Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, September 4
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

2006 मुंबई ट्रेन धमाकों के ‘बेगुनाह’ अब भी पुलिस की ज़द में

adminBy adminJune 11, 2025 महाराष्ट्र No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

सुकन्या शांता- 19 साल बीत गए। 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार धमाकों में 189 लोग मारे गए और 800 से ज्यादा घायल हुए। इसके तुरंत बाद एक के बाद एक मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारियाँ शुरू हुईं। इनमें से कुछ को अदालत ने दोषी माना, लेकिन कई सालों बाद अब्दुल वाहिद शेख जैसे लोग अदालत से पूरी तरह बरी हुए। लेकिन क्या इससे उनकी ज़िंदगी फिर से सामान्य हो पाई? नहीं! क्योंकि भारत की पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए “बरी होना” गुनहगार से अलग होने का सबूत नहीं है — खासकर जब आप मुसलमान हों।

सज़ा पूरी, मगर निगरानी जारी – जेल के बाहर भी बंदीगृह जैसा जीवन!” शेख मोहम्मद अली आलम शेख को उम्रकैद की सज़ा मिले 9 साल हो चुके हैं। वो अब भी जेल में हैं। लेकिन उनके बेटे जब नौकरी करने शहर आए, तो पुलिस फिर से उनके घर आने लगी — पूछने वही घिसे-पिटे सवाल: “अली कहाँ है?” “आप किससे मिलते हैं?” “आपकी दिनचर्या क्या है?” क्या वाकई पुलिस को ये नहीं पता कि अली पिछले 18 सालों से जेल में बंद हैं? या फिर ये एक तरीका है — “डराकर खामोश कर देने” का।

अब्दुल वाहिद शेख:- वो नौ साल जेल में रहे। फिर अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया। लेकिन जब भी कोई आतंकी घटना होती है, पुलिस बिना समन के उनके दरवाज़े पर होती है। वे कहते हैं:- मैंने कई बार मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी, लेकिन नतीजा वही – कुछ महीने शांति, फिर वही उत्पीड़न।” शेख ने अब अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं — ताकि पुलिस की धमकी, छेड़छाड़ और किसी झूठे केस से खुद को बचा सकें। क्या ये किसी ‘बरी’ हुए नागरिक का जीवन है? या किसी सताए गए अल्पसंख्यक का असहाय डर? “बिना सबूत, बिना सम्मान – बरी हुए भी शक़ की निगाह में”

ज़मीर अहमद शेख को कोर्ट ने उम्रकैद दी। वो अब तक जेल में हैं। उनके भाई शरीफ कहते हैं:- “20 साल में एक बार, वो भी मां की मौत पर, उन्हें कुछ घंटों की पैरोल मिली थी। फिर भी पुलिस अब भी हमारे घर आती है और वही पुराने सवाल पूछती है।” जब शरीफ ने विरोध किया, तो क्राइम ब्रांच के अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी। कुछ दिन के लिए पुलिस हट गई, लेकिन 30 मई 2025 को फिर दो सादे कपड़ों वाले पुलिसकर्मी घर आए और वही सवाल दोहराए। क्या यह किसी ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ मामले की जांच है, या मुस्लिमों को आजीवन मानसिक सज़ा देने की रणनीति? “राज्य नहीं मानता बेकसूर — अदालत की बरी से नहीं बदलती एजेंसियों की मानसिकता” शेख बताते हैं कि उनके जैसे कई लोग जिन्हें सिमी या पीएफआई जैसे मामलों से बरी कर दिया गया, अब भी सरकारी निगरानी में हैं। ना पुनर्वास, ना सम्मान, ना नागरिक अधिकार। बस एक टैग — ‘संभावित आतंकी’। अक्तूबर 2023 में NIA ने शेख के घर छापा मारा, फिर उन्हें लखनऊ बुलाकर पूछताछ की। आरोप? PFI से संबंध — जिसका एक भी सबूत नहीं मिला। “मैं एक उर्दू स्कूल में शिक्षक हूं, मैंने कैदियों के अधिकारों पर पीएचडी की है, फिर भी राज्य मुझे आतंकवादी मानता है।”— अब्दुल वाहिद शेख

“क्या मुसलमान होना ही सबूत है?” इन मामलों में सिर्फ नाम और मजहब काफी हैं। अदालत आपको बरी कर दे, फिर भी पुलिस हर दूसरे शुक्रवार आपके दरवाज़े पर खड़ी होगी। ये देश के कानूनी तंत्र के उस सड़े हुए हिस्से की कहानी है, जो मुस्लिम नामों को स्थायी निगरानी की सूची में रखता है। ये भारत के उस लोकतंत्र की सच्चाई है, जो न्याय नहीं, संदेह के आधार पर अपना तंत्र चलाता है। 2006 के विस्फोटों के बाद गिरफ्तार हुए मुस्लिम युवकों की ज़िंदगियाँ सिर्फ जेल में नहीं गुज़रीं, वे अब भी एक अदृश्य जेल में बंद हैं। जहाँ पुलिस है, डर है, निगरानी है — लेकिन न इंसाफ है, न आज़ादी। सवाल यह है:- क्या भारत का संविधान बरी होने के बाद भी एक मुस्लिम को ‘निर्दोष’ मानता है? या फिर…‘मुस्लिम’ होना ही आज की सबसे बड़ी सज़ा है?

Abdul Wahid Sheikh Alam Sheikh bjp CCTV cameras Commissioner court Crime Branch officer Government hindutwwadi india intelligence agencies of India jail minority modi Mumbai bomb blasts Mumbai Police muslim NIA PFI police rss Sheikh Mohammad Ali SIMI Sukanya Shanta teacher terrorist incident trol Urdu school war Zameer Ahmed Sheikh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?

क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?

अल्पसंख्यकों की समस्याएँ और सरकार की भूमिका

वक्फ संपत्तियों पर कब्जेदारी-आखिर एक दिन ख़ुदा को जवाब देना है

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश गिरफ्तारी से पहले मीडिया 📍 बुलंदशहर, उत्तर प्रदेशगिरफ्तारी से पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा—“तुम ट्रम्प, नेतनयाहू, जितना को भी, अभी तो राहुल गांधी उतरा है ना। हम तो कह रहे हैं भारत के अंदर जितना विपक्ष नेता है, तुम जितना विपक्ष के सपोर्टर हैं, उन सारे लोग को लेकर ग्राउंड पे उतर जाओ, तो भी अगर मेरा बाल भी बांका कर दो तो मान जाएं। नहीं हो सकता सर, जलवा है हमारा।और जलवा ऐसे ही बना रहेगा, धर्मो रक्षति रक्षितः। जो धर्म की रक्षा करता है, उसका धर्म रक्षा करता है। जेल जाएंगे, फिर आएंगे, फिर कुछ बोलेगा, फिर इलाज हो जाएगा।#elaannews #breakingnews #indianews #swatantrabhardwaj #viralnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #sambhajipatilnilangekar
पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण पंजाब में चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि उनके नाम के सामने ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज किया गया है।#elaannews #breakingnews #indianews #raghavchadha #punjabnews
Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video#elaannews #breakingnews #Latur #laturnews #shiruranantpal
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility