Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?

September 7, 2026

गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

September 7, 2026

UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?
  • गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, September 8
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

adminBy adminMay 7, 2026Updated:May 7, 2026 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया इमाम तौसीफ़ रज़ा का मामला अब सिर्फ एक “मौत” नहीं रह गया है बल्कि यह एक ऐसा सवाल बन चुका है जो कानून-व्यवस्था, जांच एजेंसियों और समाज की संवेदनशीलता तीनों को कटघरे में खड़ा करता है। 27 अप्रैल को रेलवे ट्रैक के पास मिला एक शव जिसे पहली नज़र में “दुर्घटना” बताया गया लेकिन एक हफ्ते बाद आई उनकी पत्नी (बेवा)की शिकायत ने पूरी कहानी को उलट कर रख दिया। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पत्नी ने बताया यह हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या है

तबस्सुम खातून का दावा बेहद गंभीर है, उनके मुताबिक, ट्रेन के डिब्बे के अंदर सहयात्रियों ने इमाम तौसीफ़ के साथ मारपीट की और फिर उन्हें चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। यह आरोप महज़ भावनात्मक नहीं हैं

बल्कि उनके साथ 29 सेकेंड की ऑडियो क्लिप, टिकट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे साक्ष्य भी जुड़े हैं। उस ऑडियो में तौसीफ़ की आवाज़ में सुनाई दे रहा है कि “मुझे कुछ लोग पीट रहे हैं, शाहजहांपुर में पुलिस बुलाओ” यह सिर्फ एक रिकॉर्डिंग नहीं, बल्कि उस आखिरी डर और बेबसी की गूंज है, जो अब पूरे मामले की दिशा तय कर सकती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “कई गंभीर चोटें” और “सभी पसलियां टूटी हुई” होने की बात सामने आई। अब सवाल उठता है कि क्या इतनी गंभीर चोटें सिर्फ “गिरने” से हो सकती हैं? या फिर यह किसी हिंसक हमले की ओर इशारा करती हैं?

पुलिस का पहला और अब बयान

शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसे गर्मी और नींद के कारण गिरने का मामला बताया था। लेकिन अब, पत्नी की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज हुआ है। यह बदलाव खुद इस बात का संकेत है कि शुरुआती निष्कर्ष कितने जल्दबाज़ी में निकाले गए थे।

FIR के बिना जांच क्यों नहीं?

पुलिस का कहना है कि उन्हें जांच शुरू करने के लिए औपचारिक शिकायत का इंतजार था। लेकिन यहाँ सवाल सीधा है कि जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलता है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान होते हैं तो क्या सिस्टम खुद से सक्रिय नहीं होना चाहिए था?

 राजनीतिक और सामाजिक एंगल

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने रेल मंत्री से जांच की मांग की है, जबकि AIMIM के नेताओं ने इसे “निशाना बनाकर की गई हिंसा” बताया है। कुछ स्थानीय नेताओं का दावा है कि दाढ़ी और टोपी पहनने वालों को टारगेट किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी जांच का विषय है लेकिन यह आरोप अपने आप में बेहद गंभीर हैं और समाज में अविश्वास को बढ़ाते हैं।

कोई गवाह नहीं, क्या सच सामने आएगा?

पुलिस खुद मान रही है कि यह “अनिश्चित मामला” है। न कोई चश्मदीद। न कोई स्पष्ट वीडियो सबूत। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच इस केस को सुलझा पाएगी? या यह भी कई अनसुलझे मामलों की तरह फाइलों में दब जाएगा?

इमाम तौसीफ़ रज़ा की मौत अब सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं रही बल्कि यह उस सिस्टम की परीक्षा बन चुकी है जो न्याय का दावा करता है। अगर यह हत्या है, तो अपराधी कौन है?

एक मौत, कई सवाल

इमाम तौसीफ़ रज़ा की मौत अब सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं रही बल्कि यह उस सिस्टम की परीक्षा बन चुकी है जो न्याय का दावा करता है। अगर यह हत्या है, तो अपराधी कौन है? अगर यह दुर्घटना है, तो इतने गंभीर घाव कैसे? और सबसे अहम सवाल कि क्या हर आम नागरिक ट्रेन में सुरक्षित है? सच क्या है, यह तो जांच बताएगी लेकिन अगर सवालों के जवाब नहीं मिले तो क्या यह मामला सिर्फ एक मौत नहीं, बल्कि न्याय प्रणाली की खामोशी का प्रतीक बन जाएगा?

Read Next :

क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?

मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?
  • गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

प्रीति जिंटा की ‘टीम तुकाराम मुंढे’ टी-शर्ट सोशल म प्रीति जिंटा की ‘टीम तुकाराम मुंढे’ टी-शर्ट सोशल मीडिया पर वायरल, मुंढे की डैशिंग कार्यशैली की हो रही चर्चा#elaannews #breakingnews #maharashta #tukarammundhe #pritizinta
मुझे चुनाव में शिक्षित इलाकों की तुलना में क्रिमिन मुझे चुनाव में शिक्षित इलाकों की तुलना में क्रिमिनल, अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया से ज्यादा वोट मिले।- नितीन गडकरी - केंद्रीयमंत्री#elaannews #breakingnews #maharashta #nitingadkari #nagpurnews
लातूर जिले में बढ़ते सड़क हादसों और दोपहिया वाहन च लातूर जिले में बढ़ते सड़क हादसों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए लातूर पुलिस ने 1 सितंबर 2026 से पूरे जिले में हेल्मेट नियम की सख्ती से अमल शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम में अब तक हेल्मेट नहीं पहनने वाले 4,734 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।अभियान के पहले चरण में राष्ट्रीय और राज्य महामार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के 23 पुलिस थानों और यातायात नियंत्रण शाखा के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों और सिर की गंभीर चोटों को रोकना है।पुलिस के मुताबिक अभियान शुरू होने से पहले जिले में हेल्मेट इस्तेमाल का प्रमाण बेहद कम था, जो पहले सप्ताह में बढ़कर करीब 10 से 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में 100 प्रतिशत हेल्मेट इस्तेमाल होने त�
लातूर के प्रभाग क्रमांक 16 स्थित कापड़ मिल गली नंब लातूर के प्रभाग क्रमांक 16 स्थित कापड़ मिल गली नंबर 1 में 7 सितंबर 2026 को करीब 11:30 बजे कचरा गाड़ी पहुंची, लेकिन स्थानीय नागरिकों के मुताबिक करीब 15 से 20 घरों का कचरा उठाए बिना ही गाड़ी वापस चली गई।कर्मचारियों की ओर से कथित तौर पर रास्ते में बाइक खड़ी होने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा पाने की बात कही गई। हालांकि, मौके पर मौजूद नागरिकों का दावा है कि रास्ता इतना संकरा नहीं था कि कचरा गाड़ी वहां से निकल न सके।नागरिकों का आरोप है कि इलाके में कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती और कभी-कभी एक-दो हफ्ते में गाड़ी पहुंचती है। ऐसे में अगर गाड़ी आने के बाद भी घरों का कचरा नहीं उठाया जाएगा तो नागरिक कचरा कहां डालें?वीडियो बनाने के दौरान कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर ‘हम नहीं आएंगे, नहीं लेंगे कचरा’ जैसी बात कहे जाने का भी नागरिकों ने दावा किया है। अब सवाल यह है कि क्या पूरे मामले की जांच होगी और अगर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो क्या संबंधित कर्मचारि�
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility