Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

ग़ज़ा में भूख से जूझते बेगुनाहों पर बरसी इसराइली गोलियां

adminBy adminJune 6, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : alamy.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

ग़ज़ा फिर जल रहा है — लेकिन इस बार बमबारी से नहीं, भूख से बिलखते लोगों पर बरसी गोलियों से। 27 लाशें। 90 घायल। सब भूख से मर रहे थे, सिर्फ़ रोटी लेने निकले थे। लेकिन इस्राइली सेना के लिए ये भूखे भी “ख़तरा” बन गए। रफाह में एक सहायता वितरण केंद्र के बाहर, लोग मदद की कतार में खड़े थे — कुछ उम्मीद लिए, कुछ रोटी के लिए। तभी, गोलियां चलीं। ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 27 लोगों की मौत हो गई, दर्जनों ज़ख़्मी हैं। इसी तरह की घटना रविवार को भी हुई थी, यानी यह महज़ ‘दुर्घटना’ नहीं — यह एक पैटर्न है। इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि उसने भीड़ पर गोली नहीं चलाई। लेकिन सवाल यह है — जब Red Cross का अस्पताल खून में डूबा हो, दर्जनों घायल और मृत लोग पहुंचे हों, तो क्या सारी दुनिया झूठ बोल रही है? ग़ज़ा की सिविल डिफेंस ने साफ कहा — ये हमला सीधे सहायता लेने आए लोगों पर किया गया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने चेताया — “ग़ज़ा में आम नागरिकों पर हमला युद्ध अपराध है। यह अमानवीय है, शर्मनाक है और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनियों को अब दो ही विकल्प बचे हैं —या तो भूख से मर जाएं, या फिर खाना लेने जाएं और गोली खा लें।

ग़ज़ा में मानवता को इस हद तक कुचला गया है कि अब भूख भी इस्राइल की सुरक्षा के लिए ख़तरा बन चुकी है। इस्राइली सेना ने GHF (ग़ज़ा ह्यूमैनिटेरियन फ़ाउंडेशन) द्वारा संचालित सहायता केंद्रों तक जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। दलील ये दी गई है कि “पुनर्गठन और दक्षता सुधार” के लिए ऐसा किया गया। लेकिन असली मकसद क्या है? भूख से मरते फिलिस्तीनियों की चीखें बंद करना? या फिर हर उस इंसान को मार देना जो ज़िंदा रहने की कोशिश कर रहा है? पिछले 24 घंटों में इस्राइल ने ग़ज़ा में कम से कम 95 लोगों को मार डाला, 440 से ज़्यादा घायल हुए हैं। मरने वालों की कुल संख्या अब 54,607 पार कर चुकी है। 125,000 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हैं। इनमें बच्चे, औरतें, बूढ़े, मरीज़, डॉक्टर, पत्रकार — सभी शामिल हैं। और फिर भी दुनिया की सबसे ताक़तवर सुरक्षा परिषद में जब युद्धविराम का प्रस्ताव लाया गया, तो अमेरिका ने उसे वीटो करने की तैयारी शुरू कर दी। क्यों? क्योंकि “इज़राइल का हक़ है”। 7 अक्टूबर के बाद जो भी हुआ, वो ‘बदला’ नहीं — एक सुनियोजित जनसंहार है। हमास ने 7 अक्टूबर को हमला किया, जिसमें करीब 1,139 लोग मारे गए। ये दुखद था। अपराध था। लेकिन क्या उसके जवाब में 54,000 से ज़्यादा मासूमों की हत्या जायज़ हो गई?

क्या कोई देश अपनी सुरक्षा के नाम पर भूखों को गोली मार सकता है? क्या कोई लोकतंत्र इतनी क्रूरता से बच्चों को मार सकता है और फिर भी “पीड़ित” कहलाता है? ग़ज़ा अब सिर्फ़ एक युद्ध क्षेत्र नहीं है — ये इम्तहान है इस दौर की इंसानियत का। और ये इंसानियत बुरी तरह फेल हो रही है। क्या दुनिया विशेषकर मुस्लिम देश अब भी चुप रहेंगे ? क्या युद्ध अपराधों पर पर्दा डालने के लिए “आत्मरक्षा” का झूठ चलता रहेगा? और क्या हर भूखा फिलिस्तीनी अब ‘आतंकवादी’ माना जाएगा? इस नरसंहार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाइए, क्योंकि अगर आज ग़ज़ा चुप रह गया — तो कल इंसानियत मर जाएगी।

attac gaza ghf idf israel israel militry jung masjid e aqsa muslim muslim contrys netan yahu palestin red cross un war
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

भगवा पहनकर सत्ता स्वीकार्य है, तो हिजाब पहनकर अस्वीकार्य क्यों?

पहले सज़ा फिर ज़मानत ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility