Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

यवत दंगे का सच: पोस्ट बहाना था, मुसलमान निशाना था ?

adminBy adminAugust 9, 2025 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
महाराष्ट्र के यवत गांव में दंगा, जली गाड़ियां और दुकानें, मुस्लिम इलाकों में हिंसा, पुलिस जांच जारी।
यवत में दंगा — एक पोस्ट से गांव जल उठा, लेकिन आग सिर्फ़ एक समुदाय की तरफ़ क्यों भड़की?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

एक पोस्ट वायरल हुई और पूरा गांव जल उठा। गाड़ियां जलीं, दुकानों पर हमला हुआ, घर आग की भेंट चढ़ा दिए गए और निशाने पर थे — मुसलमान!

1 अगस्त 2025 को, महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत गांव में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई, जिसमें मध्य प्रदेश के एक मंदिर में पुजारी द्वारा नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का ज़िक्र था। ये पोस्ट एक मुस्लिम युवक द्वारा शेयर की गई, जो यवत गांव का निवासी नहीं था। पोस्ट भड़काऊ थी या नहीं, ये जांच का विषय है, लेकिन असली सवाल ये है — क्या एक पोस्ट पर इतना बवाल जायज़ है? यह गांव पहले से ही तनाव में था क्योंकि 26 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा को कथित रूप से तोड़ा गया था। इस पर गांव के सभी समुदायों ने मिलकर शांतिपूर्ण विरोध भी किया। लेकिन सवाल ये है कि ये हरकत किसने की थी ?क्यों की थी ?वो आरोपी अब तक पुलिस को क्यों नहीं मिला ? क्या किसी साज़िश के तहत दंगे भड़काने के लिए तो कहीं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था ? लेकिन गांव के सभी समुदायों ने मिलकर शांतिपूर्ण विरोध से इस साज़िश को नाकाम किया। जिसकी वजह से 1 अगस्त को हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने ‘हिंदू जन आक्रोश मोर्चा’ के बैनर तले एक रैली निकाली। और अगले ही दिन — 2 अगस्त को — गांव में हिंसा भड़क गई। बहाना बनाया गया सोशल मीडिया पर एक कथित “आपत्तिजनक” वायरल हुई पोस्ट का, जिसमें मध्य प्रदेश के किसी मंदिर में एक 60 वर्षीय पुजारी द्वारा दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का आरोप लगाया गया था। अगर पोस्ट गलत थी तो कानूनी कार्रवाई होनी ही चाहिए। और हुई भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लिया। अगर फिर भी पोस्ट करने वाले पर गुस्सा था तो पोस्ट डालने वाले युवक के घर को टारगेट करके जलाया दिया गया। उसके बावजूद भीड़ इकट्ठा की गई।यवत पुलिस स्टेशन के बाहर हजारों लोग जमा हुए। पहले से ही भड़काए जा रहे माहौल में सड़कें हिंसा का मैदान बन गईं। गाड़ियाँ जलाई गईं। एक बेकरी फूंक दी गई। एक मस्जिद पर पथराव किया गया। लेकिन सबसे बड़ी बात — हमले मुस्लिम इलाकों में केंद्रित रहे। क्या मुसलमान टारगेट नहीं थे? क्या ये सिर्फ गुस्सा था? या फिर एक समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश? मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा: रैली और हिंसा का कोई संबंध नहीं है। हिंसा एक आपत्तिजनक पोस्ट के कारण भड़की। पुलिस कह रही है — अभी पूर्व-योजना या साजिश के कोई ठोस संकेत नहीं, लेकिन जांच जारी है। जबकि 5 FIR दर्ज हुई हैं, 500+ लोग नामजद हैं,17 गिरफ्तारियां हुईं हैं, 100 से अधिक की पहचान हो चुकी है, पोस्ट करने वाला व्यक्ति हिरासत में है, 3 विशेष जांच टीमें बनी हैं, 50+ लोगों से पूछताछ हुई है फिर भी सच्चाई का पता नहीं चल रहा है। सरकार को जवाब देना होगा। सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर दंगा किया, दुकानों और घरों को फूंका — तो क्या वे सिर्फ ‘भावुक लोग’ थे? क्या दंगा करने वालों को हिंदू संगठनों की रैली ने हिम्मत नहीं दी? क्या सरकार उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है? क्या दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है ? क्या सरकार दोषियों को समान रूप से सज़ा देगी? क्या ये एक नया ट्रेंड नहीं बनता जा रहा है — सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने समुदाय विशेष को टारगेट करना? यवत एक गांव है, लेकिन उसकी आग पूरे भारत को जला सकती है अगर सरकार ने आज सही कदम नहीं उठाया। पोस्ट बहाना था, निशाना मुसलमान थे — ये सच अगर आप नहीं देखेंगे, तो कल ये आग आपके दरवाज़े तक आएगी। दंगा करने वाला कोई भी हो — सज़ा दो! भीड़ को धर्म की ढाल मत दो — कानून सबके लिए बराबर है! “हिंदू जन आक्रोश मोर्चा” का नाम अभी तक FIR या पुलिस बयान में नहीं आया. क्योंकि सवाल सिर्फ यवत का नहीं है – ये सवाल है देश के हर उस गांव और शहर का, जहां धर्म के नाम पर भीड़ तैयार की जाती है, और इंसाफ कुचल दिया जाता है.

CommunalViolence HinduMuslim IndiaNews JusticeForAll MaharashtraRiots MobLynching StopHatePolitics YavatViolence
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

क्या एनसीईआरटी शिक्षा को बदल रही है या इतिहास और राजनीति की नई व्याख्या लिख रही है?

जब संगठन समाज जोड़ने के बजाय दीवारें खड़ी करने लगें

15 अगस्त: तिरंगा पूछ रहा है—क्या सचमुच सब आज़ाद हैं?

कांवड़ यात्रा या कानून से ऊपर होती भीड़? जब रास्ते में बच्चे हों, दुकानदार हों और आम जनता हो तो जिम्मेदारी किसकी?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility