Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

हथियारों की होड़ या आत्मनिर्भरता का भ्रम? – अमेरिका-सऊदी अरब सौदे की असलियत

adminBy adminMay 16, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : alamy.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

जब एक देश अरबों डॉलर के हथियार खरीदने का ऐलान करता है, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर ताक़त और प्रभुत्व की नई इबारत लिखने का दावा किया जाता है। पर क्या यह ताक़त वाकई असली है या सिर्फ दिखावे की चमक? सऊदी अरब और अमेरिका के बीच हुआ 600 अरब डॉलर का “ऐतिहासिक सौदा”, जिसमें से 142 अरब डॉलर केवल हथियारों पर खर्च होंगे, इस सवाल को और भी गहराई से उठाता है- क्या सऊदी अरब वास्तव में एक सैन्य महाशक्ति बनना चाहता है, या बस पश्चिमी देशों की सैन्य अर्थव्यवस्था का उपभोक्ता बना रहना चाहता है? सऊदी अरब दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीददारों में से है, और अब यह सौदा उस होड़ को एक नया मुकाम देता है। लेकिन यह सिर्फ़ तकनीकी चमक है, असल युद्ध-कला नहीं। हथियार खरीदो, रणनीति किराए पर लो?

सवाल ये है कि इतने महंगे मिसाइल सिस्टम, स्टील्थ लड़ाकू विमान और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर उपकरणों के साथ वो करेगा क्या? क्या ये हथियार ईरान जैसी आत्मनिर्भर सैन्य नीति रखने वाले देश के आगे टिक पाएंगे? क्या ये उपकरण यमन जैसे देशों में चल रही बग़ावती लड़ाइयों को खत्म कर पाएंगे? क्या इन हथियारों से सैन्य-रणनीतिक क्षमता बढ़ेगी या फिर बस “पश्चिमी ठेकेदारों का बैंक बैलेंस”? इस सौदे में सिर्फ़ हथियार नहीं बिके — बल्कि उसके साथ पश्चिमी सैन्य सलाहकार, ट्रेनर और रणनीति निर्माता भी “आयात” किए गए हैं। इसका सीधा अर्थ है कि: सऊदी अरब अमेरिकी हथियार तो खरीदेगा, पर लड़ाई के लिए उसे अमेरिकी दिमाग और निर्देशों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में क्या सऊदी अरब अपने लिए लड़ रहा है या फिर पश्चिमी रक्षा-उद्योग की सुरक्षा में अरबों डॉलर बहा रहा है? हर अमेरिकी सैनिक की तैनाती, हर सैन्य ठेकेदार की मौजूदगी – सऊदी फंड से पोषित होगी। ये वही सैनिक हैं जो वर्षों से मध्य पूर्व में संघर्षों को “स्थिरता” के नाम पर नियंत्रित नहीं, बल्कि प्रबंधित करते रहे हैं। इस सौदे को “रणनीतिक साझेदारी” कहा गया है। लेकिन यह साझेदारी असमान है: पश्चिम को निर्यात मिलता है – हथियार, टेक्नोलॉजी और नियंत्रण

सऊदी अरब को आयात मिलता है — वफ़ादारी, निर्भरता और सुरक्षा का भ्रम डॉनल्ड ट्रंप ने इसे “मध्य पूर्व के लिए नए युग की शुरुआत” कहा। पर सवाल उठता है: किसके लिए? क्या ये नया युग सऊदी अरब की संप्रभुता का है, या अमेरिकी सैन्य-उद्योग के मुनाफे का?

जिन अरबों डॉलर से: सऊदी अरब अपने यहां शिक्षा, विज्ञान, और स्थानीय हथियार उद्योग खड़ा कर सकता था, वहां आत्मनिर्भरता विकसित कर सकता था, वहीं उसने इस धन को उन हथियारों में झोंक दिया जो उसके अमेरिकी आकाओं के बिना अधूरे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये एकतरफा निवेश है -जिसमें सऊदी अरब सिर्फ़ ग्राहक है और अमेरिका ठेकेदार। दुनिया में सैन्य ताक़त का असली मतलब होता है – रणनीति, आत्मनिर्भरता, और स्वतंत्र निर्णय-क्षमता।

सिर्फ़ हथियारों का ढेर लगा लेने से कोई ताक़तवर नहीं बनता। सऊदी अरब का ये सौदा उसे शक्ति नहीं, बल्कि पश्चिमी सैन्य-सोशलिज़्म का ग्राहक बना रहा है। और ये सौदा आने वाले वर्षों में यही साबित करेगा कि: जो देश अपनी सुरक्षा दूसरों के हाथ में सौंप देता है, वह असल में अपनी संप्रभुता गिरवी रख देता है।

america hathiyar muslim saudi arab
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

भगवा पहनकर सत्ता स्वीकार्य है, तो हिजाब पहनकर अस्वीकार्य क्यों?

पहले सज़ा फिर ज़मानत ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility