Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

भाजपा राज्यों में ‘बुलडोज़र जस्टिस’ जारी

adminBy adminOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी ने बीते शनिवार (24 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) शासित प्रदशों में बढ़ते बुलडोज़र की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है. 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की घोर अवहेलना तथा
नागरिकों के बीच भय पैदा करने की रणनीति के रूप में बुलडोज़र का उपयोग करने के
लिए भाजपा शासित राज्य सरकारों की कड़ी निंदा करती है.
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘किसी का घर तोड़कर उसके परिवार
को बेघर करना अमानवीय भी है और अन्यायपूर्ण भी. भाजपा शासित राज्यों में
अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है. कानून के
शासन द्वारा शासित समाज में ऐसे कार्यों का कोई स्थान नहीं है.’ 
भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ की जाने वाली बुलडोज़र की कार्रवाई
की निंदा करते हुए खरगे ने कहा, ‘अराजकता प्राकृतिक न्याय का स्थान नहीं ले सकती,
अपराधों का फैसला अदालतों में होना चाहिए, न कि राज्य-प्रायोजित प्रताड़ना से. 
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में कहा, ‘बुलडोजर न्याय पूरी तरह से
अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए.’ 
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है, तो उसका
अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है. लेकिन आरोप लगते ही
आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न
करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना, यह न्याय
नहीं है.. यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है.’
गांधी आगे लिखती हैं, ‘कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में
फर्क होना चाहिए, सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं. कानून, संविधान,

लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है. जो राजधर्म
नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का.’
बता दें कि पिछले कुछ सालों में भाजपा शासित प्रदेशों में ‘बुलडोजर जस्टिस’ का प्रचलन
बढ़ा है, जहां आरोप लगने के साथ ही आरोपी के घर को गैर-कानूनी कब्ज़ा या अवैध
निर्माण बताकर बुलडोजर से ढहा दिया जाता है. यह कार्रवाई अधिकतर मामलों में
अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले लोगों के खिलाफ की जाती है. 
हाल के दिनों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बुलडोज़र कार्रवाई के दो मामले काफी सुर्ख़ियों
में रहे. पहला मामला राजस्थान के उदयपुर से था, जहां दसवी कक्षा के दो अलग-अलग
समुदाय के दो छात्रों के बीच आपसी लड़ाई के दौरान एक ने दूसरे पर चाकू से हमला
कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फ़ैल गया, जिसके बाद प्रशासन
ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र के घर को वन भूमि का अवैध कब्ज़ा बता कर
बुलडोज़र से गिरा दिया था. 
गौरतलब है कि जिस घर को गिराया गया, वहां नाबालिग आरोपी का परिवार किराए पर
रहता था. इस घटना के बाद मकान के मालिक राशिद खान ने सवाल किया था कि
उनका क्या कसूर था जो उन्हें सड़क पर ला दिया गया.  उन्होंने तो कोई अपराध भी
नहीं किया था. 
दूसरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से है, जहां एक स्थानीय कांग्रेस नेता के आलीशान
बंगले को प्रशासन द्वारा ज़मींदोज़ कर दिया गया. 
घटना 22 अगस्त को हुई ,  जहां कांग्रेस नेता हाजी शहज़ाद अली के भव्य बंगले को
इसलिए गिराया गया, क्योंकि वह पिछले हफ्ते पुलिस पर की गई पत्थरबाजी के मामले में
मुख्य आरोपी हैं.  इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. स्थिति को
नियंत्रण में रखने के लिए उस क्षेत्र में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. 
स्थानीय रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि ‘पत्थरबाजी के आरोप में शामिल’ लोगों के 30
अन्य घर गिराए गए हैं. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ
प्रतिक्रिया इसी मामले के बाद सामने आई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

सैनिक स्कूलों में RSS की बढ़ती भूमिका: शिक्षा, राष्ट्रवाद और संस्थागत निष्पक्षता का सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility