लातूर में भी छीतड़े न मिलने पर भूखे कुत्ते कर रहे हैं बच्चों पर हमला
दिल्ली से गल्ली तक हर सड़क पर सिर्फ गाड़ियाँ नहीं दौड़तीं… दौड़ते हैं खौफ के साए! हर दिन सैकड़ों मासूम, बुज़ुर्ग और आम लोग बन रहे हैं आवारा कुत्तों का शिकार! जिसकी वजह से अब सुप्रीम कोर्ट भी चौंक गया है! कोर्ट ने कहा – ‘हर रोज़ दिल्ली में कुत्तों के काटने की सैकड़ों घटनाएं… रेबीज़ जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है! क्या सरकार सिर्फ तब जागेगी जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा? ये सिर्फ दिल्ली की कहानी नहीं… पूरे भारत की सच्चाई है! सुप्रीम कोर्ट ने आवाज़ उठाई है, अब जनता को भी उठानी होगी! ये सिर्फ़ एक कुत्ते का हमला नहीं… ये देश के हर गली, हर मोहल्ले में पनपता हुआ ख़तरनाक साया है! दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक खौफ पहुंच चुका है… और अब लातूर की गलियों में बच्चे डर के साये में जी रहे हैं! पहले बीफ़ की दुकानों से मिलने वाले चिथड़े इन्हें खिला देते थे… अब वो बंद हैं, और ये भूखे शिकारी बन गए हैं। लातूर के मोहल्लों से ख़बरें आ रही हैं कि छोटे बच्चे तक इन भेड़ियों की तरह बौखलाए कुत्तों के शिकार बन रहे हैं! और महानगर पालिका प्रशासन? आंखें मूंदे बैठा है! पहले कुत्ते पकड़े जाते थे, अब व्यवस्था ठप है! सुप्रीम कोर्ट खुद कह रहा है — हर दिन सैकड़ों घटनाएं… बच्चों की जान जा रही है… पर क्या प्रशासन को फर्क पड़ रहा है? लातूर महानगरपालिका को अब नींद से जागना होगा! ये सिर्फ़ कुत्तों का मामला नहीं… ये बच्चों की ज़िंदगी का सवाल है! हम मांग करते हैं — लातूर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान शुरू हो! लातूर महानगरपालिका प्रशासन जवाब दे ! बच्चों की सुरक्षा से मत खेलो! इस विडिओ को हर इंसान तक पहुंचाएं ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रहें। जय हिन्द -जय महाराष्ट्र
Trending
- 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
- सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
- स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
- सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
- सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
- मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
- निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
- रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ