Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

जब एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट नहीं… तो देश का नंबर-1 कैसे?

adminBy adminJuly 31, 2026 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

क्या यह सचमुच देश का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट है… या फिर सर्वे के पैमाने ही ज़मीनी हकीकत से कट चुके हैं? भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपने ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट को देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया है। लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, लोगों के मन में एक ही सवाल उठा कि जिस एयरपोर्ट से आज एक भी कमर्शियल फ्लाइट नहीं उड़ रही, वह आखिर देश का नंबर-1 एयरपोर्ट कैसे बन गया? यही सवाल अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है।   एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यात्री नहीं… फिर ग्राहक संतुष्टि किसकी?

एएआई के मुताबिक यह रैंकिंग यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें साफ-सफाई, वाई-फाई, पार्किंग, स्टाफ का व्यवहार, भोजन, हाइजीन और अन्य सुविधाओं जैसे 33 मानकों पर अंक दिए जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि-जब जुलाई और अगस्त में वहां से एक भी नियमित कमर्शियल उड़ान नहीं चली, तब इतने यात्री आए कहां से, जिनकी संतुष्टि मापी गई?

अगर यात्री ही नहीं हैं, तो ग्राहक संतुष्टि का आधार क्या है? क्या सर्वे का तरीका बदलने की जरूरत है? संभव है कि सर्वे अपने तय नियमों के अनुसार किया गया हो और कम संख्या में आने वाले यात्रियों ने सुविधाओं को बेहतर अंक दिए हों। लेकिन क्या केवल साफ-सफाई और खाली टर्मिनल किसी एयरपोर्ट को देश का सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं? क्या किसी एयरपोर्ट की असली पहचान उसकी कनेक्टिविटी, उड़ानों की संख्या, यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास में उसकी भूमिका से नहीं होनी चाहिए? अगर किसी एयरपोर्ट से उड़ानें ही बंद हो जाएं और फिर भी वह नंबर-1 घोषित हो जाए, तो आम लोगों का सवाल उठाना स्वाभाविक है।

खाली एयरपोर्ट… लेकिन नंबर-वन का तमगा

खजुराहो एक विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। अगर वहां नियमित उड़ानें ही नहीं होंगी, तो पर्यटन कैसे बढ़ेगा? व्यापार कैसे बढ़ेगा?स्थानीय लोगों को सुविधा कैसे मिलेगी? किसी भी एयरपोर्ट का उद्देश्य केवल चमकदार टर्मिनल बनाना नहीं होता, बल्कि लोगों को जोड़ना होता है। अगर रनवे पर विमान नहीं उतर रहे, तो केवल इमारत की खूबसूरती से जनता को क्या लाभ मिलेगा?

कागज़ी उपलब्धियां या ज़मीनी सच्चाई?

आज देश में कई ऐसे एयरपोर्ट हैं जहाँ रोज़ सैकड़ों उड़ानें संचालित होती हैं। लाखों यात्री सफर करते हैं। भीड़ होती है। दबाव होता है। ऐसे एयरपोर्ट अगर दूसरे या तीसरे स्थान पर रहें और एक ऐसा एयरपोर्ट पहले नंबर पर आ जाए जहाँ फिलहाल कोई उड़ान ही नहीं है, तो सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यही वजह है कि एविएशन विशेषज्ञ भी अब यह चर्चा कर रहे हैं कि ग्राहक संतुष्टि के साथ-साथ उड़ानों की उपलब्धता, यात्री संख्या, समयपालन, कनेक्टिविटी और वास्तविक उपयोग जैसे मानकों को भी पर्याप्त महत्व मिलना चाहिए।

सरकार और एएआई को जवाब देना चाहिए

इस पूरे विवाद के बाद कुछ सवालों का जवाब मिलना चाहिए-सर्वे किस अवधि में किया गया? उस समय एयरपोर्ट पर कितने यात्रियों से प्रतिक्रिया ली गई? जब नियमित उड़ानें बंद हैं, तब सर्वे का आधार क्या था? क्या भविष्य में रैंकिंग के मानकों में बदलाव किया जाएगा? पारदर्शिता किसी भी सरकारी सर्वे की सबसे बड़ी ताकत होती है। अगर प्रक्रिया स्पष्ट होगी, तो विवाद अपने आप खत्म हो जाएंगे।

अंतिम सवाल

देश को चमकदार रिपोर्ट चाहिए… या ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें एयरपोर्ट वास्तव में लोगों की यात्रा आसान बनाएं? नंबर-1 का तमगा तभी सार्थक है, जब वहां यात्रियों की आवाजाही हो, उड़ानें नियमित हों और जनता को वास्तविक सुविधा मिले। वरना यह सवाल बार-बार उठेगा कि क्या भारत में अब खाली एयरपोर्ट भी देश के सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट बन सकते हैं? और अगर जवाब “हाँ” है, तो फिर रैंकिंग का असली मतलब क्या रह जाता है?

Read Next :

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility