आज लातूर में हुई ज़ोरदार बारिश से शहर की सड़कें नदियां बन चुकी थी, इन सड़कों के नदियां बनाने में लातूर शहर महानगर पालिका की भी बहुत अहेम भूमिका है, रास्तों पे कचरों के ढेर पढ़े हुए रहते हैं, जो बारिश के पानी के साथ बहेकर नालियों में चला जाता है जिसकी वजह से नालियां जाम होती हैं, बाज़ सड़कों पे तो जहां बड़ीं नालियां हैं वहां महानगर पालिका ने JCB से नालियों का कचरा निकाला ज़रूर था लेकिन वक़्त पे उस कचरे को न उठाने के कारन फिर से वो कूड़ा करकट नालियों में चला गया जिसकी वजह से शहर की नालियां जाम होकर बारिश के साथ साथ नालियों का गन्दा पानी भी रास्तों पर आ गया और सड़कें नाले के गंदे पानी वाली नदियां बन गई। और ये पानी कई घरों और दुकानों में भी घुस गया, जिससे लोगों को कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, वहीँ लातूर से गंगापुर जाने वाले रस्ते पर एक पुल बह बह गया, आने वाले समय में और भी बारिश के आने की संभावना बानी हुई है लिहाज़ा लातूर वासियों को हर तरह से सतर्क रहने की ज़रूरत है।
Trending
- आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
- वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
- 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
- मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
- तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
- विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
- क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
- प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल