Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

ख़ामोश एनआरसी या वोट चोरी की नई चाल?NRC ya Vote Bank Politics?

adminBy adminSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025 एलान विशेष No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
ख़ामोश एनआरसी या वोट चोरी की नई चाल?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

ख़ामोश एनआरसी या वोट चोरी की नई चाल? देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल; निर्वाचन आयोग ने देशभर के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)

की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सतही तौर पर यह कदम महज़ मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने की कवायद दिखता है, लेकिन इसके पीछे छिपे राजनीतिक और संवैधानिक सवाल कहीं ज़्यादा गहरे हैं।

क्या वाक़ई सिर्फ़ मतदाता सूची की सफ़ाई?

चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पहले बिहार में शुरू हुई और अब पूरे देश में लागू की जाएगी। लेकिन विपक्षी दलों ने इसे “नाम हटाने की प्रक्रिया” करार दिया है।

सवाल यह है कि जब पहले से ही नियमित वार्षिक संशोधन होता है, तो अचानक इतनी बड़ी और देशव्यापी SIR की ज़रूरत क्यों पड़ी?क्या यह महज़ तकनीकी सुधार है, या फिर एक ऐसी कवायद जिससे विपक्षी दलों के परंपरागत वोट बैंक को चुन-चुनकर लिस्ट से बाहर किया जा सके?

चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल:

क्या यह पहल इसलिए है कि हाल ही में बिहार में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरानवोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम गायब होने के आरोप लगे? क्या देशभर में वही प्रयोग दोहराया जाएगा? क्या यहसंयोग है कि SIR की तैयारी का समय 2026 के पाँच बड़े राज्यों (असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल) के चुनाव से पहले चुना गया?

ख़ामोश एनआरसी की आशंका:

जब भी वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो सबसे पहले सवाल उठता है—यह किन्हें प्रभावित करेगा? क्या यह अल्पसंख्यकों और पिछड़े तबकों पर लक्षित एक ख़ामोश एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) है? क्या SIR को उस परीक्षण भूमि के रूप में देखा जा सकता है, जिसे आगे पूरे देश में नागरिकता और मताधिकार को नियंत्रित करने के औज़ार की तरह इस्तेमाल किया जाएगा?

जनता के लिए ख़तरे की घंटी:

इस प्रक्रिया से दो ख़तरनाक नतीजे सामने आ सकते हैं: पहला तो ये कि लोकतांत्रिक अधिकार पर सीधा हमला – लाखों मतदाता, जिनके नाम तकनीकी या जानबूझकर की गई ग़लतियों से हटाए जाएँगे, चुनाव के दिन मतदान के अधिकार से वंचित रहेंगे। दूसरे भय और अनिश्चितता का माहौल – जिस तरह एनआरसी ने असम में लाखों लोगों को नागरिकता की चिंता में झोंक दिया था, उसी तरह SIR पूरे देश में भय और संदेह का नया अध्याय खोल सकती है।

बड़े सवाल जिनका जवाब ज़रूरी है:

क्या SIR की आड़ में विपक्षी वोट बैंक की व्यवस्थित सफ़ाई की जा रही है? क्या यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, या फिर यह राजनीतिक इंजीनियरिंग का उपकरण बन जाएगी? क्या यह लोकतंत्र को मज़बूत करने की कोशिश है या मताधिकार को सीमित करने की साज़िश? और सबसे अहम सवाल –क्या SIR दरअसल एक ख़ामोश एनआरसी है, जिसे बिना राजनीतिक बहस और संसद की मंज़ूरी के लागू किया जा रहा है?

देश का लोकतंत्र सिर्फ़ चुनाव कराने से मज़बूत नहीं होता, बल्कि उस भरोसे से मज़बूत होता है कि हर नागरिक का वोट सुरक्षित और पवित्र है। SIR की प्रक्रिया अगर वाक़ई पारदर्शी है, तो चुनाव आयोग को जनता और राजनीतिकदलों के सभी सवालों का खुलकर जवाब देना चाहिए।

वरना यह आशंका और मज़बूत होगी कि यह पहल लोकतंत्र कीरक्षा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को खोखला करने का नया हथियार है। अब यह जनता और विपक्ष की ज़िम्मेदारी है कि वे इस ख़ामोश चाल को समय रहते पहचानें और सवाल उठाएँ। क्योंकि अगर मताधिकार ही छिन गया, तो चुनाव महज़ एक पूर्व-निर्धारित नाटक बनकर रह जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

क्या एनसीईआरटी शिक्षा को बदल रही है या इतिहास और राजनीति की नई व्याख्या लिख रही है?

जब संगठन समाज जोड़ने के बजाय दीवारें खड़ी करने लगें

15 अगस्त: तिरंगा पूछ रहा है—क्या सचमुच सब आज़ाद हैं?

कांवड़ यात्रा या कानून से ऊपर होती भीड़? जब रास्ते में बच्चे हों, दुकानदार हों और आम जनता हो तो जिम्मेदारी किसकी?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility