- 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
- सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
- स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
- सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
- सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
- मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
- निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
- रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Author: admin
image source : caravandaily.com 2008 मालेगांव विस्फोट: न्याय या सुनियोजित खेल? 2008 मालेगांव विस्फोट में 6 निर्दोष जानें गईं और सैकड़ों लोग घायल हुए। 17 साल की लंबी कानूनी जद्दोजहद के बाद, निचली अदालत ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत का कहना था – “संदेह गंभीर है, लेकिन संदेह भर से सजा नहीं दी जा सकती।” पर सवाल यही है कि क्या यह वाकई न्याय है, या फिर सबूतों और गवाहों को कमजोर करने का सुनियोजित खेल? 👨👩👧👦 पीड़ित परिवारों की जंग – “सच दबा है, हम हार नहीं…
image source : indianexpress.com राम पुनियानी- साम्प्रदायिक हिंसा भारतीय राजनीति का एक दुःखद पहलू है. सांप्रदायिक हिंसा, साम्प्रदायिक राजनीति का आधार है. सांप्रदायिक राजनीति का लक्ष्य है समाज को धर्म के आधार पर बांटना. इस नफरत की नींव अंग्रेजों ने अपनी ‘फूट डालो और राज करो‘ की नीति के ज़रिये रखी. इसकी शुरूआत इतिहास को साम्प्रदायिक नजरिए से प्रस्तुत करने से हुई. सांप्रदायिक राजनीति के विकास में दो समानांतर किंतु विपरीत दिशाओं में बहने वाली धाराओं ने अहम् योगदान दिया. इसे एक ओर मुस्लिम लीग तो दूसरी ओर हिंदू महासभा-आरएसएस ने बढ़ावा दिया. इससे साम्प्रदायिक हिंसा की नींव पड़ी और…
image source: shutterstock.com मौलाना सैयद आसिफ़ नदवी- जैसे ही रबीउल अव्वल का महीना शुरू होता है, मुसलमानों के दिलों में खास तरह की रौनक आ जाती है। गली–मोहल्लों में जश्न-ए-मिलाद, नात-ख़्वानी और जुलूस का माहौल बनता है। स्कूल–कॉलेज और मदरसों में सीरत नबी ﷺ पर मुकाबले होते हैं, इनाम दिए जाते हैं, घरों और मस्जिदों में रोशनी की जाती है और मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं। ये सब चीज़ें अगर हद में और शरीअत के दायरे में हों तो अच्छी बात है। लेकिन असली सवाल ये है कि: क्या सिर्फ़ जुलूस निकालने, नारे लगाने और मिठाई बाँटने का नाम ही पैग़म्बर…
लातूर, दि. 04 (जिमाका): विश्व कौशल प्रतियोगिता (World Skills Competition) यह दुनिया की सबसे बड़ी व्यावसायिक शिक्षा और कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता है। इसकी 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता 22 से 27 सितम्बर 2026 के दौरान शंघाई, चीन में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र से पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिला, विभागीय और राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे 30 सितम्बर 2025 तक https://www.skillindiadigital.gov.in इस वेब पोर्टल पर पंजीकरण करें। भागीदारी के नियम:- इस प्रतियोगिता के लिए आयु सीमा ही मुख्य पात्रता मानदंड तय…
नेपाल में हाल ही में बड़े पैमाने पर आंदोलन भड़क उठा। वजह थी सरकार का सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने का फ़ैसला। सरकार ने कहा कि Facebook, X (Twitter), Instagram, YouTube जैसी कंपनियों को नेपाल में काम करने के लिए खास लाइसेंस लेना होगा, वरना उन्हें बंद कर दिया जाएगा। 4 सितंबर 2025 से यह पाबंदी लागू कर दी गई। इससे सबसे ज़्यादा नाराज़गी युवाओं में फैल गई, क्योंकि सोशल मीडिया ही उनकी आवाज़, रोज़गार और संवाद का मुख्य साधन था। युवा पीढ़ी (Gen Z) पहले से ही भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और सरकार की नाकामी से परेशान थी। सोशल मीडिया बैन…
लखनऊ की एक अदालत ने टीवी चैनल आज तक की जानी-मानी एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रसारित उनके शो ब्लैक एंड व्हाइट का एपिसोड “भारत विभाजन का मकसद पूरा क्यों नहीं हुआ?” पूरी तरह से भड़काऊ, विभाजनकारी और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ था। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की याचिका के मुताबिक, इस कार्यक्रम ने जानबूझकर भारत के दो प्रमुख समुदायों के बीच दुश्मनी का माहौल बनाने की कोशिश की। शो में यह सवाल खड़ा किया गया कि “जब विभाजन…
पूर्व जज और वरिष्ठ अधिवक्ता एस. मुरलीधर का बयान एक बार फिर भारतीय न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करता है। उन्होंने कहा – “सुप्रीम कोर्ट में कभी मंदिर निर्माण की मांग ही नहीं की गई थी, फिर अदालत ने आदेश कैसे दिया?” यह टिप्पणी केवल एक फैसले पर सवाल नहीं, बल्कि पूरे न्यायिक ढांचे पर अविश्वास की गूंज है। पूर्व हाईकोर्ट जज और वरिष्ठ अधिवक्ता एस. मुरलीधर ने देश की सबसे बड़ी अदालत के ऐतिहासिक फैसले की बुनियाद पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा – “सुप्रीम कोर्ट में कभी मंदिर निर्माण की मांग रखी ही नहीं…
5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी थी लेकिन 6 सितंबर को गणपति विसर्जन था और 6 सितंबर तक महाराष्ट्र के हर गांव हर शहर और गली मोहल्लों में गणपति बैठे हुए थे लिहाज़ा कोई शरारती सांप्रदायिक मानसिकता वाले लोग इस मौके का फायदा न उठाएं इसलिए महाराष्ट्र के कई ज़िलों में ईद मिलादुन्नबी का जुलुस,रैली 7 और 8 तारीख को मनाया गया। कल यानी 7 सितंबर को लातूर में भी मोटर सायकल रैली का आयोजन किया गया था और आज यानी 8 सितंबर को जुलूस का आयोजन किया गया था इसमें भी शहर से हज़ारों की तादाद में मुसलमानों ने शरीक…
लातूर (जिमाका):- महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) के लातूर विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुल 37 पदों पर प्रशिक्षुओं (Apprentice) की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपलब्ध पद और संख्या:- मैकेनिक मोटर वाहन (Mechanic Motor Vehicle) – 21 पद मोटर वाहन स्टॉक जोड़ारी (Motor Vehicle Body Builder / Sheet Metal Worker) – 7 पद ऑटो इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रिशियन (Auto Electrician / Electrician) – 3 पद संधाता – वेल्डर (Welder) – 1 पद रंगकामगार (Painter) – 16 पद मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर (Mechanic Refrigeration & Air Conditioning) – 2 पद शैक्षणिक पात्रता:-…
ग़ज़ा सिटी इन दिनों फिर से आग और धुएं में घिरा हुआ है। शनिवार को इसराइल ने ग़ज़ा की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, सुसी टावर को जमींदोज़ कर दिया। यह लगातार दूसरा दिन था जब ग़ज़ा की ऊंची-ऊंची इमारतें ढहाकर मलबे में बदल दी गईं। शुक्रवार को मुश्तहा टावर को निशाना बनाया गया था और अब सुसी टावर भी मलबे में तब्दील। सवाल यह है कि क्या इसराइल की यह रणनीति ग़ज़ा को सिर्फ़ खंडहर बनाने की है? इसराइल का दावा बनाम हमास का इनकार:- इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (IDF) का दावा है कि हमास इन टावरों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों…