Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

मजहब देखो, योग्यता नहीं!” – शनि मंदिर से 114 मुस्लिमों की बर्खास्तगी क्या ‘हिंदू राष्ट्र’ की अगली सीढ़ी है?

adminBy adminJune 27, 2025Updated:June 27, 2025 महाराष्ट्र No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : shanidev.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

मंदिर में मुसलमान पेंट कर दे तो बवाल, लेकिन मंदिर की राजनीति में ज़हर घोला जाए तो चुप्पी! महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर से 114 मुस्लिम कर्मचारियों की बर्खास्तगी न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला है, बल्कि यह देश के तेज़ी से हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ते क़दमों का खतरनाक उदाहरण भी है। और सबसे खतरनाक बात ये है कि सरकार की चुप्पी ने इसे मौन समर्थन भी दे दिया है। क्या “अनुशासनात्मक कार्रवाई” सिर्फ मुसलमानों पर ही लागू होती है? शनि शिंगणापुर देवस्थान ट्रस्ट ने दावा किया कि उन्होंने 167 लोगों को “अनुशासनात्मक कारणों” से निकाला, लेकिन आंकड़े चीख-चीख कर कुछ और बता रहे हैं: 114 मुस्लिम कर्मचारी, यानी कुल निकाले गए लोगों का 68% – सिर्फ एक ही धर्म से। ये कर्मचारी 2 से 10 साल से कार्यरत थे। उन्हें दो चरणों में, 8 जून और 13 जून को हटाया गया — यानी ‘संगठित सफ़ाया’। सवाल ये है कि क्या सिर्फ मुस्लिम कर्मचारी ही ‘अनुशासनहीन’ थे? क्या बाकी धर्मों के लोग आदर्श कर्मी थे? या फिर यह सब सिर्फ बहुसंख्यक दबाव और राजनीतिक सहमति के तहत किया गया? सकल हिंदू समाज का ‘धमकी-पत्र’ और मंदिर प्रशासन की घुटने टेकती ‘भक्ति’ इस कार्रवाई से पहले ‘सकल हिंदू समाज’ ने मंदिर में गैर-हिंदुओं को हटाने की मांग की थी। वजह? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक मुस्लिम युवक मंदिर में पेंटिंग का काम करता दिखाई दिया। बस फिर क्या था —

➡️ धर्म खतरे में है वाला कार्ड खेला गया।

➡️ मंदिर अपवित्र हो गया का हल्ला मचाया गया।

➡️ और प्रशासन ने बिना किसी जांच या सुनवाई के, 114 ज़िंदगियों को बेरोजगार कर दिया।

क्या अब पेंटिंग करने वाले का धर्म भी चेक होगा?:- संविधान कहां है, मोदी सरकार? मंदिर ट्रस्ट कह रहा है कि ये धार्मिक मामला है, लेकिन क्या नौकरी देना या लेना संविधान के अनुच्छेद 16 (समान अवसर) के तहत नहीं आता? क्या मंदिर में झाड़ू लगाने, कचरा उठाने, खेती करने या शिक्षा देने वाले कर्मचारियों की आस्था का उनकी नौकरी से कोई लेना-देना है? देश के कानून में धर्म के आधार पर नौकरी से निकालना साफ़ तौर पर “अवैध और असंवैधानिक” है। और चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र सरकार, जो भाजपा के सहयोग से चल रही है — पूरी तरह से खामोश है। बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘खामोश सहमति’ का पैटर्न. इस तरह की घटनाएं अब इत्तेफाक नहीं रहीं, बल्कि एक ट्रेंड बन चुकी हैं:

उत्तर प्रदेश में गाजी मियां के उर्स, नेजा मेला, जेठ मेला — सब पर ‘क़ानून-व्यवस्था’ के नाम पर रोक। मध्य प्रदेश में गौरक्षा के नाम पर मुस्लिमों की हत्या। हरियाणा में नमाज़ पढ़ने वालों पर मुकदमे। गुजरात में मुस्लिम व्यापारियों को मेले से हटाना। अब महाराष्ट्र में मंदिर से मुस्लिम कर्मचारियों की बर्खास्तगी। और हर जगह भाजपा सरकारें या तो खामोश हैं, या इन्हें मौन सहमति दे रही हैं। क्या यह भारत के संविधान से चल रही सरकारें हैं या किसी हिंदू राष्ट्र एजेंडा से?

राजनीतिक प्रतिक्रिया या राजनीतिक अवसरवाद?:- AIMIM नेता वारिस पठान ने इसे “सामाजिक बहिष्कार” बताया, वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने कहा: “मुसलमानों और दलितों को निशाना बनाना बीजेपी सरकार की रणनीति है।”लेकिन सवाल यह है — सिर्फ मुस्लिम नेता बोलेंगे? बाकी विपक्ष चुप क्यों है? कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना (उद्धव गुट) – सब इस मुद्दे पर सावधानी से चुप बैठे हैं। क्या अब मुसलमानों के अधिकारों की बात करना भी राजनीतिक नुकसान का सौदा बन गया है?

यह सिर्फ नौकरी नहीं, चेतावनी है। यह सिर्फ 114 लोगों की बर्खास्तगी नहीं है — यह संदेश है: “अगर तुम अल्पसंख्यक हो, तो इस देश में तुम्हारी आस्था, पहचान और रोज़गार — तीनों को खतरे में समझो।” आज मंदिर से बाहर किया गया है, कल शायद स्कूल, दफ्तर और सरकारी संस्थानों से भी निकाला जाए — और फिर कहा जाएगा, “हम तो केवल अनुशासन देख रहे हैं।” भारत को अगर वाकई ‘विकसित राष्ट्र’ बनना है, तो उसे पहले ‘सांप्रदायिक राष्ट्र’ बनने से रोकना होगा। वरना ये नफ़रत एक दिन सबको निगल जाएगी। यह लेख पढ़ा? तो अब चुप मत बैठिए। इसे फैलाइए, आवाज़ उठाइए, और सवाल पूछिए – वरना अगली बारी आपकी हो सकती है।

ahemadnagar bjp hindutwwadi india maharashtra moblinching modi muslim rss shani mandir trol war
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility