Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

रूस ने तालिबान को दी मान्यता: साम्राज्यवाद की रीढ़ पर पहला वार!

adminBy adminJuly 14, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Badrutdin Magomedov, President of Chamber of Commerce and Industry of Russia's Republic of Dagestan, and Abdul Hanan Omari, Acting Labour and Social Affairs Minister of the Taliban-run Afghanistan's government, take part in a gift-presenting ceremony at the St. Petersburg International Economic Forum (SPIEF) in Saint Petersburg, Russia June 5, 2024. REUTERS/Anton Vaganov
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

दुनिया चौंक रही है, लेकिन इतिहास मुस्कुरा रहा है। जिस अफ़ग़ान ज़मीन को अमेरिका ने 20 साल तक रौंदा, उसे आज रूस ने एक बराबर राष्ट्र की तरह मान्यता दी है।”रूस का साहसिक ऐलान: अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता को सलाम:- रूस ने तालिबान के नेतृत्व वाले अफ़ग़ान इस्लामी अमीरात को औपचारिक मान्यता देकर न सिर्फ एक नया कूटनीतिक अध्याय शुरू किया है, बल्कि पश्चिमी वर्चस्ववादी मानसिकता को सीधी चुनौती भी दी है। काबुल में रूसी राजदूत दिमित्री ज़िरनोव ने अफग़ान विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी को जब यह संदेश सौंपा, तो सिर्फ एक देश ने नहीं, पूरे ग्लोबल साउथ ने तालियां बजाईं। यह बदलाव अन्य देशों के लिए एक उदाहरण बनेगा” – मुत्ताक़ी। और क्यों न बने?

– क्या अफ़ग़ानिस्तान 20 साल तक अमेरिका का उपनिवेश था?

– क्या तालिबान से बेहतर थे वे ‘अमेरिकी पिट्ठू’ जो ड्रोन हमलों की अनुमति देते थे?

– क्या 2021 से पहले का अफ़ग़ानिस्तान वास्तव में लोकतांत्रिक था? तालिबान की आलोचना अपने स्थान पर, मगर सवाल अब यह है: क्या दुनिया को हर बार वही मानना पड़ेगा जिसे वॉशिंगटन मंज़ूरी दे? 20 साल की तबाही, और फिर ‘मान्यता न देने’ का दंभ?:- अमेरिका और उसके सहयोगियों ने 2001 से 2021 तक अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा जमाए रखा लाखों आम अफ़ग़ानों की जान ली ड्रोन, ऑपरेशन और फेक चुनावों से पूरा समाज झुलसा दिया और जब निकलने की बारी आई —तो अफ़ग़ानिस्तान को तबाह करके, भूखा-प्यासा छोड़कर अमेरिका भाग गया। अब वही अमेरिका दुनिया से कहता है: तालिबान को मान्यता मत दो, ये मानवाधिकार नहीं मानते।”क्यों भाई? तो बगराम जेल में जिन पर अत्याचार किए गए, वो मानवाधिकार थे या “कोलैटरल डैमेज”?

रूस का फ़ैसला: भू-राजनीतिक नक्शे पर नया रंग:- रूस ने साफ किया: हम अफ़ग़ानिस्तान से ऊर्जा, कृषि, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग चाहते हैं। अब उन्हें आतंकवादी नहीं, सहयोगी मानते हैं।” 2022 में रूस ने ही अफ़ग़ानिस्तान को तेल, गैस, गेहूं की आपूर्ति का पहला समझौता किया था। 2024 में तालिबान को रूस की ‘आतंकी संगठनों की सूची’ से हटा दिया गया। और अब, आधिकारिक मान्यता। यह सिर्फ अफ़ग़ानिस्तान को मान्यता नहीं, बल्कि अमेरिकी वर्चस्व को अस्वीकार करने की घोषणा है। तालिबान को आलोचना से छूट नहीं, पर अमेरिका को छूट क्यों? हां, तालिबान के शासन में कई गंभीर समस्याएं हैं – महिलाओं की शिक्षा– प्रेस की स्वतंत्रता– राजनीतिक विरोध की जगह। मगर क्या अमेरिका के कब्जे में यह सब था? क्या सीआईए की काली जेलें “मानवाधिकार स्कूल” थीं? क्या काबुल पर गिरते बम “लोकतंत्र की रौशनी” थे? तालिबान को सवालों का सामना करना होगा, मगर अमेरिका को भी अपनी कब्रों का हिसाब देना होगा।

अफग़ान राष्ट्रवाद बनाम अमेरिकी साम्राज्यवाद:- तालिबान कोई देवदूत नहीं हैं। मगर वे अफग़ान राष्ट्रवाद की वह कट्टर अभिव्यक्ति हैं जो हर बाहरी कब्जे के खिलाफ उठती रही है। चाहे वो ब्रिटिश हों, सोवियत हों, या अमेरिकी। अब रूस का ये कदम उस संघर्ष को संवैधानिक दर्जा देता है –और पश्चिम को बताता है कि, “मान्यता कोई परमिशन नहीं होती, यह संप्रभुता की पहचान होती है।” एक खंडहर से उठते हुए मुल्क को सलाम। आज अफ़ग़ानिस्तान के पास पैसे नहीं, मगर स्वाभिमान है। आज वहां सपने नहीं, मगर संप्रभुता है। और इस नई यात्रा में रूस का साथ मिलना एक ऐतिहासिक मोड़ है। अमेरिका और उसके सहयोगियों से बस एक सवाल: 20 साल तक कब्जा कर, जब निकले तो अफ़ग़ानिस्तान को भिखारी बनाकर छोड़ा…अब जब वो खुद खड़ा हो रहा है, तो तुम्हें क्यों तकलीफ़ हो रही है?”

#AfghanistanNews #AfghanistanSovereignty #AfghanResistance #Geopolitics2024 #GlobalSouthRise #ImperialismFails #RussiaAfghanistanTies #RussiaTakesStand #RussiaTalibanRecognition #TalibanGovernment #TalibanRealityCheck #TalibanRecognitionDebate #USImperialism #USOutOfAfghanistan #WestVsEast
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल को हथियार, ईरान से दूरी: क्या भारत ने दोस्ती और इंसानियत दोनों दांव पर लगा दी?

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

सीरिया पर फिर पश्चिमी बम्बारी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility