अनुसार, 29
सितंबर को रात करीब 8 बजे औसा के पास शेख जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसके सामने कार

अचानक आ गई। औसा, लातूर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने
पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।
दूसरी घटना लातूर के सेंट्रल बस स्टॅंड के सामने 8 अक्तूबर 2024 को रात में करीब 10:30 बजे घटी
जिसमे दो मुस्लिम नौजवानों को तीन हिन्दू गुंडों ने मोटरसाइकिल से कट मारने के विवाद में धारदार
हथियार से मारा है जिसमें से एक की तो उसी वक़्त मुर्त्यु हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर है ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता दिखाई और कुछ ही घंटों के भीतर इन हत्यरों को
अलग-अलग जगहों से हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 1) राजपाल उर्फ राजू विट्ठलराव गायकवाड, उम्र 33 साल, निवासी
विक्रम नगर, लातूर। 2) अजय सोमनाथ घोडके, उम्र 27 वर्ष, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लातूर । 3) प्रवीण
बाबूराव कांबले, उम्र 40 वर्ष, सावित्रीबाई फुले नगर नांदेड़ वर्तमान में एलआईसी कॉलोनी लातूर
हैं।उक्त घटना में वादी द्वारा दी गयी तहरीर पर मु.अ.सं. 652/2024 धारा 103(1), 109, 115,
351(2), 351(3) 3(5) बी. एन. एस. इस प्रकार मामला दर्ज किया गया।

अभी इन दोनों हादसों से लातूर के मुसलमान निकले भी नहीं थे कि कल यानी 9 अक्तूबर की रात 8
बजे एक और मुस्लिम युवक पैगम्बर हाजी मलंग सय्यद रा. बाबालगांव (जो स्थानिक विधायक अमित
देशमुख का गांव है) का गला काट कर हत्या कर दी गयी, जिसकी खून में लत-पत लाश शहर के बीचो
बीच गोलाई के लोखंड गल्ली में पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन
ये हत्या किसने और किस वजह से की इसका शोध अभी लगना बाकी है।
इन घटनाओं को लेकर जहाँ सोशल मिडिया पे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं वहीं स्थानिक
विधायक पर भी सवालों की बौछार हो रही है।
अमित देशमुख की तस्वीर लागा कर पुछा जा रहा है कि “क्या फोटोधारी ‘युवराज’ कुछ नहीं बोलेंगे?”
“लातूर बन रहा है बिहार, उत्तर प्रदेश!”
“क्या पुलिस का डर सिर्फ ‘मुसलमानों’ पर है?”
“स्थानीय नेता युवराज विधायक माननीय अमितजी देशमुख केवल फोटो सेशन के लिए शहर आते हैं,
पिकनिक मनाते हैं और चले जाते हैं। आप जानते हैं, बहरा, गूंगा, अंधा समाज चुनाव में अपने ‘गूंगे’
वापस ले लेता है, आप कितने भी मार्च, आंदोलन कर लें, आपका कुछ नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि आपके
पास सुरक्षा कवच नहीं है। लेकिन असल इन घटनाओं का ज़िम्मेदार कौन है? इसकी असल ज़िम्मेदार
भाजपा की राजनीती है जिसने हिन्दुत्ववादियों द्वारा आम हिन्दुओं के दिलों में नफरत का ज़हर घोल
दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

क्या एनसीईआरटी शिक्षा को बदल रही है या इतिहास और राजनीति की नई व्याख्या लिख रही है?

जब संगठन समाज जोड़ने के बजाय दीवारें खड़ी करने लगें

15 अगस्त: तिरंगा पूछ रहा है—क्या सचमुच सब आज़ाद हैं?

कांवड़ यात्रा या कानून से ऊपर होती भीड़? जब रास्ते में बच्चे हों, दुकानदार हों और आम जनता हो तो जिम्मेदारी किसकी?

जंतर-मंतर के आंदोलन से डर गई सत्ता? अब प्रदर्शनकारियों को खाना देने वालों पर भी पुलिस का दबाव?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility