Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

पैरासिटामोल, पैन डी समेत 50 से अधिक दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल

adminBy adminOctober 19, 2024 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : istockphoto.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से भारत में बनने वाली दवाएं अपनी गुणवत्ता को लेकर
लगातार सवालों के घेरे में रही हैं. इस बीच, सामने आया है कि पैरासिटामोल, पैन डी और
कैल्शियम सप्लीमेंट सहित 53 दवाएं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के
गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाई गई हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नियामक ने अपनी हालिया मासिक रिपोर्ट में इन
दवाओं को मानक गुणवत्ता वाला नहीं पाया है, जिससे अब इनके इस्तेमाल संबंधित सुरक्षा
चिंताएं बढ़ गई हैं.
अगस्त 2024 की रिपोर्ट में सीडीएससीओ ने पैरासिटामोल, विटामिन डी, कैल्शियम सप्लीमेंट
समेत मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के लिए जरूरी कई तरह की दवाईयों को तय मानकों के
अनुरूप नहीं बताया है. संस्था ने इन दवाइयों को लेकर अलर्ट जारी किया है.
गुणवत्ता जांच में विफल रहने वाली दवाओं में विटामिन सी और डी3 टैबलेट, शेल्कल, विटामिन
बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी सॉफ़्टजैल, एंटी-एसिड पैन-डी, पैरासिटामोल टैबलेट (आईपी 500
मिलीग्राम), मधुमेह संबंधी दवा ग्लिमेपाइराइड और उच्च रक्तचाप की दवा टेल्मिसर्टन शामिल
हैं.
इन उत्पादों का निर्माण कई बड़ी कंपनियों द्वारा किया गया है, जिनमें हेटेरो ड्रग्स, अल्केम
लेबोरेटरीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल), कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड
फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर और मेग लाइफसाइंसेज शामिल हैं.
पेट के संक्रमण के इलाज के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली दवा मेट्रोनिडाजोल,
जिसे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित
किया जाता है, भी उन दवाओं में से एक है, जिसकी क्वालिटी सही नहीं पायी गई है.

कोलकाता की एक दवा-परीक्षण प्रयोगशाला ने क्लैवम 625 और पैन डी जैसे एंटीबायोटिक्स
को नकली बताया. सेपोडेम एक्सपी 50 ड्राई सस्पेंशन, बच्चों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली
एक सामान्य संक्रमण दवा का भी उसी लैब में परीक्षण किया गया था, जो फेल हो गई.
दवा नियामक ने गुणवत्ता परीक्षण में विफल होने वाली दवाओं की दो सूचियां साझा की हैं.
इसके एक सूची में 48 लोकप्रिय दवाएं हैं. वहीं दूसरी सूची में अतिरिक्त 5 दवाएं हैं. जो
टेस्ट में फेल पाई गई हैं और इनकी निर्मामता कंपनियों ने जिम्मेदारी लेने से इनकार करते
हुए कहा कि जिन दवाओं का परीक्षण हुआ है, वे उनकी नहीं हैं बल्कि ‘नकली’ हैं.
गौरतलब है कि अगस्त में नियामक ने एक से ज्यादा संयोजन वाली 156 फिक्स डोज दवाओं
(एफडीसी) पर प्रतिबंध लगा दिया था.
एफडीसी उन दवाओं को कहा जाता है, जिनमें 2 या 2 से अधिक दवाओं के केमिकल (साल्ट)
को निश्चित अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है. इस सूची में एसेक्लोफेनाक 50 एमजी और
पैरासिटामोल 125 एमजी टैबलेट, पैरासिटामोल और ट्रामाडोल, टारिन और कैफीन के संयोजन
और एसिक्लोफेनाक 50 एमजी और पैरासिटामॉल 125 एमजी टैबलेट समेत कई दवाओं पर
रोक लगा दी थी.
इससे पहले जून में भी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने पैरासिटामोल 500 एमजी,
हाईबीपी की दवा टेल्मिसर्टन, कफटिन कफ सीरप, दर्द निवारक दवा डाइक्लोफेनाक, मल्टी-
विटामिन और कैल्शियम की गोलियों को निम्न क्वालिटी का पाया था.
गौरतलब है कि साल 2022 में हरियाणा की एक कंपनी द्वारा बनाई गईं चार दवाओं के
कारण गांबिया में 66 बच्चों की मौत हो गई थी. तब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने
यह जानकारी देते हुए घोषणा की थी कि मेडन फार्मास्युटिकल द्वारा बनाए गए कफ सीरप में
डायथिलिन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल थे, जो मनुष्यों के लिए जहरीले होते हैं.
डब्ल्यूएचओ ने कंपनी की उन चारों दवाओं के खिलाफ अलर्ट जारी किया था.
इसके बाद पिछले साल मई 2023 में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया
था कि गांबिया में 70 बच्चों की मौत भारतीय दवा निर्माताओं द्वारा बनाए गए एक उत्पाद,
जिसमें विषाक्त पदार्थ (टॉक्सिन) थे, के चलते गुर्दे को पहुंचे गंभीर नुकसान के कारण हुई
थी.
हालांकि भारत सरकार उक्त दवाओं में टॉक्सिन की मौजूदगी की बात से लगातार इनकार
करती रही थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है

जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है

मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है

विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं या वैचारिक प्रयोगशाला?

क्या गौ-रक्षा के नाम पर हत्या करना धर्म है ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility