Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»लेख विचार

पैग़म्बर ﷺ से सच्ची मोहब्बत: जुबानी दावों से असली अमल तक

adminBy adminSeptember 11, 2025 लेख विचार No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : shutterstock.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

image source: shutterstock.com

मौलाना सैयद आसिफ़ नदवी-

जैसे ही रबीउल अव्वल का महीना शुरू होता है, मुसलमानों के दिलों में खास तरह की रौनक आ जाती है। गली–मोहल्लों में जश्न-ए-मिलाद, नात-ख़्वानी और जुलूस का माहौल बनता है। स्कूल–कॉलेज और मदरसों में सीरत नबी ﷺ पर मुकाबले होते हैं, इनाम दिए जाते हैं, घरों और मस्जिदों में रोशनी की जाती है और मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं।

ये सब चीज़ें अगर हद में और शरीअत के दायरे में हों तो अच्छी बात है। लेकिन असली सवाल ये है कि: क्या सिर्फ़ जुलूस निकालने, नारे लगाने और मिठाई बाँटने का नाम ही पैग़म्बर ﷺ से मोहब्बत है? जवाब है – बिल्कुल नहीं!

सच्ची मोहब्बत सिर्फ़ ज़बान से कह देने का नाम नहीं, बल्कि पूरी ज़िंदगी उस मोहब्बत की झलक दिखाए।

मोहब्बत का असली मतलब:- अगर हम सचमुच पैग़म्बर ﷺ से मोहब्बत करते हैं, तो हमारी नमाज़ें, हमारे कारोबार, हमारे रिश्ते-नाते और हमारी बोलचाल – सब कुछ उनकी सिखाई हुई सुन्नत और शरीअत के मुताबिक़ होनी चाहिए।

कुरआन कहता है: “अगर तुम अल्लाह से मोहब्बत करते हो तो मेरी पैरवी करो, अल्लाह तुमसे मोहब्बत करेगा।”(आल-ए-इमरान: 31)

यानी असली मोहब्बत सिर्फ़ दावा करने से नहीं, बल्कि पैग़म्बर ﷺ की राह पर चलने से साबित होती है।

मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ के पाँच बड़े तक़ाज़े;- 1. सुन्नत की पैरवी (اتباع سنت)

मोहब्बत का पहला हक़ ये है कि हम अपनी ज़िंदगी को सुन्नत के मुताबिक़ बनाएँ।

हमारा पहनना-ओढ़ना, उठना-बैठना, खाने-पीने का तरीका और इबादत – सब में पैग़म्बर ﷺ का तरीका नज़र आए।

हमारी ज़बान नात भी पढ़े और झूठ-गाली से भी बची रहे। हमारे हाथ ताली बजाने के साथ-साथ ग़रीबों और मज़लूमों की मदद के लिए भी उठें।

2. अहकाम मानना (اطاعت احکام);- पैग़म्बर ﷺ ने जिसे हलाल कहा, उसे अपनाना और जिसे हराम कहा, उससे बचना – यही असली मोहब्बत है। आज हमारे समाज में रिश्वत, सूद (ब्याज), झूठ, फरेब और बेईमानी आम हो चुकी है। लेकिन अगर हम मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ का दावा करते हैं तो हमें इन सब गुनाहों से बचना होगा।

3. अच्छे अख़लाक़ (حسن اخلاق):- पैग़म्बर ﷺ का सबसे बड़ा गुण था – अच्छा चरित्र और बेहतरीन अख़लाक़। घर वालों के साथ नरमी, पड़ोसियों के साथ भलाई, अनजान लोगों के साथ भी मुस्कुराकर पेश आना – यही असली सुन्नत है। इतिहास में कई गैर-मुसलमान सिर्फ़ आपके अख़लाक़ देखकर मुसलमान हुए।

4. इंसानियत की खिदमत (خدمت خلق):- पैग़म्बर ﷺ “रहमतुल-लिल-आलमीन” थे – सारी दुनिया के लिए रहमत। ग़रीबों, यतीमों और मज़लूमों की मदद करना, बीमारों की ख़बर लेना, लोगों के काम आना – यही मोहब्बत का बड़ा सबूत है।

5. दीन की गैरत और हमियत (دین کی غیرت و حمیت):- मोहब्बत का तक़ाज़ा ये भी है कि हम अपने दीन की इज़्ज़त और उसकी पहचान की हिफ़ाज़त करें। दीन के ख़िलाफ़ ज़ुल्म या मज़ाक़ हो रहा हो तो चुप न रहें। अपने कलम, अपनी ज़बान और अपने अमल से दीन का बचाव करें।

 नतीजा:- रबीउल अव्वल का महीना हमें सिर्फ़ जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि ये याद दिलाने के लिए आता है कि: हमारी ज़िंदगी सुन्नत के मुताबिक़ हो, हमारे कारोबार और रिश्तों में ईमानदारी हो, हमारी ज़बान साफ़-सुथरी हो, और हम इंसानियत की खिदमत करने वाले बनें। यही है असली मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ – जो सिर्फ़ नारे और जलूस में नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी के हर पहलू में दिखाई दे।

eid milad un nabi article islamic teachings maulana asif nadvi bayan milad un nabi 2025 mohabbat e rasool rabbi ul awwal ka paigham rabiul awwal 2025 sunnat aur shariat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

भारत में हिंदुत्व पॉप, डिजिटल प्रोपेगैंडा भी अब कारोबार बन चुका है

क्या UCC सामाजिक सुधार का रास्ता है या राजनीतिक ध्रुवीकरण का नया अध्याय?

समान नागरी संहिता और महाराष्ट्र विधानसभा में बहस

अगर डॉ. अली शरीअती आज ज़िंदा होते – भारत में हुसैनियत की एक नई व्याख्या-मजलिस से मिशन तक

वाक़िआ-ए-कर्बला का पैग़ाम

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility