Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

April 16, 2026

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

April 16, 2026

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
  • मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
  • निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
  • रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Thursday, April 16
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

मनरेगा की वर्तमान स्थिति ग्रामीण भारत के साथपीएम मोदी के विश्वासघात का जीवंत स्मारक है:खरगे

adminBy adminOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024 भारत No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्लीः महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की 20वीं
वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस योजना के प्रबंधन के लिए
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘मनरेगा
की वर्तमान स्थिति ग्रामीण भारत के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के विश्वासघात का जीवंत
स्मारक है.’
शुक्रवार (23 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर कांग्रेस
अध्यक्ष ने कहा, ‘2005 में इसी दिन, कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ग्रामीण भारत में करोड़ों
लोगों के लिए ‘काम के अधिकार’ को सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा को लागू किया था.
‘
खरगे लिखते हैं, ‘कम मजदूरी, बेहद कम कार्य दिवस और जॉब कार्ड हटाए जाने की
समस्या के बावजूद, वर्तमान में 13.3 करोड़ सक्रिय श्रमिक हैं जो मनरेगा पर निर्भर हैं.’ 
खरगे कहते हैं, ‘प्रौद्योगिकी और आधार का उपयोग करने की आड़ में, मोदी सरकार ने 7
करोड़ से अधिक श्रमिकों के जॉब कार्ड हटा दिए हैं, जिससे ये परिवार मनरेगा के तहत
मिलने वाले काम से दूर हो गए हैं.’ 

योजना के बजट में कटौती के बारे में वह कहते हैं कि मनरेगा के लिए इस वर्ष का बजट
आवंटन कुल बजटीय आवंटन का केवल 1.78% है, जो योजना को मिलने वाले बजट का
10 साल का सबसे निचला स्तर है.
खरगे ने कहा कि मनरेगा के बजट में कटौती कर सरकार इस योजना के तहत काम की
मांग को दबाने का काम कर रही है. खरगे ने कहा, ‘आर्थिक सर्वेक्षण ने पहले ही यह
दावा करके कम आवंटन को उचित ठहराने के लिए आधार तैयार कर दिया था कि
मनरेगा की मांग जरूरी नहीं कि ग्रामीण संकट से संबंधित हो.’
संसदीय स्थायी समिति की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए खरगे ने कहा कि इस योजना
के अंतर्गत मिलने वाली मजदूरी, बढ़ती हुई बाजार दरों के अनुरूप नहीं है. 
इसके उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा, ‘2014 के बाद से उत्तर प्रदेश में दैनिक मजदूरी
दर प्रति वर्ष केवल 4% बढ़ी है, जबकि मुद्रास्फीति इससे कहीं अधिक है. आज एक मजदूर
प्रतिदिन औसतन मात्र 213 रुपये कमाता है. 
वह कहते हैं कि कांग्रेस राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी के रूप में प्रति दिन 400 रुपये प्रदान
करने के लिए प्रतिबद्ध है.
आखिरी में वह कहते हैं, ‘भले ही ग्रामीण मुद्रास्फीति लगातार 13 महीनों से शहरी
मुद्रास्फीति से अधिक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों  के प्रति मोदी सरकार की
उदासीनता जारी है.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग

सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?

मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility