Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी

July 31, 2026

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, July 31
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

क्या इसी तरह महिलाओं की मदद करते हैं नीतीश कुमार?

adminBy adminDecember 19, 2025 भारत No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

पटना/कोलकाता

बिहार में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सत्ता के शिखर पर बैठे व्यक्ति की संवेदनशीलता और महिलाओं के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन जिन्हें हाल ही में सरकारी नियुक्ति पत्र मिला था लेकिन उन्होंने नौकरी जॉइन करने से इनकार कर दिया है। एलान के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वजह वह घटना है, जिसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींचा था जो कैमरे में कैद हो गया। यह कोई निजी पल नहीं था, न ही कोई अनदेखी हरकत। यह एक राज्य-स्तरीय मंच था, जहां सत्ता का प्रतीक हाथ बढ़ा और एक महिला के व्यक्तिगत, धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों को झकझोर दिया। नुसरत परवीन उन महिलाओं में थीं जो संवाद कार्यक्रम में शामिल थीं। उसी दौरान वह दृश्य सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर दौड़ा दी।

परवीन के भाई जो कोलकाता के एक सरकारी लॉ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं उन्होंने ‘ई न्यूज़रूम’ से बातचीत में बताया, “वह सेवा में शामिल न होने को लेकर दृढ़ हैं। परिवार समझा रहा है कि गलती सामने वाले की है, उन्हें इसका खामियाजा क्यों भुगतना चाहिए। लेकिन वह बेहद आहत हैं।”20 दिसंबर को जॉइनिंग होनी थी। उनके पति एक कॉलेज में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं, यानी यह कोई भावुक, जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नहीं, बल्कि गहरे आघात से निकला निर्णय है।

वायरल वीडियो, उबलता जनआक्रोश

राजद के आधिकारिक एक्स हैंडल से जैसे ही वीडियो साझा हुआ, वह आग की तरह फैल गया। खासकर महिलाओं ने इसे अपमानजनक, अस्वीकार्य और सत्ता का दुरुपयोग बताया। राजद ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति दयनीय है या अब 100% संघी हो चुके हैं?” कांग्रेस ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने लिखा “एक महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब खींच लेना शर्मनाक और निंदनीय है। जब राज्य का मुखिया ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा का क्या भरोसा?”

खामोशी सबसे बड़ा जवाब?

हैरत की बात यह है कि घटना को एक दिन से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन नीतीश कुमार, उनकी पार्टी या बिहार सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। न माफी, न स्पष्टीकरण, बस सन्नाटा। यह सन्नाटा सवाल बनकर खड़ा है: क्या महिलाओं के सम्मान की रक्षा इसी तरह की जाती है?

क्या अल्पसंख्यक महिलाओं की गरिमा सत्ता के लिए इतनी हल्की है कि मंच पर खींची जा सके? और सबसे अहम यह कि क्या इसी तरह महिलाओं की ‘मदद’ करते हैं नीतीश कुमार? एक डॉक्टर का नौकरी ठुकराना केवल व्यक्तिगत फैसला नहीं, यह राज्य की नैतिक विफलता का संकेत है। जब सत्ता का स्पर्श ही आघात बन जाए, तो भरोसा कैसे बचे? आज कठघरे में एक महिला नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था खड़ी है।

bihar cm nitish kumar cm nitish kumar dr nustrat pravin nitish kumar nitish kumar hijab nitish kumar news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है

जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है

मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है

विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं या वैचारिक प्रयोगशाला?

क्या गौ-रक्षा के नाम पर हत्या करना धर्म है ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • वक्फ की ज़मीन पर कब्ज़ा अब आसान नहीं! लातूर में भूमाफियाओं को वक्फ बोर्ड की खुली चेतावनी
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility