Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

लातूर की ट्रैफिक समस्या का असली ज़िम्मेदार कौन?

adminBy adminJune 22, 2025 महाराष्ट्र No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

“लातूर का ट्रैफिक… रोज़ की सिरदर्दी बन चुका है। कहीं जाम, कहीं धक्का मुक्की, और कहीं पुलिस की सीटी। लेकिन सवाल ये है – ज़िम्मेदार कौन है?”

“पिछले दस-पंद्रह सालों में लातूर की आबादी लगभग दोगुनी हो गई है। प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं। शहर में पैसे की कोई कमी नहीं – मनपा की आमदनी भी दोगुनी हो चुकी है। लेकिन सड़कों पर क्या बदला? ट्रैफिक वही का वही… या कहें और भी बुरा।””सिग्नल गायब…कैमरे बंद…और ट्रैफिक पुलिस? जहाँ दिखती है, वहाँ सिर्फ चालान और वसूली करते हुए – कभी रिंग रोड पे, कभी हाइवे पे। ये चेकिंग हो रही है या टारगेटेड वसूली? किसके कहने पर होती है? और क्या यही ट्रैफिक कंट्रोल का असली तरीका है?” “आज भी लातूर के आधे से ज़्यादा चौक बिना सिग्नल के चल रहे हैं। जहाँ सिग्नल हैं, वो बंद पड़े हैं। जहाँ कैमरे हैं, वो काम नहीं कर रहे। और जहाँ भीड़ है, वहाँ पुलिस नदारद है। तो फिर सवाल उठता है – मनपा और ट्रैफिक डिपार्टमेंट क्या रहे हैं?” “रही बात लातूर के वाहन चालकों की – तो चाहे टू व्हीलर हो, थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर… ट्रैफिक रूल्स का पालन करने वाले न के बराबर हैं। जहाँ जाम लगा, वहीं से रॉंग साइड! फिर चाहे सामने वाला कितना भी सही चल रहा हो – जबरन उसकी साइट भी बंद कर देंगे। क्यों? क्योंकि सिस्टम सो रहा है।” “मनपा ने गोलाई से ठेले हटाए, लेकिन अब उनकी जगह रिक्शा वालों ने ले ली। नांदेड रोड की ओर गोलाई से लेकर अन्ना भाऊ साठे चौक तक, और मिर्ची लाइन कॉर्नर पर ऑटो वालों का इतना जाम रहता है कि वहां से होकर निकलना –किसी भी गाड़ी के लिए आसान नहीं है। मनो ये ट्रैफिक नहीं बल्कि जंग का मैदान हो ?””हर दो-तीन दिन में पुलिस आती है, सीटी बजती है, ठेले और ऑटो गायब हो जाते हैं…आधे घंटे बाद सब वापिस!

क्या यही है प्रशासन की कार्यवाही? या सिर्फ दिखावा?” “अगर लातूर का ट्रैफिक सुधारना है, तो अब सिर्फ बातें नहीं, ठोस और सख़्त कदम उठाने होंगे। जिसके लिए हमारे कुछ साफ़-साफ़ सुझाव हैं:” 1. हर चौराहे पर सिग्नल और चालू CCTV कैमरे लगाना ज़रूरी है। 2. सिग्नल तोड़ने और रूल्स तोड़ने वालों पर सीधी और सख़्त कार्रवाई हो। 3. हर भीड़ वाले इलाके में ऑटो रिक्शा के लिए तय स्टैंड और सख़्त चालान। 4. ठेले वालों को तय जगह दें, उसके बाद रोड पे दिखे तो कड़ी कार्यवाही करें। 5. हर कदम पर पारदर्शिता – वसूली नहीं, समाधान चाहिए। “अगर अब भी मनपा, ट्रैफिक डिपार्टमेंट और लातूर प्रशासन नहीं जागे, तो ये जाम, ये गड़बड़ी और ये अव्यवस्था – अभी की नहीं, आने वाले सालों की बर्बादी है। ये सिर्फ ट्रैफिक नहीं – ये सिस्टम की नाकामी है। और अब जवाबदेही जरूरी है।” “क्या आप भी लातूर की ट्रैफिक समस्या से परेशान हैं? क्या आप भी हर दिन जाम में फँस कर वक़्त और धैर्य खोते हैं? तो जिम्मेदारों तक ये आवाज़ पहुँचाएं। क्योंकि अब वक्त है – सिग्नल, स्टैंड और सिस्टम का! वरना लातूर की सड़कों पर सिर्फ जाम, धुआं और गुस्सा रहेगा।”  “ये है जनता की आवाज़ – अब सिर्फ देखना नहीं, बोलना भी ज़रूरी है!

#SmartCityLatur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility