Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने

May 22, 2026

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

May 22, 2026

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
  • भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!
  • मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 
  • नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, May 23
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»एलान विशेष

चंदा, ठेका और घोटाला – क्या ये है ‘नया भारत’ का विकास मॉडल?

adminBy adminMay 22, 2025 एलान विशेष No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

भाजपा को चुनावी बॉन्ड के ज़रिए 30 करोड़ रुपये का चंदा देने वाली एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड अब भारत की सबसे बड़ी सरकारी स्टील कंपनी ‘सेल’ से जुड़े एक 400 करोड़ के घोटाले में आरोपी पाई गई है। यह मामला केवल आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि राजनीति, कॉरपोरेट और सरकारी तंत्र की आपसी मिलीभगत का घिनौना उदाहरण है, जो भारत के लोकतंत्र और सार्वजनिक संस्थानों की आत्मा को छलनी कर देता है। भ्रष्टाचार की नई परिभाषा: चंदा दो, मनचाही कृपा पाओ, जब से चुनावी बॉन्ड की प्रणाली शुरू हुई है, उसने भ्रष्टाचार को वैधानिकता का चोला पहना दिया है। कोई भी कंपनी सरकार को चंदा दे और फिर उसी सरकार से करोड़ों के ठेके हासिल कर ले – इसे अब भारत में सामान्य बात मान लिया गया है। एपको इंफ्राटेक की कहानी भी यही बताती है: 30 करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को, फिर सरकारी ठेके पर ठेका, और अब सेल से हजारों टन स्टील बेहद सस्ते दामों पर खरीदकर करोड़ों का मुनाफा। सवाल उठता है – क्या भाजपा को दिया गया चंदा महज़ ‘दान’ था? या यह एक राजनीतिक निवेश था, जिसका रिटर्न ठेके और ढील के रूप में मिलना तय था? सेल: सरकारी संपत्ति या निजी जेब में बदलती संस्था? सेल जैसी महारत्न कंपनी का इस्तेमाल, अब कुछ चहेते व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। एक नवगठित कंपनी VIPPL, जिसे एपको ने झूठे कागज़ात देकर प्रमाणित किया, उसी को एक झटके में लाखों टन स्टील दे दिया गया। VIPPL ने वह स्टील निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने के बजाय खुले बाज़ार में ऊँचे दामों पर बेच दिया। क्या यह ‘व्यवसायिक निर्णय’ था या सुनियोजित लूट? CBI की FIR, लोकपाल की रिपोर्ट और  सीवीसी की जांच यही बताती है कि यह मिलीभगत का स्पष्ट मामला है, जिसमें सरकारी अफसरों ने या तो आंखें मूँद लीं, या आंखें मूंदने की कीमत वसूली। चुप है सरकार, मौन है मीडिया, सबसे बड़ा संकट यह है कि ऐसे गंभीर घोटालों पर मुख्यधारा की गोदी मीडिया खामोश रहती है। ना बहस होती है, ना ब्रेकिंग न्यूज़, ना संपादकीय क्रंदन। ऐसा क्यों? क्या इसलिए कि आरोपियों ने ‘राष्ट्रवादी पार्टी’ को चंदा दिया है? क्या इसलिए कि गोदी मीडिया की रीढ़ पहले ही सत्ता के दरवाज़े पर गिरवी रख दी गई है? राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं ऐसा अपराध, कोई कंपनी सिर्फ 8 दिन में रजिस्टर्ड हो और उसे सैकड़ों करोड़ का स्टील मिले, वह सरकार के किसी न किसी ‘आशीर्वाद’ के बिना संभव नहीं। और जब वही कंपनी भाजपा को चंदा भी देती हो, तो शक को जगह नहीं, सीधा सवाल उठता है – क्या यह संगठित लूट की सरकारी योजना है? यदि यह कांग्रेस शासित किसी राज्य में होता, तो भाजपा अब तक मोर्चा खोल देती, ईडी, सीबीआई और आईटी छापे टीवी पर लाइव होते। लेकिन जब सवाल सत्ता पक्ष से हो, तो संस्थाएं भी मौन हो जाती हैं। लोकतंत्र के लिए खतरा है यह चुप्पी, लोकतंत्र की खूबी होती है कि जनता सवाल करे और सत्ता जवाबदेह बने। लेकिन अब ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार भी राष्ट्रवाद के पर्दे में छिपा दिया गया है। जो सवाल उठाता है, वह देशद्रोही करार दिया जाता है, और जो सरकारी धन लूटता है, वह ‘विकास पुरुष’ बन जाता है। कौन लूट रहा है देश को, गद्दार कौन है? जब देश के संसाधनों पर इस तरह चंदा-दाता कंपनियाँ कब्जा करें, जब जनता की गाढ़ी कमाई से बनी कंपनियाँ भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाएं, और जब मीडिया और सरकार सब कुछ जानते हुए भी खामोश रहें – तो समझिए, यह सामान्य लूट नहीं है, यह लोकतंत्र पर हमला है। देश को तय करना होगा: हम उन पर शक करें जो वोट नहीं देते, या उन पर जो चंदा देकर सरकारी खज़ाना लूट लेते हैं?

apco bjp cbi corruption electrol stamp froud india scam sel steel trol
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?

न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?

क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?

भारत की शिक्षा पर भगवा साया: अब समाजशास्त्र नहीं, “मोदीशास्त्र” पढ़ाया जाएगा!

मुसलमानों पे जुल्म पर मानवाधिकार आयोग की ख़ामोशी को लेकर हाईकोर्ट का करारा प्रहार 

नफरत फैलाओगे, तो कानून पकड़ेगा! सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक ने उड़ाई हेट स्पीच कारोबारियों की नींद

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • ‘आम्ही लातूरकर नसतो कुठेच मागे’ इस कहावत को सच कर दिखाया मोटेगांवकर ने
  • नॉर्वे में पीएम मोदी से पूछा गया एक सवाल ऐतिहासिक क्यों बन गया?
  • न कोई गवाह, न कोई सबूत क्या तकनीकी और फॉरेंसिक जांच से तौसीफ़ रज़ा के क़ातिलों को ढूंढ पाएगी पुलिस ?
  • क्या बंगाल चुनाव लोकतंत्र के खात्मे की आख़िरी चेतावनी है?
  • मासूमों से दरिंदगी पर कब जागेगा कानून, कब मिलेगी दरिंदों को सिर्फ फांसी?”
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility