Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, May 22
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»Uncategorized

क्या महाराष्ट्र में ‘गैर-स्थानीय मुसलमान’ होना गुनाह है ?

adminBy adminJuly 14, 2025 Uncategorized No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

जब मुल्क संविधान और क़ानून से नहीं, बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप और दक्षिणपंथी संगठनों की धमकियों से चलने लगे, तो समझ लीजिए कि लोकतंत्र खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड़ और पिरंगुट गांवों में मुसलमानों के खिलाफ जो कुछ हुआ है, वो सिर्फ़ ‘बहिष्कार’ नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित और संगठित सांप्रदायिक सफ़ाया अभियान का ट्रेलर है — जिसकी पटकथा लिखी गई है आरएसएस की लैब में, और मंज़ूरी मिली है महाराष्ट्र की सत्ता में बैठे तथाकथित ‘सेक्युलर’ नेताओं की चुप्पी से।

बाहरी मुसलमान’ कौन? क्या संविधान उन्हें नागरिक नहीं मानता? 40 सालों से बेकरी चला रहे रोशन बेकरी के मालिक को सिर्फ इसलिए धमकाया गया क्योंकि उनके पिता उत्तर प्रदेश से थे! सवाल ये है कि क्या महाराष्ट्र अब किसी मुसलमान के लिए ‘दूसरा देश’ हो गया है? क्या अब बेकरी, चिकन सेंटर, कबाड़ी दुकान, नाई की दुकान — सब ‘देशभक्ति’ के नए पैमाने हो गए हैं?

दुकान खोली तो अंजाम भुगतोगे” — ये धमकी कोई सड़कछाप गुंडा नहीं, बल्कि हिन्दू राष्ट्र सेना और उसके समर्थकों के जरिए खुलेआम दी गई। लेकिन महाराष्ट्र की सरकार कहां है? अजित पवार की एनसीपी, जो खुद को शरद पवार की विरासत की वाहक कहती है, और एकनाथ शिंदे की शिवसेना, जो अब बीजेपी की गोदी में बैठी है — क्या इन दोनों की सरकार सिर्फ सत्ता की मलाई खाने आई है?

राज्य की भूमिका: चुप्पी = सहमति?:- जब एक बेकरी बंद होती है, तो सिर्फ एक दुकान नहीं बंद होती, बल्कि 400 मज़दूरों की रोज़ी-रोटी छिनती है। इनमें हिंदू भी हैं और मुसलमान भी। जब मस्जिदों के बाहर पोस्टर लगाए जाते हैं कि “नमाज़ सिर्फ स्थानीय मुसलमान ही पढ़ें”, तो ये न सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि भारत के संविधान की आत्मा को चीर देने वाली हरकत है। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस क्या करती है? कुछ पोस्टर हटा लिए जाते हैं, और पुलिस प्रेस में कहती है — “हालात काबू में हैं।” सवाल ये है कि जब दुकानें बंद हैं, जब लोग गांव छोड़ रहे हैं, जब बच्चों की पढ़ाई छूट रही है, जब मेडिकल स्टोर पर जाने पर तस्वीर खींचकर वॉट्सऐप ग्रुप में भेजी जाती है — तो ये कौन सा काबू है?

धनंजय देसाई: फिर वही चेहरा, फिर वही नफ़रत:- 2014 में आईटी प्रोफेशनल मोहसिन शेख की हत्या के मामले में आरोपी रह चुका धनंजय देसाई एक बार फिर इन धमकियों के पीछे प्रमुख चेहरा बताया जा रहा है। वो आज फरार है, लेकिन उसका विचार ज़हर की तरह गांव-गांव फैल रहा है। सवाल उठता है कि अगर कोई मुसलमान इस तरह का कोई बयान देता, तो क्या अब तक उसका घर बुलडोज़र से नहीं गिरा दिया गया होता?

गांव की संस्कृति को किसने बर्बाद किया?:- पिरंगुट के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मात्रे कहते हैं, “मुलशी की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आरएसएस और हिंदू राष्ट्र सेना ने बर्बाद किया।” ये बयान बहुत कुछ कहता है। क्योंकि ये गांव पहले वो जगह था, जहां मुसलमान हरिनाम सप्ताह में हिस्सा लेते थे। अब ये वो गांव बन गया है, जहां मस्जिद जाने से भी डर लगता है।

सरकार की चुप्पी = सांप्रदायिकता की सहमति?:- महाराष्ट्र सरकार इस वक्त भाजपा, अजित पवार की एनसीपी और शिंदे की शिवसेना के गठबंधन से चल रही है। लेकिन इस गठबंधन ने अगर पुणे के गांवों में नफ़रत के इस विस्फोट को अनदेखा किया, तो यह सिर्फ़ चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि साफ-साफ सांप्रदायिक पक्षपात है। क्या अजित पवार सिर्फ़ मुख्यमंत्री की कुर्सी की दौड़ में ही व्यस्त रहेंगे, या फिर महाराष्ट्र के मुसलमानों की सुरक्षा और सम्मान की भी ज़िम्मेदारी लेंगे?

संविधान के खिलाफ है बहिष्कार की राजनीति:- पीयूसीएल और एपीसीआर ने इसे ‘संविधान विरोधी’ करार दिया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। लेकिन सवाल ये है — जब तक कानून लागू होगा, तब तक कितने और परिवार उजड़ेंगे? कितने और बच्चे स्कूल छोड़ देंगे? कितनी और दुकानें बंद होंगी? कितने और लोग ‘गैर स्थानीय’ करार देकर गांवों से खदेड़े जाएंगे?

अंतिम सवाल:- क्या मुसलमान अब सिर्फ वोट बैंक हैं या इंसान भी? जब मुसलमानों की दुकानों पर ताले लगते हैं, तो वो सिर्फ एक मज़हब की हार नहीं होती — वो भारत के आत्मा की हार होती है। जो लोग आज चुप हैं, वे भूल न जाएं कि जब सांप्रदायिकता की आग फैलती है, तो वो मज़हब देखकर नहीं जलाती।

ये लेख एक चेतावनी है — महाराष्ट्र सरकार, पुलिस प्रशासन और नागरिक समाज के लिए भी। अगर अभी नहीं चेते, तो कल ये आग सिर्फ पौड़ और पिरंगुट नहीं, पूरे राज्य और देश को लील जाएगी। क्या आप चुप रहेंगे? या आवाज़ उठाएंगे?

ajit pawar muslim issue communal violence in pune muslim bakery pune boycott RSS हिन्दू राष्ट्र सेना नफ़रत sangh parivar muslim hate गैर स्थानीय मुसलमान धनंजय देसाई मामला पुणे पिरंगुट पौड़ मुसलमान महाराष्ट्र मुसलमान बहिष्कार मुस्लिम दुकानदारों का बहिष्कार मुस्लिम विरोध पुणे मुस्लिम विरोधी अभियान महाराष्ट्र मौलिक अधिकारों पर हमला हिंदू मुस्लिम तनाव महाराष्ट्र हिन्दू राष्ट्र सेना धमकी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

महाराष्ट्र में फल ले जारहे ट्रक पर ‘गौरक्षकों’ का हमला, ड्राइवर की हालत गंभीर

ईरान-अमरीका सिज़ फायर ख़त्म, फिरसे हुई जंग शुरू तो भारत पर कैसे पड़ेगा सबसे बड़ा  असर ?

आपके बूथ या वार्ड में BLO नहीं है तो क्या करें ?

गोरक्षा या गुंडाराज? पुणे की घटना ने फिर उठाए कानून और इंसानियत पर सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility