Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

लातूर में ऐतिहासिक मौन मोर्चा

adminBy adminAugust 19, 2025 महाराष्ट्र No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
“लातूर मौन मोर्चा 2025 – किसानों और कुरैशी समाज का ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन”
बारिश में भी थमा नहीं न्याय का जुनून — लातूर की सड़कों से उठी जनक्रांति की गूंज!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

18 मार्च को लातूर की सड़कों पर इतिहास लिखा गया…बारिश में भी हज़ारों लोग… हाथों में तिरंगा, होठों पर सन्नाटा और आँखों में न्याय की ज्वाला लेकर निकले…

यह था कुरैशी समाज के साथ किसान संगठनों का भव्य मौन मोर्चा!

गौरक्षा के नाम पर किसानों और कुरैशी समाज पर हो रहे अत्याचार…

लूटपाट, मारपीट, और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं के ख़िलाफ़ ज़िले के किसान संगठनों के साथ कुरैशी समाज ने आज अपना ग़ुस्सा मौन रहकर भी साफ़-साफ़ जता दिया।मोर्चे में शामिल नागरिकों के हाथों में तिरंगा और अपनी मांगों वाले पोस्टर थे। “हमें न्याय चाहिए” और “गोमाता की रक्षा होनी ही चाहिए” जैसे नारे पूरे शहर में गूंजे। बारिश से भीगे कपड़े, लेकिन आँखों में हक़ के लिए जलती ज्वाला, इस मौन मोर्चे ने प्रशासन को यह साफ संदेश दिया कि कुरैशी समाज और किसान संगठनों ने कहा अब और अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। हक़ की लड़ाई सड़क से उठकर सत्ता के गलियारों तक गूंजेगी। कथित गौरक्षकों के नाम पर किसानों और कुरैशी समाज पर हो रहे अत्याचार – पशुओं की ढुलाई में बाधा, लूटपाट, मारपीट और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं से समाज में रोष फूट पड़ा है। इस अन्याय के विरोध में कुरैशी समाज ने पिछले एक महीने से पशुओं की ख़रीद-बिक्री और कटाई पूरी तरह बंद कर रखी है। इन्हीं हालातों के बीच आज का यह ऐतिहासिक मौन मोर्चा आयोजित किया गया था।

मोर्चे की शुरुआत गंज गोलाई में स्थित साहित्य सम्राट अण्णाभाऊ साठे की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर हुई। इसके बाद जुलूस गांधी चौक, हनुमान चौक, मध्यवर्ती बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा। मार्ग में महात्मा गांधी, जोतीराव फुले और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

मोर्चे के दौरान शासन के समक्ष कई अहम मांगें रखी गईं:

१). गौरक्षक के नाम पर गुंडों द्वारा किसानों और कुरैशी समाज पर हो रहे अत्याचार तुरंत रोके जाएं।

२). सभी गोशालाओं की उच्च स्तरीय जांच हो।

३). मुस्लिम खातीक आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की जाए।

४). पशु ढुलाई के लिए वाहन कानून में संशोधन किया जाए।

५). लातूर ज़िले के तालुका, नगर परिषद और ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्लॉटर हाउस बनाए जाएं।

६). किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले।

७). किसानों, व्यापारियों, कुरैशी समाज और वाहन चालकों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं।

८). मॉब लिंचिंग के शिकार परिवारों को मुआवज़ा दिया जाए।

 इस मंच से साफ़- साफ कहा गया कि –हम अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र के रास्ते से लड़ी जाएगी। यह मौन मोर्चा सिर्फ़ एक जुलूस नहीं, यह है चेतावनी है ! अगर न्याय नहीं मिला तो यह आवाज़ अब और बुलंद होगी। लातूर की सड़कों से निकली यह गूंज अब पूरे महाराष्ट्र और देश तक जाएगी!

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कसबे, कार्याध्यक्ष सत्तार पटेल, कोअर कमिटी अध्यक्ष राजेंद्र मोरे और ज़िलाध्यक्ष अरुणदादा कुलकर्णी ने साफ कहा कि “कथित गौरक्षक जानबूझकर किसानों और कुरैशी समाज को परेशान कर रहे हैं। अगर प्रशासन ने तत्काल कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तीव्र होगा।”

ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष अफ़ज़ल कुरैशी ने प्रस्तावना रखते हुए समाज पर हो रहे अन्याय की पूरी हक़ीक़त उजागर की। ज़िला अध्यक्ष हाजी इब्राहीम कुरैशी, उपाध्यक्ष फ़य्यूम कुरैशी, सचिव अफसर कुरैशी समेत स्वाभिमानी शेतकरी संगठन और संविधान सेवा संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी इस मोर्चे में मौजूद रहे।आज लातूर ने साबित कर दिया कि बारिश हो या आँधी, जब हक़ के लड़ाई की बात आती है तो कोई ताक़त नहीं रोक सकती। लातूर का यह मौन मोर्चा केवल एक निवेदन नहीं, बल्कि अन्याय के ख़िलाफ़ जनक्रांति की शुरुआत है। आज लातूर में गूंजा यह स्वर अब पूरे महाराष्ट्र में सुनाई देगा।

farmers protest latur gauraksha violence news kisan andolan maharashtra latur maun morcha 2025 latur protest news maharashtra protest 2025 mob lynching protest latur qureshi samaj andolan
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

महाराष्ट्र में फल ले जारहे ट्रक पर ‘गौरक्षकों’ का हमला, ड्राइवर की हालत गंभीर

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility