Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

ट्रेन में बुज़ुर्ग मुस्लिम पर हमले के आरोपी दरिंदे ज़मानत पर रिहा, FIR में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग का कोई असर नहीं

adminBy adminOctober 17, 2024Updated:October 19, 2024 महाराष्ट्र No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

ट्रेन में बुज़ुर्ग मुस्लिम पर हमले के आरोपी दरिंदे ज़मानत पर रिहा, FIR में गंभीर धाराएं
जोड़ने की मांग का कोई असर नहीं

हाजी अशरफ़ मुनियार मामले में मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीनों आरोपियों को
पहले दिन ही कोर्ट से ज़मानत मिल गई। ठाणे जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, और
पीड़ित ने हत्या के प्रयास जैसी और भी कड़ी धाराएं जोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने
उन्हें शामिल नहीं किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीड़िता हाजी अशरफ के हवाले से पोस्ट करते हुए लिखा
गया, “हाजी अशरफ़ मुनियार मामले में मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीनों आरोपियों
को पहले दिन ही कोर्ट से ज़मानत मिल गई। जब ठाणे जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज
की, तो पीड़ित ने हत्या के प्रयास जैसी और भी कड़ी धाराएं जोड़ने की मांग की, लेकिन
पुलिस ने उन्हें नहीं जोड़ा। कोर्ट ने आरोपियों को 15,000 रुपये की ज़मानत पर रिहा कर
दिया। एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने जीआरपी से सवाल किया कि घृणा अपराध, भीड़
द्वारा हमला, डकैती, हत्या के प्रयास जैसी धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं।”

महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में इगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति
पर कथित तौर पर गोमांस ले जाने के शक में हमला किया गया। रेलवे पुलिस (जीआरपी)
ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हो गया है।

पीड़ित की पहचान जलगांव ज़िले के हाजी अशरफ मुन्यार के रूप में हुई है, जो कल्याण में
अपनी बेटी के घर ट्रेन से जा रहे थे। इगतपुरी के पास ट्रेन के कुछ यात्रियों ने उन पर
कथित तौर पर हमला किया। वीडियो में ट्रेन के डिब्बे के अंदर क़रीब एक दर्जन लोग मुन्यार
को गाली देते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जीआरपी के एक अधिकारी के अनुसार, अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया है और
पीड़ित तथा हमले में शामिल कुछ अपराधियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है।”
इस घटना के संबंध में जीआरपी ने ठाणे स्टेशन पर मामला दर्ज कर लिया है। सोशल
मीडिया एक्स के जरिए जीआरपी ने इसकी जानकारी दी। पोस्ट करते हुए पुलिस ने लिखा,
“इगतपुरी के पास धुले एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों द्वारा एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाने के
वायरल वीडियो के संदर्भ में भारतीय न्याय संहिता के तहत ठाणे रेलवे स्टेशन पर तुरंत
मामला दर्ज किया गया है। बुज़ुर्ग व्यक्ति सुरक्षित हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे
कसी भी गलत सूचना को फैलाने से बचें।”
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि बुजुर्ग भैंस का मांस ले
जा रहे थे, जिस पर प्रतिबंध नहीं है.
पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने कथित तौर पर बुजुर्ग पर अवैध रूप से गोमांस ले जाने
का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया. उन्होंने बुजुर्ग को लात-घूंसे मारे, उनके साथ
दुर्व्यवहार किया और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जहां यह
वायरल हो गया.
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2) (अवैध रूप से एकत्र होना), 191(2)
(दंगा करना), 190 (सामान्य उद्देश्य के लिए अवैध रूप से एकत्र होना), 126(2) (गलत तरीके
से रोकना), 115(2) (चोट पहुंचाना), 324(4)(5) (नुकसान या क्षति पहुंचाने वाली शरारत),
351(2)(3) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान
करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
हेट डिटेक्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हाजी अशरफ़ मुनियार ने बताया कि जब
उनका गंतव्य कल्याण आया, तो उन्हें ट्रेन से उतरने नहीं दिया गया। उनके 2800 रुपये और
मोबाइल छीन लिए गए। भीड़ ने उन्हें जान से मारने के लिए चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की
कोशिश की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।”
संदेह है कि आरोपी युवक पुलिस भर्ती के लिए धुले से मुंबई-ठाणे आ रहे थे. अगर ये सच
है तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ऐसे दरिंदे पुलिस डिपार्टमेंट में जाएंगे तो क्या गुल
खिलाएंगे ?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

कम से कम मिलावटखोरों से लड़ने वाले ईमानदार अफसरों का तो साथ दीजिए! तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे?

लातूर में कानून का खौफ खत्म? एक और युवक की हत्या ने उठाए बड़े सवाल

लातूर का “ट्यूशन एरिया” बंद करना शिक्षा पर हमला या सरकार की नाकामी?

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”

महाराष्ट्र में फल ले जारहे ट्रक पर ‘गौरक्षकों’ का हमला, ड्राइवर की हालत गंभीर

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility