Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?

September 7, 2026

गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

September 7, 2026

UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?
  • गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 11
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विशेष

आने वाली पीढ़ियाँ पूछेंगी—जब ग़ज़ा राख में बदल रहा था, तब तुम कहाँ थे?

adminBy adminSeptember 18, 2025 विशेष No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Israel Gaza bombing 2025 – Gaza burning news with civilian deaths
image credit : alamy.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास पर आरोप लगाया कि वह इसराइली बंधकों को “मानवीय ढाल” बना रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी—“अगर ऐसा हुआ तो सभी शर्तें ख़त्म हो जाएंगी। सभी बंधकों को तुरंत रिहा करो।”

उनकी यह टिप्पणी एक नए भूचाल का संकेत मानी जा रही है।

ग़ज़ा पर भारी बमबारी – “ग़ज़ा जल रहा है”:- सोमवार रात इसराइल ने ग़ज़ा सिटी पर जबरदस्त बमबारी की। रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने कहा—“ग़ज़ा जल रहा है, और यह तब तक रुकेगा नहीं जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता।”

शहर के कई इलाक़े मलबे में बदल गए हैं, नागरिक लगातार हताहत हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र का आरोप – “इसराइल कर रहा है जनसंहार”:- संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इसराइल ने ग़ज़ा में जनसंहार के चार बड़े कृत्य अंजाम दिए हैं। रिपोर्ट में हत्या, शारीरिक-मानसिक क्षति, असहनीय हालात और जन्म रोकने जैसे कदमों का ज़िक्र किया गया। इसराइल ने रिपोर्ट को “झूठा और भ्रामक” कहा, लेकिन हज़ारों लाशें दुनिया से अलग कहानी बयां कर रही हैं।

फ़लस्तीनी विदेश मंत्रालय की गुहार – “तुरंत हस्तक्षेप करो”:- ग़ज़ा पर लगातार होते हमलों के बीच फ़लस्तीनी विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। उसने चेतावनी दी—“ग़ज़ा सिटी को सामूहिक कब्रिस्तान में बदला जा रहा है।”

इसराइली सेना का दावा – “850 ठिकाने तबाह”:- इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने कहा कि उसकी टुकड़ियों ने ग़ज़ा में 850 से ज़्यादा ठिकानों और सैकड़ों आतंकवादियों को निशाना बनाया है। लेकिन सवाल है कि जिन घरों और अस्पतालों के मलबे से मासूम बच्चों की लाशें निकल रही हैं, क्या वे भी “ठिकाने” कहलाते हैं?

मौत की सड़क – ग़ज़ा से पलायन:- हज़ारों फ़लस्तीनी परिवार ग़ज़ा सिटी छोड़ने पर मजबूर हैं। इसराइली सेना ने सिर्फ़ अल-रशीद कोस्टल रोड को मंज़ूरी दी है।

लेकिन यही रास्ता मौत की गलियारा बन गया है—भारी जाम, सड़क पर फंसी गाड़ियाँ और ऊपर से लगातार हवाई हमले।

नतीजा – 21वीं सदी का सबसे बड़ा अपराध?:- ये छः घटनाएँ बताती हैं कि ग़ज़ा केवल एक जंग का मैदान नहीं, बल्कि इंसानियत की परीक्षा का मैदान है।

ट्रंप की धमकी, इसराइल की बमबारी, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट और फ़लस्तीन की पुकार—सब एक ही सच्चाई कह रहे हैं: ग़ज़ा जल रहा है, और दुनिया खामोश है।

आने वाली पीढ़ियाँ पूछेंगी—जब ग़ज़ा राख में बदल रहा था, तब तुम कहाँ थे?

gaza building collapse Gaza Genocide Gaza War 2025 Gaza war news today Israel Gaza bombing 2025 israel palestine conflict muslim Trump Gaza Statement UN Genocide Report Israel war अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग़ज़ा राख में बदल रहा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

भगवा पहनकर सत्ता स्वीकार्य है, तो हिजाब पहनकर अस्वीकार्य क्यों?

पहले सज़ा फिर ज़मानत ?

संघ की ‘एकता’ बनाम ज़मीनी सियासत की सच्चाई

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का निधन, भारत समेत राजनीतिक दलों ने जताया शोक

‘भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है’: भागवत का बयान लोकतंत्र के लिए चेतावनी है

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • छोटे कर्जदार की गर्दन पर शिकंजा, बड़े कर्जदार के लिए ‘हेयरकट’! क्या यही है भाजपा का बैंकिंग न्याय?
  • गाय के नाम पर इंसान की बेइज्जती? जालना की घटना ने खड़े किए कई गंभीर सवाल
  • UN की रिपोर्ट और सरकार की खामोशी: आखिर कितनी चेतावनियों के बाद जागेगी सत्ता?
  • मलाला की किताब से इतना डर क्यों? यह सिर्फ एक किताब नहीं, सोच की आज़ादी का सवाल है
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

ब्रिटिश संसद में ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकग्नि ब्रिटिश संसद में ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकग्निशन’ पुरस्कार से मुझे सम्मानित किया गया, इसका मुझे खुशी है। यह पुरस्कार जनता से मिले आशीर्वाद का प्रतीक है।इसलिए यह पुरस्कार मैं जनता को समर्पित करता हूँ।- एकनाथ शिंदे - उपमुख्यमंत्री#elaannews #breakingnews #maharashta #eknathshinde #shivsenaubt
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दुर्गा पूजा के दौरान मा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार न करने की अपील को लेकर विवाद बढ़ गया। बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) की तस्वीर वाले बैनर पर लोगों ने जूते-चप्पल बरसाकर अपना विरोध जताया।#elaannews #breakingnews #indianews #dhirendrashastri #bagesshwardham
पुणे मैं गर्लफ्रेंड से क्यों बात करता है?” इसी बात पुणे मैं गर्लफ्रेंड से क्यों बात करता है?” इसी बात को लेकर MPSC की तैयारी कर रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी से अगवा करने का मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप पाटील वाडा होटल के मालिक पर है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुणे में इस तरह की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।#elaannews #breakingnews #maharashta #punenews #mpscstudents
लव जिहाद का हमें हमेशा के लिए समाधान करना होगा। - लव जिहाद का हमें हमेशा के लिए समाधान करना होगा। - अमृता फडणवीस#elaannews #breakingnews #maharashta #lovejihad #amrutafadnavis
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility