Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

इज़राइल के नरसंहार पर दुनिया का दोगला रवैया!

adminBy adminAugust 4, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
“ग़ाज़ा में बच्चों की मौत और पश्चिमी देशों के हथियार सौदे — दो चेहरों वाली दुनिया की हकीकत”
image credit : nypost.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

ग़ाज़ा में इंसान मर रहे हैं, और यूरोप कारें बेच रहा है। बच्चे भूख से दम तोड़ रहे हैं, और दुनिया व्यापार में व्यस्त है। क्या यही अंतरराष्ट्रीय नैतिकता है? जब ग़ाज़ा की धूल भरी गलियों में कोई बच्चा भूख से बिलखकर दम तोड़ता है, ठीक उसी वक़्त दुनिया के कुछ सबसे सभ्य, लोकतांत्रिक और ‘मानवाधिकार प्रेमी’ देश इज़राइल को कारें, चिप्स और इत्र बेच रहे होते हैं। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘शांति और युद्धविराम’ की बातें करते हैं, लेकिन उन्हीं के पोर्ट पर इज़राइल के जहाज़ लादे जा रहे होते हैं — मुनाफ़े की मोटी खेप लेकर।

28 देशों का दिखावा — बयान जारी, व्यापार जारी!:- 28 देशों ने इज़राइल से ग़ाज़ा युद्ध रोकने की अपील की है। लेकिन कोई पाबंदी नहीं, कोई बायकॉट नहीं, कोई सैन्य डील रद्द नहीं। इनमें फ्रांस, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे ‘सभ्य देशों’ के नाम हैं — जो दिन में “युद्ध रोकिए” कहते हैं और रात में मिलियन डॉलर के सौदे करते हैं।

फिलिस्तीन को मान्यता” का ढकोसला, व्यापार का धंधा चालू:- आयरलैंड, स्पेन, नॉर्वे जैसे देश जिन्होंने फ़िलिस्तीन को मान्यता दी — आज भी इज़राइल से अरबों डॉलर का व्यापार कर रहे हैं। इटली ने 2023 में इज़राइल को सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट किया – $3.5 अरब, जिसमें $116 मिलियन की कारें भी शामिल थीं। आयरलैंड ने अकेले $3.58 बिलियन के “इंटीग्रेटेड सर्किट” इज़राइल से आयात किए — यानी वही तकनीक जो हथियारों में इस्तेमाल हो सकती है।

ग़ाज़ा: एक जलता हुआ नरक — और मानवता का मज़ाक:- 60,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं, 150,000 से ज़्यादा घायल हैं, और हर दिन सैकड़ों लोग जिनमें ज़्यादा तर बच्चे भुखमरी से मर रहे हैं। और इसके बीच संयुक्त राष्ट्र की “भविष्य की अकाल चेतावनी” को महीनों तक नजरअंदाज किया गया।

इज़राइल की “रणनीतिक विराम” की चालाकी:- इज़राइल ने हाल ही में “मानवीय विराम” की घोषणा की —सुबह 10 से शाम 8 बजे तक, ताकि राहत पहुँच सके।

लेकिन उसी दिन 43 और फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी गई। विराम के बीच मौतें? यह ‘रणनीति’ नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय आंखों में धूल झोंकने की कला है।

ये युद्ध नहीं, एक ‘कॉर्पोरेट प्रायोजित जनसंहार’ है!:- फ्रांस, यूके और जर्मनी जैसे देश जो आज इज़राइल को चेतावनी दे रहे हैं, कल उसे ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सर्विलांस और हथियारों की मदद दे चुके हैं। शब्दों से इज़राइल नहीं रुकेगा, जब तक उसकी जेब भरती रहेगी।

तो फिर क्यों नहीं रुकता नरसंहार?:- क्योंकि—इज़राइल सिर्फ अमेरिका का सहयोगी नहीं, वो यूरोप का बाजार है, एशिया के लिए टेक्नोलॉजी सेंटर, और पश्चिमी देशों के लिए बिजनेस हब है।जो देश प्रेस में ‘शांति’ की बातें कर रहे हैं, वही इज़राइल को चिप्स भेज रहे हैं, वैक्‍सीन बना रहे हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट कर रहे हैं। अब दिखावे की नहीं, बायकॉट की ज़रूरत है! बयान नहीं, बहिष्कार चाहिए। ट्वीट नहीं, ट्रेड रोकना होगा। ‘हमास को जवाब’ का बहाना नहीं, इज़राइल को ज़िम्मेदार ठहराना होगा।

“जब तक कारोबार चलता रहेगा, नरसंहार भी चलता रहेगा।” ग़ाज़ा के बच्चों को राहत की नहीं, रोक की ज़रूरत है। इस बार चुप्पी भी अपराध है।

corporate war crimes gaza child deaths Gaza Genocide international silence on gaza israel arms trade israel boycott israel war profits palestine war 2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल को हथियार, ईरान से दूरी: क्या भारत ने दोस्ती और इंसानियत दोनों दांव पर लगा दी?

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

सीरिया पर फिर पश्चिमी बम्बारी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility