Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

मुसलमान हो? टोपी पहनी? मरने के लिए तैयार रहो!  हरियाणा से अलीगढ़ तक एक ही संदेश

adminBy adminMay 29, 2025 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था, फिर भी उसे मार दिया गया। यह कैसा न्याय है?” हरियाणा के पानीपत की सड़कों पर 24 साल का फिरदौस आलम सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उसने एक टोपी पहन रखी थी — एक मुस्लिम पहचान का छोटा सा प्रतीक, जो उसकी जान ले बैठा। पी कोई हथियार नहीं होती। वह कोई धमकी नहीं होती। लेकिन नरेंद्र उर्फ “सुसु लाला” जैसे नफरत के पुजारियों के लिए वह पहचान ही गुनाह है। हत्या का कारण? मुसलमान होना। टोपी पहनना।

24 मई की रात, जब फिरदौस अपने दोस्तों के साथ एक खेल मैदान के पास बैठा था, तो आरोपी वहां आया और उसका मज़ाक उड़ाने लगा — “क्यों बे, मुल्ले! टोपी पहनकर क्या मौलाना बन गया?” एफआईआर नंबर 0288/2025, इंडस्ट्रियल सेक्टर 29 पुलिस थाने में दर्ज हुई है। आरोप तय हुआ — “गैर इरादतन हत्या”। जी हां, ‘ग़ैर इरादतन’! जैसे हत्या कोई हादसा हो। जैसे छुरा अपने आप चल गया हो। जैसे टोपी देखकर खून का उबाल आना अब इंसानी फितरत हो गई हो। क्या भारत में अब ‘टोपी’ पहनना भी जुर्म है? फिरदौस बिहार से आया था। मेहनतकश था। दर्जी का काम करता था। छह महीने पहले शादी हुई थी। अब उसकी पत्नी विधवा है। माँ की गोद सूनी है। और सिस्टम चुप है। एक सवाल उठता है — क्या अगर फिरदौस टोपी न पहनता, तो ज़िंदा होता? क्या यही हमारे ‘अमृतकाल’ का न्याय है? ‘जय भीम’ और ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखना भी देशद्रोह है! जब पानीपत की गलियों में खून बह रहा था, ठीक उसी वक़्त तमिलनाडु के RGNIYD में तीन मुस्लिम छात्रों को इसलिए निलंबित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने दीवार पर “Free Palestine” और “जय भीम” लिखा था। उन पर आरोप लगा — “राष्ट्र-विरोधी” होने का। उनका अपराध? इस्राइल द्वारा किए जा रहे जनसंहार का विरोध करना और आंबेडकर के विचारों से सहमति जताना। यह वो भारत है, जहाँ “फ्री फिलिस्तीन” लिखने वाला छात्र सस्पेंड होता है, लेकिन “मुसलमानों को गोली मारो” बोलने वाला नेता संसद में बैठा होता है। न्याय सिर्फ़ नाम का है, धर्म के अनुसार लागू होता है! अलीगढ़ में भैंस का मीट ले जाने वाले मुसलमानों को गौरक्षकों ने बर्बरता से पीटा। पुलिस ने कहा — “मांस की जांच कराएंगे।” लेकिन हमलावरों पर एफआईआर? अब तक नहीं। बजरंग दल और अखिल भारतीय हिंदू सेना से जुड़े हमलावर खुले घूम रहे हैं, और पीड़ितों को ही अपराधी बनाने की तैयारी हो रही है। देश में मुसलमानों की जान की कीमत कितनी है? टोपी पहनोगे? मारे जाओगे। “Free Palestine” बोलोगे? सस्पेंड कर दिए जाओगे। मीट ले जाओगे? गौरक्षक पीटेंगे और पुलिस तुम्हारी जाँच करेगी।

ये सब मामले अलग-अलग नहीं हैं। ये सब एक संगठित प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं — मुसलमानों को डरा देने का, चुप करा देने का, गायब कर देने का। क्या यह भारत है, या भीड़तंत्र का ‘हिंदू राष्ट्र’? जब संविधान कहता है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, तो क्या वो सिर्फ कागज़ पर बचा है? अगर ‘जय भीम’ और ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखना देशद्रोह है, अगर टोपी पहनना मौत की वजह बन सकता है, तो फिर लोकतंत्र का मतलब क्या है?

कब तक चुप रहोगे ? हरियाणा से लेकर अलीगढ़ और तमिलनाडु तक जो हो रहा है, वह सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं है — यह संविधान के खिलाफ है, इंसानियत के खिलाफ है। हम मांग करते हैं: फिरदौस के हत्यारे को IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा चलाया जाए। RGNIYD के छात्रों का निलंबन तत्काल रद्द हो, और उन्हें परीक्षा देने दी जाए। अलीगढ़ में गौरक्षकों पर कड़ी कार्यवाही हो, और मीट की अफवाह को सजा-योग्य अपराध माना जाए। मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, और न्यायपालिका स्वतः संज्ञान लें। क्योंकि कल अगर फिरदौस की जगह हम में से कोई होता — तो क्या हम भी खामोश रहते?

ALIGADH LINCHING bjp bjp sarkar haryana hindutwwadi india lincging moblinching modi muslim rss trol up war
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए

सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है

ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत

जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility