Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

सऊदी अरब ने खोला विदेशी नागरिकों के लिए प्रॉपर्टी बाज़ार

adminBy adminAugust 4, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
"सऊदी अरब में विदेशी प्रॉपर्टी निवेश: उम्मीदें और बंदिशें"
सऊदी ने खोले विदेशी निवेश के दरवाज़े — लेकिन दरवाज़े के पीछे हैं शर्तें, टैक्स और निगरानी!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

सऊदी अरब, जो कभी दुनिया के सबसे बंद और धार्मिक रूप से कठोर देशों में गिना जाता था, अब प्रॉपर्टी के दरवाज़े विदेशी नागरिकों के लिए खोल रहा है। सऊदी कैबिनेट के इस ऐतिहासिक फ़ैसले को ‘सुधार’ के नाम पर पेश किया जा रहा है, लेकिन सवाल ये है — क्या ये क़दम बदलाव का प्रतीक है या आर्थिक हताशा का संकेत?

क्या है नया कानून?:- अब कोई भी विदेशी नागरिक, विदेशी कंपनी, एनजीओ या इन्वेस्टमेंट फंड सऊदी अरब में कुछ निश्चित शर्तों के साथ ज़मीन और संपत्ति ख़रीद सकता है। मक्का और मदीना जैसी पवित्र जगहों पर भी बेहद सीमित और सख्त शर्तों के साथ ये इजाज़त दी गई है। लेकिन ज़रा रुकिए — ये उतना आसान भी नहीं है जितना दिखाया जा रहा है। किनके लिए है ये छूट, और किनके लिए जंजीर?

विदेशी निवासी:- सऊदी में कानूनी रूप से रह रहे विदेशी एक रिहायशी संपत्ति ख़रीद सकते हैं — लेकिन सिर्फ़ गैर-प्रतिबंधित इलाक़ों में।

विदेशी कंपनियाँ:- अगर आपके पास सऊदी सरकार से लाइसेंस है, तो आप रेजिडेंशियल, कमर्शियल और ऑफिस के लिए ज़मीन ले सकते हैं — मगर सीमाओं के भीतर।

राजनयिक मिशन:- विदेशी दूतावास या मिशन भी प्रॉपर्टी ले सकते हैं — बशर्ते उनके देश में भी सऊदी को ये सुविधा मिले और विदेश मंत्रालय से मंज़ूरी ली जाए।

मक्का-मदीना:- यहां मामला सबसे ज़्यादा संवेदनशील है। यहां सिर्फ़ मुसलमान ही ख़रीद सकते हैं — वो भी ‘बहुत ही कड़ी शर्तों’ के तहत। साफ़ है — ये ‘खुलापन’ भी धर्म और राष्ट्रीयता की दीवारों से घिरा हुआ है। लेकिन ये बदलाव क्यों?

कारण नंबर 1:- तेल पर निर्भरता कम करनी है। सऊदी अरब अपनी अर्थव्यवस्था को विविध बनाना चाहता है — तेल से बाहर निकलना है। विदेशी निवेश लाना है, और उसका सबसे आसान तरीका है — ज़मीन बेचना।

कारण नंबर 2:- विज़न 2030 का दबाव। मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के नेतृत्व में “विज़न 2030” एक ऐसा सपना है जिसमें सऊदी को भविष्य का हाई-टेक, टूरिस्ट-फ्रेंडली और ग्लोबल हब बनाना है। लेकिन ये सपना तब तक अधूरा है जब तक विदेशी पैसे नहीं लगते। क्या ये नियम वाकई उदार हैं? या एक और तिलिस्म?

5% ट्रांसफर टैक्स — यानी, जितनी महंगी प्रॉपर्टी, उतना बड़ा टैक्स।

सरकारी मंज़ूरी ज़रूरी — हर सौदा सरकार की आंखों से होकर गुज़रेगा।

एक करोड़ रियाल का जुर्माना — नियम तोड़ा तो सीधे करोड़ों में जुर्माना। यानी सख्त निगरानी।

60 दिन में अपील — और अगर आपको सज़ा मिल गई तो उसके ख़िलाफ़ सिर्फ़ 60 दिन हैं।

बड़ा सवाल: क्या ये “निवेश बुलावा” है या “नियंत्रित बिक्री”?

सऊदी इस फ़ैसले को ग्लोबल ओपननेस का प्रतीक बताता है, लेकिन हकीकत ये है कि सब कुछ उन्हीं की शर्तों पर होगा।

क्या ख़रीदार को आज़ादी होगी कि वो जहां चाहे ज़मीन ख़रीदे? नहीं।

क्या मक्का और मदीना में गैर-मुस्लिम संपत्ति ले सकते हैं? बिलकुल नहीं।

क्या सरकार आपकी संपत्ति ज़ब्त कर सकती है? हाँ, अगर उन्हें शक हुआ।

 ज़मीन तो मिलेगी, लेकिन साथ में ज़ंजीर भी

सऊदी अरब की ये नीति देखने में आकर्षक लगती है, लेकिन उसके पीछे कई परतें हैं — आर्थिक लालच और कड़े सरकारी नियंत्रण की मिलीजुली तस्वीर।

ये एक ऐसा बाज़ार है जिसमें खरीदार तो आज़ाद है, पर सौदा सरकार की मर्ज़ी से ही होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि “चलो सऊदी में प्रॉपर्टी खरीदते हैं”, तो दो बार सोचिए — क्योंकि वहां की ज़मीन पर अब भी शर्तें उगती हैं, फ़सल नहीं।

buy property in saudi foreign investment saudi arabia gulf economy updates real estate in mecca medina saudi economic reforms saudi foreign ownership rules saudi property law 2025 vision 2030 MBS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल को हथियार, ईरान से दूरी: क्या भारत ने दोस्ती और इंसानियत दोनों दांव पर लगा दी?

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

सीरिया पर फिर पश्चिमी बम्बारी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility