Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

‘जन सुरक्षा’ या वैचारिक सेनसरशिप? महाराष्ट्र का खतरनाक सुरक्षा विधेयक एक लोकतांत्रिक धोखा है

adminBy adminJuly 25, 2025 महाराष्ट्र No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

एक ऐसा क़ानून जो आतंकियों से ज़्यादा विचारों से डरता है, उसे सुरक्षा नहीं, दमन का औज़ार कहा जाता है। 9 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र विधानसभा में जो विधेयक पेश किया गया—“महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक, 2024”, वह लोकतंत्र की आत्मा पर एक ऐसा वार है जिसे सिर्फ शब्दों से नहीं, संवैधानिक विवेक से समझना होगा। यह  कानून न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राजनीतिक विरोध, और विचारधारा की बहुलता के मौलिक अधिकारों को कुचलता है, बल्कि यह एक खतरनाक राजनीतिक डिज़ाइन का हिस्सा लगता है, जो संविधान को सत्ता की सहूलियत के हिसाब से तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर रहा है। यह विधेयक हमारे लोकतंत्र को ऐसे “सुरक्षा राज्य” (security state) में तब्दील करने की ओर ले जाता है, जहां सरकार से असहमत होना ही अपराध है। ‘वामपंथी’ = देशद्रोही? विचारधारा को अपराध घोषित करने की तैयारी! इस विधेयक का सबसे खतरनाक पहलू उसकी भाषा है — वैचारिक, पक्षपाती और अस्पष्ट। ‘वामपंथी कट्टरपंथी संगठन’ या ‘इसी तरह के संगठन’ जैसे शब्द सुनने में आम हैं, पर यह जानबूझकर रखे गए ऐसे शब्द हैं जिनका कोई कानूनी अर्थ नहीं है — लेकिन राजनीतिक दुश्मनों को कुचलने का हथियार बन सकते हैं। क्या किसानों का यूनियन, क्या आदिवासियों के अधिकार के लिए काम करने वाला एनजीओ, क्या विश्वविद्यालयों में सक्रिय छात्र संघ — सब पर यह तलवार लटक सकती है। सत्ता के हिसाब से ये सब ‘संदिग्ध’ बना दिए जाएंगे। अवैध गतिविधि’ की परिभाषा इतनी ढीली कि गांधी भी आज जीवित होते तो अपराधी कहलाते। एक इशारा, एक पोस्टर, एक नारा, एक कैम्पेन — सबको “सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा” कहकर दंडनीय अपराध बनाया जा सकता है। कोई हिंसा न हो, फिर भी “आशंका” हो — तो संपत्ति जब्त, जेल में बंद, बस्तियों से बेदखल, न्यायालय का दरवाज़ा बंद — यही इस कानून का मुख्य स्वरूप है। धारा 8 कहती है कि सिर्फ किसी संगठन से “संबंध” होना ही काफ़ी है — चाहे आप उसके सदस्य हों, सिर्फ एक बैठक में गए हों, या उसका कोई पर्चा बांटा हो — सब कुछ जेल की वजह बन सकता है।

बस्तियों की घेराबंदी, संपत्तियों की जब्ती, और महिलाओं-बच्चों को “उचित समय” देने का वादा? इस कानून की धारा 9 और 10 में प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि वह किसी भी जगह को “संदिग्ध” घोषित करके पूरी बस्ती खाली करा सकता है। क्या यह कानूनी उपाय है या बुलडोज़र राज का वैधानिक संस्करण? महिलाओं और बच्चों को उचित समय दिया जाएगा’ — ये वो सरकारी “विनम्रता” है, जो असल में भीतर छिपे अमानवीय रवैये को छुपाने का आवरण है।

आर्थिक ‘हत्या’ की खुली छूट — बिना अदालत, बिना जवाबदेही। आपका NGO, संगठन या आंदोलन पैसा कहां से ला रहा है — यह सरकार तय करेगी। और अगर सरकार को ‘संदेह’ हो जाए, तो बिना अदालत, आपके अकाउंट फ्रीज़, फंड जब्त, और टैक्स, मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद — किसी भी कानूनी धारा के नाम पर आप पर मुकदमा। यह सिर्फ़ आर्थिक कार्रवाई नहीं, राजनीतिक रूप से विरोध की आवाज़ों को घुटनों पर लाने की रणनीति है।

न्यायिक प्रणाली को दरकिनार करने की साजिश:- बिल कहता है कि कोई निचली अदालत इस कानून को चुनौती नहीं दे सकती। मतलब अगर एक किसान नेता, एक छात्र या एक सामाजिक कार्यकर्ता इस कानून के तहत फंस जाए, तो उसे सीधे हाईकोर्ट जाना होगा। और हम जानते हैं कि गरीब और साधारण नागरिकों के लिए यह रास्ता कितना लंबा, महंगा और असंभव होता है।  सभी अपराध गैर-जमानती’ + ‘राजनीतिक अनुमति से ही केस दर्ज’ = पूरी पुलिस मशीनरी राजनीतिक नियंत्रण में:- इस कानून में केस दर्ज करने, जांच करने और आरोप तय करने के अधिकार सिर्फ़ DIG और ADGP जैसे उच्च अधिकारी को दिए गए हैं — यानी कोई भी मामला तभी चलेगा जब राजनीतिक संकेत मिलेगा। यह एक लोकतांत्रिक ढांचे को सुरक्षा तंत्र और नौकरशाही के ज़रिए केंद्रीकरण की घातक मिसाल बनाता है। सरकारी अधिकारियों को ‘अच्छी नीयत’ के नाम पर दंड से छूट?:- एक और खतरनाक प्रवृत्ति: जो भी अधिकारी इस कानून के तहत काम करेगा, उसे किसी भी कोर्ट में घसीटा नहीं जा सकेगा। अगर कोई अधिकारी झूठे केस बनाता है, उत्पीड़न करता है, जेल में डाले रखता है — तो कोई जवाबदेही नहीं। कोई दंड नहीं। कोई न्याय नहीं। यह सीधे-सीधे ‘तानाशाही के लिए लाइसेंस’ जैसा है।

सवाल यह नहीं कि ये कानून कितना खतरनाक है… सवाल यह है कि इसकी ज़रूरत ही क्या थी? UAPA, MCOCA, BNS जैसे दर्जनों कठोर कानून पहले से मौजूद हैं। तो फिर यह नया विधेयक क्यों? क्योंकि यह कानून ‘सुरक्षा’ के नाम पर असल में ‘राजनीतिक विरोध’ को ‘राज्य विरोध’ बना देना चाहता है। यह एक वैचारिक युद्ध का वैधानिक चेहरा है, जो सत्ता को सिर्फ़ सत्ता नहीं — पूरी सोच, स्मृति और सड़कों तक का नियंत्रण देना चाहता है। महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक 2024 — लोकतंत्र के ताबूत में ठोंकी गई एक और कील।

यह विधेयक: 1. संविधान विरोधी है — क्योंकि यह अनुच्छेद 14, 19 और 21 का खुला उल्लंघन करता है। 2. लोकतंत्र विरोधी है — क्योंकि यह असहमति और आलोचना को अपराध बनाता है। 3. राजनीतिक हथियार है — जिसका लक्ष्य है विरोधी दलों, एक्टिविस्टों और सामाजिक संगठनों को कुचलना। 4. गंभीर रूप से अपारदर्शी है — क्योंकि इसकी समिति ने जनता की राय को अनसुना किया, सुनवाई से इनकार किया और दिखावटी बदलाव किए। अब यह जनता को तय करना है — कि वह ‘सुरक्षा’ के नाम पर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घुटने देगी या खामोशी को तोड़ेगी। अगर आज हम नहीं बोले, तो कल बोलने की इजाज़त भी हमारे पास नहीं बचेगी।

#ActivismUnderThreat #AuthoritarianIndia #BNS2024 #DemocracyInDanger #FreedomOfExpression #FreeSpeechUnderAttack #MaharashtraAssembly #MaharashtraNews #MaharashtraSecurityBill #MCOCA #PoliticalSuppression #UAPA #कठोरकानून #जन_विरोध #लोकतंत्र_पर_हमला #संविधान_संकट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility