Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

आज़ादी के दिन खाने की आज़ादी छीनना, ये कैसा देशभक्ति का जश्न?

adminBy adminAugust 15, 2025 एलान विशेष No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
"15 अगस्त पर मांस बिक्री पर पाबंदी और खानपान की आज़ादी का विवाद"
image credit : shutterstock.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

15 अगस्त 1947 — वो दिन, जब हमने अंग्रेज़ों की गुलामी की जंजीरें तोड़ीं।

लेकिन आज, 78 साल बाद, उसी दिन हमारी अपनी चुनी हुई सरकार कहें या चोरी के वोटों से बनी सरकार पता नहीं लेकिन हमें बता रही है — क्या खाना है और क्या नहीं।

महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली, मालेगांव, औरंगाबाद और नागपुर नगर निगमों ने आदेश जारी कर दिया — स्वतंत्रता दिवस पर मांस की बिक्री बंद। और फिर देखते ही देखते, ये मामला राजनीति, धर्म, संस्कृति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बड़े विवाद में बदल गया।

ये पाबंदी किस तर्क पर?:- स्वतंत्रता दिवस कोई धार्मिक पर्व नहीं। कोई धार्मिक भावना आहत होने का सवाल नहीं। तो फिर किस तर्क पर? अगर सरकार कहती है कि ये “सम्मान” का हिस्सा है, तो क्या सम्मान दिखाने का तरीका सिर्फ़ “थाली में क्या नहीं होगा” तय करना है? क्या राष्ट्रप्रेम मटन या मछली खाने से कम हो जाता है?

मुसलमान ही नहीं, हिंदू भी मांस खाते हैं — और ज़्यादा! कई कट्टरपंथी और राजनीतिक ताकतें मांस को मुसलमानों की पहचान बना देती हैं, जैसे बाकी सब “शुद्ध शाकाहारी” हों। सच ये है — भारत में 70-75% आबादी मांसाहारी है, और इसमें सबसे बड़ा हिस्सा हिंदू समुदाय का है। महाराष्ट्र में कोली, अगरी, कुनबी, माली, आदिवासी, मराठा — ये सभी बड़ी संख्या में मांस, मछली, अंडा खाते हैं। कोंकण के हिंदू गांवों में सूखी मछली के बिना थाली अधूरी मानी जाती है। कई हिंदू त्योहारों में (जैसे नवरात्रि, देवी पूजा) देवी को मांस का भोग चढ़ाने की परंपरा है। यानि अगर कोई मांस बंदी का शिकार होगा, तो सबसे पहले वही हिंदू समुदाय जो अपनी रोज़मर्रा की थाली में इसे शामिल करता है। मुसलमानों के साथ-साथ महाराष्ट्र के करोड़ों हिंदुओं की खानपान की आज़ादी पर भी ये सीधा हमला है।

नेताओं की राजनीति और पाखंड:- अजित पवार (उपमुख्यमंत्री, NCP) ने कहा — ये धार्मिक त्योहार नहीं, भावनाएं आहत नहीं होंगी, तो पाबंदी क्यों?

आदित्य ठाकरे (शिवसेना UBT) ने कहा — आयुक्त को सस्पेंड करो, किस हक़ से लोग क्या खाएं ये बताया जा रहा है? जितेंद्र आव्हाड — 15 अगस्त को मटन पार्टी करेंगे। जिस दिन देश आज़ाद हुआ, उसी दिन खाने की आज़ादी मत छीनो।

BJP ने कहा — 1988 में कांग्रेस ने भी ऐसा किया था, MVA के समय भी ऐसा हुआ था। मतलब साफ़ है —जब अपनी सरकार करे तो ये “संस्कृति संरक्षण”, जब विपक्ष करे तो “व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन”। राजनीति का ये पाखंड हर पार्टी में है, और जनता की थाली इसका आसान शिकार। ओवैसी का सीधा सवाल — मांस और आज़ादी का क्या रिश्ता? हैदराबाद में GHMC ने 15 और 16 अगस्त (जन्माष्टमी) को मांस बिक्री रोकने का आदेश दिया। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा —

मांस खाना निजता, आजीविका, संस्कृति और धर्म का अधिकार है।

तेलंगाना के 99% लोग मांस खाते हैं, मांस और स्वतंत्रता दिवस का कोई रिश्ता नहीं।

इतिहास में मांस प्रतिबंध — कैसे धीरे-धीरे बढ़ा दखल:- 1988 — कांग्रेस शासन में महाराष्ट्र सरकार ने आदेश निकाला, कुछ खास दिनों पर मांस बिक्री बंद हो सकती है।

2021 — MVA सरकार ने नागपुर में 15 अगस्त पर पाबंदी लगाई।

अब 2024 — BJP-शिंदे सरकार में वही आदेश जारी किया। ये साफ़ है कि यह पाबंदी किसी एक पार्टी की विचारधारा नहीं, बल्कि सत्ता में आने के बाद जनता की निजी स्वतंत्रता पर कंट्रोल का पुराना तरीका है।

असल नुकसान किसको?:- दैनिक मज़दूर, कसाई, मीट विक्रेता — जिनकी रोज़ की आमदनी इसी पर निर्भर है। मछली बेचने वाली महिलाएं — जिन्हें हर छुट्टी पर अच्छा कारोबार मिलता है। रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल — जो 15 अगस्त जैसे छुट्टी के दिन सबसे ज्यादा कस्टमर देखते हैं। गरीब परिवार — जो खास दिन पर ही चिकन या मटन खरीद पाते हैं।

क्या लोकतंत्र में “खाने की आज़ादी” बुनियादी हक़ है?:-

संविधान के अनुच्छेद 21 में “जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता” का अधिकार है।

खानपान की आज़ादी भी इसी का हिस्सा है — आप क्या खाएं, कब खाएं, किससे खरीदें — ये राज्य तय नहीं कर सकता, जब तक सार्वजनिक स्वास्थ्य या सुरक्षा का सीधा खतरा न हो। 15 अगस्त पर मटन खाना किसी की जान नहीं लेता, किसी की सुरक्षा को खतरा नहीं देता। तो फिर ये पाबंदी कानूनी रूप से भी सवालों के घेरे में है।

जनता का गुस्सा:- सोशल मीडिया पर #FoodFreedom ट्रेंड करने लगा। लोगों ने लिखा — पहले कपड़े पर कंट्रोल, अब खाने पर। अगला कदम क्या होगा — सांस लेने पर भी परमिट? आज़ादी के दिन खाने की आज़ादी छीनना, ये कैसा देशभक्ति का जश्न? हमारी थाली में राजनीति बंद करो।

 15 अगस्त को आपकी थाली पर ताला लगाना आज़ादी की बेइज़्ज़ती है। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि ये देश हमारे लिए, हमारी स्वतंत्रता के लिए बना।

अगर उसी दिन सरकार आपकी थाली में झांककर कहे — “ये मत खाओ”, तो ये सिर्फ़ खानपान का मामला नहीं, बल्कि आज़ादी की असली भावना पर हमला है।

अंग्रेज़ों ने हमें गुलाम बनाया था ताकत से, आज हमारे अपने हमें संस्कृति और नैतिकता के नाम पर नियंत्रित कर रहे हैं। फर्क सिर्फ़ इतना है कि सूट-बूट में आए हुक्मरान भी आपकी थाली में झांक रहे हैं।

15 august meat ban 15 august politics food freedom india independence day food ban india food rights maharashtra food freedom meat sale ban maharashtra mutton ban controversy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए

ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत

अगर मुसलमान राम मंदिर पर सवाल नहीं पूछ सकते, तो संघ को मुस्लिम पर्सनल लॉ में नाक घुसेड़ने का अधिकार किसने दिया?

क्या अब भी खामोश रहेंगे मुस्लिम रहनुमा? आखिर कब जागेंगे?

पेपर लीक सरकार की नाकामी थी, लेकिन सज़ा छात्रों को दी गई

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility