Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»लेख विचार

गुजरात में बलात्कारियों को रिहा करने वाले मोदी बंगाल के ऐसे अपराधियों के लिए फांसी चाहते हैं

adminBy adminOctober 17, 2024Updated:October 19, 2024 लेख विचार No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : indiatoday.in
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

जेम्स मैनर-
 इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में महिलाओं के
खिलाफ अपराधों की कड़ी निंदा करते हुए, इसे ‘राक्षसी कृत्य’ कहा था. उन्होंने कहा था, ‘इस
आक्रोश को मैं महसूस कर रहा हूं. …ऐसा पाप करने वालों में डर पैदा हो कि फांसी पर
लटकना पड़ता है, मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना बहुत जरूरी है.’
यह सरसरी तौर पर की गई टिप्पणी नहीं थी. इसके नौ दिन के बाद वो इस बात से आगे
बढ़े. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल की राजधानी कोलकाता में
बलात्कार–हत्या पर विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य
हैं. अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए… माताओं, बहनों और बेटियों की
सुरक्षा देश की प्राथमिकता है.’
इस बार पीएम ने अपनी पिछली टिप्पणी से आगे बढ़कर ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध करने
वालों की मदद करने वालों’ की भी निंदा की. उन्होंने कहा कि ‘किसी को बख्शा नहीं जाना
चाहिए.’
इस दौरान पीएम मोदी ने याद दिलाया कि ‘मैंने लाल किले से बार–बार इस मुद्दे को उठाया है.’

ये सही है कि पीएम ने बार–बार इस मुद्दे को उठाया है. साल 2022 में लाल क़िले से दिए
भाषण में मोदी ने अपनी ‘पीड़ा’ व्यक्त की थी. उन्होंने देशवासियों से ज़ोरदार अपील की थी
कि ‘क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली
हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं.’
ध्यान रहे कि यह कोई साधारण स्वतंत्रता दिवस नहीं था. उस वर्ष भारत की आज़ादी
की 75वीं वर्षगांठ थी. लेकिन पीएम की ‘पीड़ा’ में कितनी सच्चाई थी?
प्रधानमंत्री मोदी ने जिस रोज़ लाल क़िले से पीड़ा की बात कही थी, उसी रोज़ बिलकीस
बानो के सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के लिए आजीवन
कारावास की सजा पाए ग्यारह लोगों को रिहा कर दिया गया. इसके बाद उनका
ज़ोरदार स्वागत किया गया.
2002 के गुजरात दंगों के दौरान जब 19 साल की बिलकीस बानो का सामूहिक बलात्कार हुआ
था, तब वह पांच महीने की गर्भवती थीं. उनके परिवार के चौदह सदस्यों को दंगाइयों ने मार
डाला. इन चौदह लोगों में बिलकीस बानों की तीन साल की बेटी भी थी, जिसका सिर कुचला
गया गया था.
मोदी सरकार ने बिलकीस बानो के बलात्कारियों की रिहाई को मंज़ूरी दी थी. रिहाई की मंज़ूरी
पर मोदी के सबसे करीबी सहयोगी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हस्ताक्षर किया
था. ऐसी व्यवस्था जिसमें सत्ता पूरी तरह से प्रधानमंत्री के हाथों में केंद्रित है, ज़ाहिर है वह
इस फ़ैसले से सहमत रहे होंगे.
सजायाफ्ता अपराधियों की रिहाई और इसकी टाइमिंग (जिस दिन मोदी ने लाल किले से
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अपनी ‘पीड़ा’ व्यक्त की थी) इस बात का स्पष्ट संकेत देती है
कि वे (नरेंद्र मोदी) और उनकी सरकार वास्तव में ‘महिलाओं को अपमानित करने वाले
व्यवहार, संस्कृति’ के बारे में क्या सोचते हैं. 
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकीस बानो के आग्रह पर मामले की सुनवाई की और हत्यारों और
बलात्कारियों को वापस जेल भेजा.
अब मोदी का यह कहना कि उन्होंने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषणों में महिलाओं के
खिलाफ अपराध के मुद्दे को बार–बार उठाया और अपराधियों को ‘न बख्शने’ की बात कही, यह
कोरी बकवास है.
(लेखक लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडी में कॉमनवेल्थ स्टडीज़ के प्रोफेसर
एमेरिटस हैं.)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

भारत में हिंदुत्व पॉप, डिजिटल प्रोपेगैंडा भी अब कारोबार बन चुका है

क्या UCC सामाजिक सुधार का रास्ता है या राजनीतिक ध्रुवीकरण का नया अध्याय?

समान नागरी संहिता और महाराष्ट्र विधानसभा में बहस

अगर डॉ. अली शरीअती आज ज़िंदा होते – भारत में हुसैनियत की एक नई व्याख्या-मजलिस से मिशन तक

वाक़िआ-ए-कर्बला का पैग़ाम

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility