Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, May 23
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

मथुरा को अयोध्या बनाने की कोशिश?

adminBy adminJune 7, 2025 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

मथुरा एक बार फिर सियासी धर्मयुद्ध का अखाड़ा बन चुका है। इस बार मोर्चा खुला है ‘हिंदू चेतना यात्रा’ के नाम पर — एक ऐसी यात्रा जिसे ‘जनजागरण’ कहा जा रहा है, लेकिन जिसकी बुनियाद में घुली है नफरत, उन्माद और अदालत की अवमानना! श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पहले ही अदालत में लंबित है। लेकिन वादी पक्ष यानी ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास’ के लोग अब सड़कों पर उतरकर माहौल गरमाने में जुटे हैं। ‘हिंदू चेतना यात्रा’ को “आस्था का उत्सव” कहकर परोसा जा रहा है, जबकि इसका असली मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना और न्याय प्रक्रिया पर दबाव बनाना है।

ये जनजागरण है या सुनियोजित ध्रुवीकरण?:- मुस्लिम पक्ष साफ़ कह रहा है, यह यात्रा कोर्ट की गरिमा और सांप्रदायिक सौहार्द दोनों के लिए खतरा है। लेकिन कट्टरपंथियों की ज़िद कहती है: “हमें फ़ैसला सड़कों पर चाहिए, कोर्ट में नहीं!” ऐसा क्यों कि जिस पक्ष ने खुद याचिका डाली है, वही अब न्यायिक प्रक्रिया से बाहर जाकर भड़काऊ यात्राएं निकाल रहा है? क्या उन्हें अदालत पर भरोसा नहीं? या फिर ये सब 2024 के बाद अब 2025 के चुनावी चक्र को गरमाने की रणनीति है?

शाही ईदगाह पर हमला — सबूत नहीं, लेकिन प्रोपेगैंडा ज़बरदस्त:- हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद की ज़मीन पर मंदिर था, जिसे “तोड़ा गया”। लेकिन आज तक कोई ठोस ऐतिहासिक या पुरातात्विक प्रमाण पेश नहीं किए गए हैं। अदालत में मामला लंबित है, और उच्चतम न्यायालय तक कह चुका है कि ‘पूजा स्थल अधिनियम’ लागू होता है। फिर भी, दावा है कि “ये स्मारक ASI संरक्षित है और कानून लागू नहीं होता” — यानी क़ानून की मनमाफिक व्याख्या, जब जैसा सूट करे!

अदालत में 18 याचिकाएं, पर सड़कों पर नफरत की सियासत:- इलाहाबाद हाई कोर्ट मामले को समग्रता से देख रहा है — 18 याचिकाएं एक साथ। लेकिन यही बात हिंदू संगठनों को बर्दाश्त नहीं। उन्हें चाहिए फैसला, लेकिन अपने पक्ष में — वरना यात्रा, आंदोलन, और सोशल मीडिया पर ‘भावनात्मक उबाल’ का नाटक। और सबसे दिलचस्प बात? अदालत में पेश होने से पहले हिंदू पक्ष खुद ‘हिंदू चेतना यात्रा’ के आयोजक हैं! यानी जो खुद वादी हैं, वो खुद ही ‘जनता की अदालत’ भी बन रहे हैं! ये सीधा-सीधा न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है — और इसे रोकना न सिर्फ़ जरूरी है, बल्कि संविधान की रक्षा का सवाल है।

सरकार और गोदी मीडिया की चुप्पी — सांप्रदायिकता की मौन सहमति?:- टीवी 9 भारतवर्ष जैसे मीडिया चैनल इस यात्रा को “धार्मिक जागरण” का तमगा दे रहे हैं, लेकिन असली सवाल कोई नहीं पूछता — क्या एक न्यायिक विवाद पर इस तरह की यात्रा की अनुमति होनी चाहिए? क्या ये अदालत की अवमानना नहीं है? सरकारें चुप हैं, क्योंकि उन्हें भी हिंदुत्व की राजनीति के लिए ऐसे आयोजनों की ज़रूरत है। मीडिया चुप है क्योंकि TRP इसी में है। और जनता… उसे एक बार फिर भावनाओं में बहाकर असली मुद्दों से दूर ले जाया जा रहा है।

‘हिंदू चेतना यात्रा’ कोई धार्मिक आंदोलन नहीं — ये एक राजनीतिक प्रोजेक्ट है। एक प्रोजेक्ट जो मथुरा को भी अयोध्या की तरह “ध्रुवीकरण की प्रयोगशाला” में बदलने की तैयारी कर रहा है। इसे समय रहते रोका न गया तो अयोध्या की तरह यहां भी इतिहास, तथ्य और कानून को कुचलकर बहुसंख्यकवाद का विजयघोष सुनाई देगा।

मुस्लिम पक्ष का आग्रह सिर्फ़ इतना है — जब मामला अदालत में है, तो निर्णय न्यायपालिका को लेने दीजिए, न कि भीड़ को। पर सवाल ये है — क्या इस देश में न्याय अब भी अदालतों में मिलेगा, या अब वो सड़कों पर भीड़ के नारों में तय होगा?

asi ayodhya bjp court hindoo chetana yaatra hindutwwadi india janajaagaran mathura modi muslim rss shaahee eedagaah masjid trol uttar pardesh war yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

धर्म के नाम पर सड़क जाम? सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक—आस्था निजी है, अराजकता नहीं!

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility