Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

September 5, 2026

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Sunday, September 6
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

क्या संघ भारत में ‘कानूनी भेदभाव’की नई इबारत लिख रहा है?

adminBy adminNovember 26, 2025Updated:December 18, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

Source: scroll.in

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की धार्मिक आज़ादी को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं और इस बार निशाने पर सीधे-सीधे भाजपा–आरएसएस का गठजोड़ है। अमेरिका की यूएससीआईआरएफ (USCIRF) ने अपने ताज़ा अपडेट में जो दावे किए हैं, वह भारतीय राजनीति की गली-कूचों में नई बहस चिंगारी की तरह फैल सकती है। आयोग ने कहा है कि “भारत की राजनीतिक व्यवस्था धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देती है”, और इस माहौल को पैदा करने में भाजपा–आरएसएस का परस्पर संबंध निर्णायक भूमिका निभाता है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

USCIRF ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में BJP–RSS को अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

क्या भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ के रास्ते पर है?

USCIRF का आरोप है कि 2014 के बाद से भाजपा सरकार ने धीरे-धीरे भारत को एक स्पष्ट ‘हिंदू राज्य’ की दिशा में ले जाने वाली नीतियों को लागू किया है। आयोग ने साफ तौर पर कहा: “RSS का प्राथमिक मिशन एक हिंदू राष्ट्र बनाना है, जिसमें मुसलमान, ईसाई, यहूदी, पारसी जैसे अल्पसंख्यकों को बाहरी माना जाता है।” शायद पहली बार किसी अमेरिकी संस्थान ने इतनी साफ भाषा में आरएसएस के वैचारिक स्वरूप और भाजपा की नीतियों को जोड़कर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है।

धर्मांतरण, नागरिकता कानून और पुलिस व्यवस्था ; कौन है जिम्मेदार?

रिपोर्ट कहती है कि: धर्मांतरण-विरोधी कानून, गोरक्षा कानून, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), इन्हें ऐसे तरीक़े से लागू किया जा रहा है कि सबसे ज़्यादा असर अल्पसंख्यकों पर पड़ता है। USCIRF का दावा है कि सैकड़ों मुसलमानों और ईसाइयों को सिर्फ़ धर्मांतरण-विरोधी कानूनों के नाम पर जेलों में ठूंस दिया गया, जिनमें 70% तो मुक़दमे से पहले ही बंदी हैं।

Source : news18.com

उमर खालिद का उदाहरण

रिपोर्ट में उमर खालिद का नाम लेकर कहा गया कि: “CAA के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर उन्हें 2020 से बिना ट्रायल जेल में रखा गया जो दिखाता है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों पर कानून का डंडा किस तरह असमान रूप से चलता है।”

राज्य सरकारें और जवाबदेही का संकट

आयोग ने भारत की संघीय व्यवस्था की एक कमजोर नस पर उंगली रखी। CBI राज्य की अनुमति के बिना जांच नहीं कर सकती, और कई राज्यों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर राजनीतिक प्रभाव साफ दिखाई देता है। आयोग का आरोप है कि: भीड़ हिंसा के मामले में पुलिस अक्सर कार्रवाई नहीं करती। शिकायतकर्ता ही कई बार उल्टे आरोपी बना दिए जाते हैं। और इन परिस्थितियों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा राजनीतिक पसंद–नापसंद की मोहताज हो जाती है।

अमेरिका में RSS की लॉबिंग

सबसे सनसनीख़ेज़ खुलासा यह है कि RSS ने अमेरिका में अपने लिए लॉबिंग फर्म हायर की है। खुलासों के मुताबिक: वॉशिंगटन की मशहूर फर्म Squire Patton Boggs (SPB) 2025 की पहली तिमाहियों में $330,000 (करीब 2.7 करोड़ रुपये) RSS के लिए अमेरिकी कांग्रेस और सरकारी संस्थानों में लॉबिंग कर चुकी है। यह सवाल खड़ा करता है कि- अगर भारत का मुद्दा पूरी तरह “आंतरिक” है, तो फिर RSS को अमेरिका के गलियारों में लॉबिंग की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?

क्या भारत सरकार की रणनीति बदल गयी है?

रिपोर्ट पर केंद्र सरकार की सीधी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। लेकिन मार्च 2025 की सालाना रिपोर्ट के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा था कि: “USCIRF पक्षपाती और राजनीतिक रूप से प्रेरित आकलन देता है।” यानी भारत USCIRF की सिफारिशों को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है। लेकिन वैश्विक मंच पर भारत का धार्मिक स्वतंत्रता रिकॉर्ड बार-बार सवालों में घिर रहा है, यह कूटनीतिक चुनौती का संकेत भी देता है।

क्या भारत को ‘विशेष चिंता वाले देश’ की श्रेणी में डाला जा सकता है?

USCIRF ने छठी बार सिफारिश की है कि अमेरिका भारत को Countries of Particular Concern (CPC) की सूची में डाले। यह वही सूची है जिसमें: चीन, ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब जैसे देशों के नाम शामिल होते हैं। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने हमेशा की तरह इस सिफारिश को लागू नहीं किया। शायद भारत–अमेरिका रणनीतिक संबंधों का असर हो। लेकिन लगातार छठी बार ऐसी सिफारिश होना ही एक बड़ा कूटनीतिक संकेत है।

Source : delhi.gov.in

क्या यह रिपोर्ट चेतावनी है या राजनीतिक हमला?

भारत की छवि पर यह रिपोर्ट निश्चित रूप से असर डालती है। यह मसला सिर्फ़ धर्म या राजनीति का नहीं, यह भारत की वैश्विक लोकतांत्रिक विश्वसनीयता से जुड़ा सवाल बन चुका है। भाजपा–आरएसएस गठजोड़ पर USCIRF के आरोप भले ही भारत सरकार खारिज कर दे, लेकिन यह तथ्य नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि: भीड़ हिंसा, धर्मांतरण विवाद, CAA का विरोध और अल्पसंख्यक सुरक्षा का मुद्दा आज भी भारत की राजनीति का सबसे सुलगता हुआ अध्याय है। भारत को यह तय करना होगा कि, वह दुनिया को क्या संदेश देना चाहता है: एक बहुलतावादी लोकतंत्र का, या एक नए वैचारिक राष्ट्र-निर्माण का?

Read More : क्या क़ानून सिर्फ़ विपक्ष के लिए है और सत्ता पक्ष के लिए ‘माफी का परमिट’?

AntiConversionLaw bjp BJPPolitics BreakingNewsIndia CAAProtest hindurashtra HumanRightsIndia IndiaCPCList IndianDemocracy IndiaReligiousFreedom InternationalReport MinorityRights MobLynchingIndia ReligiousFreedomIndia rss RSSLobbying TrendingNews2025 UmarKhalid USCIRF USCIRFReport2025 USIndiaRelations
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • विदेश में ‘एकता’ का संदेश, देश में नफ़रत की राजनीति पर खामोशी
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Full Video On Youtube And Facebook Check Out Like Comment And Share Video.#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
“जेल में मुझ पर ज़हर का प्रयोग हुआ।” - संजय राऊत - “जेल में मुझ पर ज़हर का प्रयोग हुआ।” - संजय राऊत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #sanjayraut #bjp
नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility