Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

मोहम्मद ज़ुबैर को ‘जिहादी’ बोलने वाले एक्स यूजरको दिल्ली हाईकोर्ट ने माफ़ी मांगने का आदेश दिया

adminBy adminOctober 19, 2024 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार (22 अगस्त) को एक एक्स यूजर को फैक्ट चेक
वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के
लिए उनसे माफी मांगने का निर्देश दिया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स यूजर ने जुबैर को ‘जिहादी’ कहा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने कहा कि
लोगों को सोशल मीडिया पर संयम रखना चाहिए और अगर वे ‘बहक जाते हैं’ तो उन्हें
माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने यूजर को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर अपने
एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अपनी माफी प्रकाशित करें और आपत्तिजनक ट्वीट का
संदर्भ भी दें.
कोर्ट ने यूजर को दो महीने तक पोस्ट को बनाए रखने के लिए भी कहा.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस भंभानी ने कहा, ‘उन्होंने आपत्तिजनक शब्द चुने हैं.
उन्हें अपने ट्विटर हैंडल पर इसे (माफ़ी) डालने दें…हम चाहते हैं कि लोग सोशल
मीडिया पर संयम बरतें और अगर आप बहक जाते हैं तो सबसे पहले आपको कम से कम
माफ़ी मांगनी चाहिए.’
वर्ष 2020 में दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ एक्स पर एक बच्ची को धमकाने और
प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी, ऐसा तब किया गया था जब जुबैर ने
उस ट्विटर यूजर को जवाब दिया था जो ट्विटर पर डिस्प्ले पिक्चर के रूप में अपनी
पोती के साथ अपनी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा था.

अपने ट्वीट में जुबैर ने नाबालिग लड़की के चेहरे को धुंधला कर दिया था और लिखा था,
‘हैलो… क्या आपकी प्यारी पोती सोशल मीडिया पर लोगों को गाली देने के आपके
अंशकालिक काम के बारे में जानती है? मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप अपनी प्रोफ़ाइल
पिक्चर बदल लें.’
इसके बाद इस ट्विटर यूजर ने कई एफआईआर दर्ज कराईं, जिसमें जुबैर पर उनकी पोती
के साइबर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
जुबैर ने एफआईआर में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को ‘बिल्कुल बेबुनियाद’ बताया
था.
जुबैर के खिलाफ मामला बाद में पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया था और अदालत ने
जांच एजेंसी को यह बताने का निर्देश दिया था कि उसने पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा
वाले आपत्तिजनक ट्वीट के लिए ट्विटर यूजर के खिलाफ क्या कार्रवाई की.
मालूम हो कि पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट ने मोहम्मद ज़ुबैर पर भड़काऊ टिप्पणी करने
वाले के ख़िलाफ़ कार्रवाई न करने पर दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी और पूछा था
कि जुबैर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट करने वाले ट्विटर यूजर के खिलाफ उसने
क्या कार्रवाई की है.
हाईकोर्ट ने कहा था, ‘आपने (दिल्ली पुलिस) उन(जुबैर) के खिलाफ बहुत उत्साहपूर्वक
कार्रवाई की थी, लेकिन मामला अब समाप्त हो गया है, जैसा कि होना चाहिए था… क्योंकि
कोई सबूत नहीं था, लेकिन आपने इस आदमी (ट्विटर यूजर) के खिलाफ क्या कार्रवाई
की है?’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

सैनिक स्कूलों में RSS की बढ़ती भूमिका: शिक्षा, राष्ट्रवाद और संस्थागत निष्पक्षता का सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility