Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

देश की राजनीति में घुसे “कॉकरोच” ने उड़ाई सत्ता की नींद

adminBy adminMay 27, 2026 एलान विशेष No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

भारत की राजनीति में व्यंग्य हमेशा मौजूद रहा है, लेकिन शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक “मज़ाक” ने सत्ता की नींद उड़ा दी हो। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम का एक डिजिटल आंदोलन-जिसे शुरू में सोशल मीडिया का एक ट्रेंड समझा गया लेकिन अब वो उस बेचैनी का प्रतीक बन चुका है, जिसे देश का बेरोज़गार, नाराज़ और उपेक्षित युवा महसूस कर रहा है। सवाल सिर्फ़ एक इंस्टाग्राम पेज या एक्स अकाउंट का नहीं है, सवाल उस गुस्से का है जो लगातार दबाया गया और अब इंटरनेट के जरिए विस्फोट बनकर सामने आ रहा है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिस तेज़ी से CJP के सोशल मीडिया अकाउंट्स बढ़े, उसने सत्ताधारी दल की डिजिटल ताक़त पर ही सवाल खड़े कर दिए। भाजपा वर्षों से सोशल मीडिया को अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक ताक़त मानती रही है। लेकिन जब एक व्यंग्यात्मक “कॉकरोच” अभियान ने कुछ ही दिनों में करोड़ों युवाओं का समर्थन जुटा लिया, तब सत्ता प्रतिष्ठान के भीतर घबराहट पैदा होना स्वाभाविक था। यही वजह है कि अब CJP के एक्स अकाउंट ब्लॉक होने, वेबसाइट बंद किए जाने और इंस्टाग्राम हैक होने के दावों को सिर्फ़ “तकनीकी घटनाएं” मानना मुश्किल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ़ एक डिजिटल लड़ाई नहीं है। यह उस मनोविज्ञान को उजागर करता है जिसमें सत्ता हर उस आवाज़ को ख़तरा मानने लगती है जो उसकी छवि को चुनौती दे। पिछले वर्षों में देश ने देखा है कि जिन पत्रकारों, यूट्यूब चैनलों, छात्र आंदोलनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं या विपक्षी नेताओं ने सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए, उनके खिलाफ कभी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हुआ, कभी आईटी सेल का हमला, कभी ट्रोल आर्मी सक्रिय हुई और कभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबाव की चर्चाएं सामने आईं।

ऐसे माहौल में CJP के खिलाफ हुई कार्रवाइयों को भी उसी श्रृंखला का हिस्सा मानकर देखा जा रहा है। लेकिन यहां सबसे दिलचस्प सवाल यह है कि क्या अकाउंट बंद कर देने से विचार भी बंद हो जाएंगे? इतिहास बताता है कि जब भी युवाओं के भीतर असंतोष गहराता है, वह किसी न किसी प्रतीक में बदल जाता है। कभी वह छात्र आंदोलन बनता है, कभी सड़क पर उतरता है और कभी इंटरनेट पर मीम और व्यंग्य का रूप ले लेता है।

CJP ने “कॉकरोच” जैसे अपमानजनक शब्द को ही प्रतिरोध के प्रतीक में बदल दिया। यह उसी तरह है जैसे दुनिया भर में कई आंदोलनों ने सत्ता द्वारा इस्तेमाल किए गए तानों को अपनी पहचान बना लिया था। भाजपा और सरकार शायद इस डिजिटल तूफ़ान को “मीम पॉलिटिक्स” समझने की भूल कर रही हैं, जबकि इसके पीछे बेरोज़गारी, पेपर लीक, महंगाई और भविष्य को लेकर गहरी बेचैनी मौजूद है। यही कारण है कि CJP का उभार सिर्फ़ एक सोशल मीडिया घटना नहीं, बल्कि राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। यह पहली बार है जब बड़ी संख्या में युवा बिना किसी पारंपरिक राजनीतिक दल के बैनर के, इंटरनेट आधारित व्यंग्यात्मक आंदोलन से जुड़ते दिखे।

यह भाजपा के लिए इसलिए भी चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि उसका सबसे बड़ा राजनीतिक आधार लंबे समय तक युवा वर्ग ही रहा है। अगर वही वर्ग अब व्यंग्य, कटाक्ष और डिजिटल प्रतिरोध के जरिए सत्ता पर हमला बोल रहा है, तो यह आने वाले समय की राजनीति का संकेत हो सकता है। हालांकि यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि CJP जैसा आंदोलन भाजपा की सत्ता को गिरा देगा। भारत की चुनावी राजनीति सिर्फ़ सोशल मीडिया से तय नहीं होती।

ज़मीनी संगठन, संसाधन, मीडिया नैरेटिव और चुनावी मशीनरी अभी भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन यह भी सच है कि सोशल मीडिया आज जनमत निर्माण का सबसे तेज़ हथियार बन चुका है। अगर यह गुस्सा लगातार बढ़ता रहा और वास्तविक जन आंदोलनों में बदल गया, तो सत्ता के लिए चुनौती गंभीर हो सकती है।

दूसरी तरफ़ यह आशंका भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में CJP और उससे जुड़े चेहरों पर और दबाव बढ़ सकता है। सरकार समर्थक हलकों में इसे “अराजक डिजिटल अभियान” बताने की कोशिश हो सकती है। फेक न्यूज़, विदेशी फंडिंग, साइबर जांच या कानूनी कार्रवाई जैसे रास्ते भी अपनाए जा सकते हैं। भारतीय राजनीति में यह नया नहीं होगा। लेकिन इससे एक बड़ा सवाल पैदा होगा कि क्या लोकतंत्र में व्यंग्य और असहमति के लिए जगह बची है?

अगर युवा सिर्फ़ सवाल पूछने, नौकरी मांगने या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने पर “कॉकरोच” कहलाएंगे, तो फिर लोकतंत्र और सत्ता के बीच दूरी लगातार बढ़ती जाएगी। शायद यही वजह है कि CJP का नारा और उसका प्रतीक लाखों युवाओं को अपने जैसा लग रहा है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का अब तक का घटनाक्रम – संक्षेप में 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी सामने आई, जिसमें कुछ लोगों को “कॉकरोच” और “परजीवी” कहा गया। इस बयान के विरोध में महाराष्ट्र मूल के राजनीतिक रणनीतिकार अभिजीत दीपके ने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से डिजिटल अभियान शुरू किया। अभियान ने बेरोज़गारी, पेपर लीक, महंगाई और युवाओं की नाराज़गी को मुद्दा बनाया।

इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स तेज़ी से बढ़े और भाजपा के आधिकारिक अकाउंट से भी आगे निकल गए। एक्स पर शुरू हुआ अकाउंट कुछ दिनों में 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स तक पहुंचा, जिसके बाद भारत में उसके ब्लॉक होने का दावा किया गया। CJP की वेबसाइट पर लाखों लोगों ने सदस्यता ली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद वेबसाइट बंद होने, इंस्टाग्राम पेज हैक होने और बैकअप अकाउंट हटाए जाने के दावे किए गए। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया सेंसरशिप, युवाओं की नाराज़गी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर देशव्यापी बहस छेड़ दी।

Read Next :

कानून, “गौ-रक्षा” और बढ़ता भय: क्या मुसलमानों को निशाना बनाने का माध्यम बन चुका है पूरा तंत्र?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए

ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत

अगर मुसलमान राम मंदिर पर सवाल नहीं पूछ सकते, तो संघ को मुस्लिम पर्सनल लॉ में नाक घुसेड़ने का अधिकार किसने दिया?

क्या अब भी खामोश रहेंगे मुस्लिम रहनुमा? आखिर कब जागेंगे?

पेपर लीक सरकार की नाकामी थी, लेकिन सज़ा छात्रों को दी गई

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility