Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

हत्या, हत्या होती है, चाहे वह गोली से हो, चाकू से हो या लाठी से

adminBy adminDecember 20, 2025Updated:December 20, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

दादरी के मोहम्मद अख़लाक़ की 2015 में हुई लिंचिंग केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं थी, बल्कि भारत के आपराधिक न्याय तंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राज्य की नैतिक ज़िम्मेदारी की खुली परीक्षा थी. इस घटना ने तो मॉब लिंचिंग की बुनियाद राखी है। नौ साल बाद भी यह सवाल ज़िंदा है कि क्या हमारा सिस्टम भीड़ की हिंसा को उसी गंभीरता से देखता है, जिसकी वह हक़दार है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब जब उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में शिकायत वापस लेने की कोशिश कर रही है और तर्क दिया जा रहा है कि इससे “सांप्रदायिक सद्भाव” बहाल होगा, तो यह सवाल और भी तीखा हो जाता है कि क्या लाठी से पीट-पीटकर किसी इंसान की जान लेना कोई कम गंभीर अपराध है?

अपराध हथियार नहीं, निय्यत तय करती है

क़ानून की बुनियादी समझ कहती है कि हत्या का अपराध हथियार से नहीं, निय्यत और परिणाम से तय होता है, अगर कोई गोली से मारे तो हत्या है, चाकू से मारे तो हत्या है, और अगर दर्जनों लोग लाठियों से किसी को पीट-पीटकर मार डालें, तो वह भी उतनी ही, बल्कि उससे ज़्यादा जघन्य अपराध है।

अगर अदालतें या सरकारें यह संकेत दें कि “लाठी” जैसे पारंपरिक हथियार से की गई हत्या अपेक्षाकृत हल्का अपराध है, तो यह एक ख़तरनाक और आपराधिक रूप से प्रोत्साहन देने वाली मिसाल बनेगी। कल को कोई भी अपराधी यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि जान लेने के लिए गोली या चाकू की ज़रूरत नहीं बल्कि ही लाठी काफ़ी है, और शायद क़ानून भी नरम पड़ जाएगा।

“सद्भाव” के नाम पर न्याय की बलि

सरकार का यह तर्क कि मामला वापस लेने से सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ेगा, दरअसल न्याय के सिद्धांत के बिल्कुल उलट है, इतिहास बताता है कि अन्याय से कभी सद्भाव पैदा नहीं होता, बल्कि उससे असंतोष, डर और बदले की भावना जन्म लेती है। अगर किसी समुदाय को यह एहसास हो कि भीड़ द्वारा की गई हत्या पर भी राज्य अभियोजन से पीछे हट सकता है, तो सिस्टम, अदालतों, और संविधान पर से भरोसा टूट जाएगा।

ये पीड़ित की गलती नहीं

यह कहना कि अब तक केवल एक गवाह का बयान दर्ज हुआ है, न्यायिक प्रक्रिया पर खुद राज्य की विफलता का स्वीकार है, न कि केस की कमजोरी का प्रमाण, स्थगन, कोविड, तबादले ये सब बहाने हैं, पीड़ित परिवार ने न तो देरी कराई, न ही न्याय से पीछे हटने का संकेत दिया, इसके उलट, अख़लाक़ की बेटी का बयान दर्ज हो चुका है और दो सबसे अहम गवाह दानिश और इकरामन अब भी अदालत की प्रतीक्षा में हैं।

न्यायपालिका का विवेक और जवाबदेही

इस पूरे प्रकरण में सबसे चिंताजनक बात यह है कि अगर ऐसे तर्कों को अदालतें गंभीरता से लेने लगें, तो न्यायपालिका का विवेक ही सवालों के घेरे में आ जाता है। अगर कोई न्यायिक अधिकारी यह मानने को तैयार हो जाए कि लाठी से की गई हत्या “कम गंभीर” हो सकती है, तो ऐसे बेवकूफ़ाना और संवैधानिक रूप से ख़तरनाक दृष्टिकोण रखने वालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

इससे न्यायपालिका में करने वाले की मानसिकता का भी अंदाज़ा हो जाता है। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए और इसके लिए ज़रूरी है कि ऐसे मामलों में न्यायिक और कार्यपालिका, दोनों स्तरों पर सख़्ती दिखाई दे। गंभीर लापरवाही या असंवैधानिक सोच के लिए निलंबन और जांच कोई अपमान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का औज़ार है।

अख़लाक़ लिंचिंग केस केवल एक आपराधिक मुक़दमा नहीं है बल्कि यह तय करेगा कि भारत भीड़ के राज को स्वीकार करता है या क़ानून के राज को। अगर आज यह मान लिया गया कि लाठी से हत्या करना “बड़ा अपराध” नहीं है, तो कल हर हत्यारा यही हथियार चुनेगा और सिस्टम उसे मौन सहमति देगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने यह मौका है कि वह साफ़ संदेश दे कि हत्या, हत्या होती है, चाहे वह गोली से हो, चाकू से या लाठी से, और भीड़ द्वारा की गई हत्या लोकतंत्र पर सीधा हमला है, न कि सद्भाव का रास्ता।

goli mohammed akhlak Murder
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल

विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?

प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल

कांवड़ के नाम पर कानून का राज कमजोर क्यों पड़ रहा है?

सैनिक स्कूलों में RSS की बढ़ती भूमिका: शिक्षा, राष्ट्रवाद और संस्थागत निष्पक्षता का सवाल

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility