Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, May 23
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

मौलाना आज़ाद फेलोशिप के नाम पर धोखा!

adminBy adminJune 9, 2025 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : alamy.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

यह सिर्फ छात्रवृत्ति की देरी नहीं है — यह एक सुनियोजित शोषण है, एक ऐसा जुल्म जो भारत के सबसे वंचित और संघर्षशील युवाओं पर ढाया जा रहा है। मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप — अल्पसंख्यक छात्रों के लिए उम्मीद की किरण — अब खुद एक उपेक्षा की शिकार लाश बन चुकी है। 6 महीने से अधिक बीत गए, छात्र पैसे के लिए तरस रहे हैं, शोध रुक गया है, दवाइयाँ नहीं खरीदी जा रहीं, रेंट नहीं दिया जा रहा, और सरकार चुप है।

क्या ये योजनाबद्ध अत्याचार नहीं है?:- दिसंबर 2024 से लेकर अब तक सैकड़ों मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, सिख, जैन और पारसी शोधार्थियों को वजीफा नहीं मिला है। जो योजना “शैक्षणिक समानता और समावेश” के नाम पर चलाई गई थी, अब उसी को अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक सज़ा में बदल दिया गया है।

जेएनयू से रिसर्च कर रही एक छात्रा कहती हैं:- “अब मानसिक स्वास्थ्य बर्बाद हो चुका है। दोस्तों से उधारी लेकर ज़िंदा हैं। रिसर्च तो कब का ठप हो चुका है।”प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी कोलकाता के शोधार्थी कालू तमांग कहते हैं:-“बौद्ध होने की वजह से इस फेलोशिप में आए थे, अब लगता है कि पहचान ही हमारी सज़ा बन गई है।” “फेलोशिप नहीं मिली, लेकिन मानसिक तनाव, कर्ज़, बेइज़्ज़ती सब मिल गया!” AMU की रजिया ख़ातून कहती हैं कि उनकी तबीयत तनाव के चलते खराब हो चुकी है।

मणिपुर विश्वविद्यालय की सलीमा सुल्तान गुस्से में कहती हैं:- “यह छात्रवृत्ति हमारा अधिकार है, सरकार हमें भीख नहीं दे रही थी!”

जामिया के छात्र कहते हैं:- “अधिकारियों से मिलने तक से इनकार किया गया। NMDFC ने कहा – फंड नहीं मिला। मंत्रालय पूरी तरह चुप है।”

साज़िश की बू?:- 2022 में सरकार ने मौलाना आज़ाद नेशनल फेलोशिप को बंद करने की घोषणा कर दी। 2025 के बजट में इसके लिए 4.9% फंड की कटौती कर दी गई। UGC से हटाकर इसे NMDFC के हवाले कर दिया गया, जिसने साफ कहा कि मंत्रालय ने पैसे ही नहीं भेजे।

अब सवाल ये है:-  क्या अल्पसंख्यकों को धीरे-धीरे उच्च शिक्षा से बाहर धकेला जा रहा है?  क्या ये “अवसर की समानता” का कत्ल नहीं है?

मौलाना आज़ाद के नाम पर धोखा!:-भारत सरकार ने जब इस योजना को शुरू किया, तो कहा गया: “हम अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं।”

लेकिन आज वही सरकार इन छात्रों से कह रही है:”हमारे पास पैसा नहीं है, और जवाब देने का समय भी नहीं!” क्या यही ‘सबका साथ, सबका विकास’ है?

 गंभीर सवाल जिनका जवाब ज़रूरी है:- जब DST, CSIR, UGC-JRF समय से पैसे दे सकते हैं, तो MANF क्यों नहीं? अगर योजना बंद कर दी गई है, तो पुराने चयनित छात्रों को वजीफा देना क्यों रोका गया? क्या मौलाना आज़ाद का नाम अब सिर्फ जुमला बनकर रह गया है? ये लड़ाई सिर्फ फेलोशिप की नहीं है – ये संविधान, बराबरी और पहचान की लड़ाई है! इस देरी से सिर्फ शोध बाधित नहीं हो रहा, बल्कि ये एक अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है, जिसमें मुसलमान, बौद्ध, और अन्य समुदायों को “हक़ का हक़दार” नहीं, सिर्फ “अनुदान के बोझ” के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने भले ही मौलाना आज़ाद फेलोशिप को खत्म कर दिया हो, लेकिन शोधार्थियों का हक़, उनका संघर्ष, और उनकी आवाज़ ज़िंदा है। जिन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया, उन्हें भूखा और बेबस करना एक खतरनाक साजिश है — और ये हम होने नहीं देंगे!

AMU bjp Buddhist Budget Christian Communities Constitution CSIR Dangerous DST Educational Fraud Friends Government india Jain Jamia JNU Kolkata Manipur Medicines Ministry Minority students modi Money Murder NMDFC Parsi Punishment Research Sabka Saath Sabka Vikas Scholarships Sikh Struggle The Maulana Azad National Fellowship University Voice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

धर्म के नाम पर सड़क जाम? सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक—आस्था निजी है, अराजकता नहीं!

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility