Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

यूएपीए: कांग्रेस ने बनाया, मोदी ने हथियार बना दिया — अब रो रहे हैं वे जो पहले हथियार थमा आए थे!

adminBy adminJune 27, 2025 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : shutterstock.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

पहले चाकू बनाया, अब चिल्ला रहे हैं कि इसका इस्तेमाल खतरनाक हो रहा है — क्या यही कांग्रेस की सियासी नैतिकता है? भारत का लोकतंत्र आज जिस काले अंधेरे में घिरा है, उसमें एक बड़ा योगदान उन कानूनों का है, जो पहले कांग्रेस की सत्ता-लालसा ने बनाए, और अब भाजपा की फासीवादी सोच ने उन्हें अस्त्र-शस्त्र बना लिया है। यूएपीए (UAPA) – Unlawful Activities (Prevention) Act – इसका ताज़ा उदाहरण है। कांग्रेस की सियासी नौटंकी: अब जागे जब खुद पर बीती!:- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यूएपीए के तहत छात्रों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी और “2.55% ही सज़ा” की दर को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। लेकिन ज़रा रुकिए! क्या कांग्रेस यह भूल गई है कि –1967 में इस कानून को इंदिरा गांधी की सरकार ने संसद में पेश किया था? 2004 में मनमोहन सरकार ने इसमें पोटा जैसी कड़ी धाराएं जोड़ दीं? 2008 में 26/11 के बाद, ज़मानत तक लगभग नामुमकिन बना देने वाला धारा 43D(5) भी यूपीए सरकार ने जोड़ा था? यानी कांग्रेस ने पेट्रोल छिड़का, और अब शिकायत कर रही है कि मोदी आग लगा रहा है।

भाजपा का खेल:- कानून नहीं, लाठी है ये, असहमति की आवाज़ तोड़ने की। भाजपा ने तो इस कानून को ‘राजनीतिक आतंक’ का लाइसेंस बना दिया है। उमर खालिद, बिना ट्रायल के जेल में। देवांगना, नताशा, आसिफ़, महीनों जेल में — बाद में अदालत ने कहा: “विरोध प्रदर्शन आतंकवाद नहीं है।” स्टेन स्वामी, जिन्हें पानी पीने के लिए सिपर तक देने से इनकार कर दिया गया — न्यायिक हिरासत में मौत। मोहम्मद जुबैर, दिशा रवि, न्यूज़क्लिक पर छापा — सब यूएपीए का इस्तेमाल। 2014 से 2022 के बीच 8,719 यूएपीए मामलों में सिर्फ 2.55% सज़ा! यानी 97% निर्दोष लोग सालों तक जेल की यातना भुगतते हैं — सिर्फ इसलिए कि उन्होंने सरकार से सवाल किया।

विरोधियों को कुचलने की प्रयोगशाला बन चुका है UAPA:- आज का भारत यूएपीए की गिरफ्त से डरने वाला लोकतंत्र बन गया है। पत्रकार कलम उठाते हैं — UAPA, छात्र सवाल पूछते हैं — UAPA, अल्पसंख्यक अधिकार मांगते हैं — UAPA, आदिवासी ज़मीन बचाते हैं — UAPA, यह वही सरकार है जिसने संसद में कहा था: “UAPA का इस्तेमाल आतंकियों के ख़िलाफ़ होगा।” लेकिन सच्चाई ये है कि इसका सबसे ज़्यादा इस्तेमाल छात्रों, कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार संगठनों पर हो रहा है — आतंकी नहीं, असहमति वाले निशाने पर हैं।

 कांग्रेस: जिसकी नींव में ही गड़बड़ी थी:- पवन खेड़ा और कांग्रेस आज यूएपीए को “क्रूर” और “संविधान विरोधी” बता रहे हैं — लेकिन यही पार्टी 2019 में भाजपा के संशोधनों को राज्यसभा में समर्थन देती है, ताकि उसकी छवि “आतंकवाद के खिलाफ़ मज़बूत पार्टी” बनी रहे। तो क्या कांग्रेस को नागरिक अधिकारों की कीमत पर “इमेज बिल्डिंग” ज़्यादा प्यारी है? क्या अब जब भाजपा उसी कानून से कांग्रेस के समर्थकों और आलोचकों को जेल में डाल रही है, तब कांग्रेस को लोकतंत्र की याद आ रही है?

 सत्ता में हों तो क़ानून ‘ज़रूरी’, विपक्ष में आएं तो ‘दमनकारी’?:- 2008: UAPA में संशोधन के समय, खुद कांग्रेस ने कहा था: “यह आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी प्रतिबद्धता का संकेत है।” लेकिन अब जब उमर खालिद जेल में हैं, स्टेन स्वामी मर गए, और हर हफ्ते नए पत्रकारों पर केस दर्ज हो रहे हैं, तब कांग्रेस कहती है: “ये दमन है, तानाशाही है, संविधान पर हमला है।” दोगलेपन की इससे बेहतर मिसाल क्या हो सकती है? सवाल सिर्फ भाजपा से नहीं, कांग्रेस से भी है, अगर कांग्रेस वाकई यूएपीए से चिंतित है, तो: क्या वह इस कानून को वापस लेने का संकल्प लेगी अगर सत्ता में आए? क्या वह यह मानेगी कि उसकी नीतियों ने भाजपा को दमन का हथियार सौंपा? क्या वह पीड़ितों — जैसे उमर खालिद, अमानतुल्ला, जुबैर, स्टेन स्वामी — से माफी मांगेगी? क्योंकि भारत में लोकतंत्र तब ही ज़िंदा रहेगा जब कोई भी सरकार कानूनों को हथियार नहीं, उत्तरदायित्व माने। अब वक्त है सवाल पूछने का — क्या आप सिर्फ़ भाजपा की तानाशाही से लड़ेंगे, या उस कांग्रेस की भी आलोचना करेंगे जिसने इन तानाशाही कानूनों की नींव रखी?

bjp congress hindutwwadi india moblinching modi muslim rss trol uapa उमर खालिद
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए

ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत

अगर मुसलमान राम मंदिर पर सवाल नहीं पूछ सकते, तो संघ को मुस्लिम पर्सनल लॉ में नाक घुसेड़ने का अधिकार किसने दिया?

क्या अब भी खामोश रहेंगे मुस्लिम रहनुमा? आखिर कब जागेंगे?

पेपर लीक सरकार की नाकामी थी, लेकिन सज़ा छात्रों को दी गई

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility