Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, May 23
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

बिलक़ीस केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आलोचना किए जाने के ख़िलाफ़ गुजरात सरकार कीयाचिका ख़ारिज

adminBy adminOctober 19, 2024 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : indianexpress.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 2002 में बिलकीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार
के आरोपियों को माफी देने के लिए गुजरात सरकार की आलोचना करने वाले उसके फैसले
पर पुनर्विचार करने के लिए ‘रिकॉर्ड में कोई त्रुटि स्पष्ट नहीं है’.
गुजरात दंगों के दौरान पांच महीने की गर्भवती बानो के साथ सामूहिक बलात्कार के लिए
आजीवन कारावास की सजा पाए 11 दोषियों को अगस्त 2022 में गुजरात सरकार द्वारा दी

गई सजा माफी को रद्द करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में कहा था कि राज्य सरकार ने
उन्हें समय से पहले रिहा करने में ‘शक्ति का दुरुपयोग’ किया है.
शीर्ष अदालत का यह भी कहना था कि गुजरात सरकार कैदियों के साथ मिली हुई थी और
उनकी समय से पहले रिहाई का आदेश देने के लिए इसने अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल
किया था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात सरकार ने अदालत के समक्ष एक समीक्षा
याचिका दायर की, जिसमें तर्क दिया गया कि फैसले में उसकी कुछ टिप्पणियां ‘न केवल
अत्यधिक अनुचित और मामले के रिकॉर्ड के विरुद्ध थीं, बल्कि इससे राज्य के प्रति गंभीर
पूर्वाग्रह उत्पन्न हुआ है.’
हालांकि, अदालत ने गुरुवार (26 सितंबर) को गुजरात सरकार की समीक्षा याचिका खारिज
कर दी.
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने कहा, ‘समीक्षा याचिकाओं,
चुनौती दिए गए आदेश और उनके साथ संलग्न दस्तावेजों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के बाद
हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि या समीक्षा याचिका में कुछ भी ऐसा
पेश नहीं किया गया है, जिसके कारण आदेश पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता हो.’
11 दोषियों को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बानो के परिवार के सदस्यों के साथ
सामूहिक बलात्कार करने तथा कम से कम 14 लोगों की हत्या करने का भी दोषी ठहराया
गया था.
गुजरात सरकार ने उन्हें अगस्त 2022 की शुरुआत में रिहा कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट
ने उन्हें वापस जेल भेजने का आदेश देते हुए कहा कि उन्हें छूट देने का अधिकार गुजरात
सरकार को नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार को है.
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि गुजरात ने उन्हें छूट देने में महाराष्ट्र की शक्ति का ‘अतिक्रमण’
किया है.
अदालत ने यह भी कहा कि एक आरोपी के साथ सरकार की ‘सहभागिता’ ठीक वैसी ही थी
जिसकी अदालत को इस मामले के पिछले चरणों में आशंका थी’ और इसी के चलते मुकदमे
को महाराष्ट्र स्थानांतरित करना पड़ा.
दरअसल, यह सर्वोच्च न्यायालय की ही एक पीठ थी जिसने मई 2022 में कहा था कि गुजरात
सरकार दोषियों में से एक की सजा में छूट पर विचार करने के लिए ‘उपयुक्त सरकार’ है.
लेकिन जनवरी में उसने इस आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह ‘धोखाधड़ी से
प्राप्त किया गया’ था.
सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, जनवरी में दोषी राधेश्याम शाह ने छूट की मांग करते हुए राहत के
लिए न्यायालय से संपर्क किया था, लेकिन अन्य बातों के अलावा यह उल्लेख नहीं किया था
कि 2019 में गुजरात हाईकोर्ट द्वारा छूट देने से इनकार करने के बाद उसने महाराष्ट्र हाईकोर्ट
से संपर्क किया था, लेकिन असफल रहा था.
सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी में कहा था कि यह ‘प्रासंगिक तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत
करने और दबाने’ तथा ‘इस न्यायालय के साथ धोखाधड़ी करने’ के समान है.

अदालत ने यह भी कहा कि गुजरात सरकार 2022 में एक समीक्षा याचिका दायर कर सकती
थी जिसमें कहा जा सकता था कि वह ‘उपयुक्त सरकार’ नहीं है और अगर उसने ऐसा किया
होता, तो ‘आगामी मुक़दमेबाज़ी की नौबत ही नहीं आती.’
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, राज्य सरकार ने इसे चुनौती देते हुए कहा कि हालांकि उसने
समीक्षा याचिका दायर नहीं की, लेकिन उसने अदालत के समक्ष ‘लगातार कहा’ कि वह इसके
लिए उपयुक्त सरकार नहीं है.
राज्य ने यह भी कहा कि अदालत का यह कहना कि राज्य सरकार ने शाह के साथ
मिलकर काम किया, एक ‘अत्यंत गंभीर टिप्पणी’ थी और अदालत का यह कहना कि राज्य
सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है, ‘एक त्रुटि’ थी.
ज्ञात हो कि साल 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गर्भवती बिलकीस बानो से सामूहिक
बलात्कार और उनकी तीन साल की बच्ची समेत कम से कम 14 परिजनों की हत्या के लिए
इन सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
15 अगस्त 2022 को अपनी क्षमा नीति के तहत गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा माफी दिए
जाने के बाद सभी 11 दोषियों को 16 अगस्त को गोधरा के उप-कारागार से रिहा कर दिया
गया था. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में जेल से बाहर आने के
बाद बलात्कार और हत्या के दोषी ठहराए गए इन लोगों का मिठाई खिलाकर और माला
पहनाकर स्वागत किया गया था.
इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया था. इसके अलावा सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं
समेत 6,000 से अधिक लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से दोषियों की सजा माफी का निर्णय रद्द करने
की अपील की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

धर्म के नाम पर सड़क जाम? सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक—आस्था निजी है, अराजकता नहीं!

पाकिस्तान-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों पर आंसू, भारत के अल्पसंख्यकों पर खामोशी? विहिप के दोहरे चेहरे का सच!

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility