Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

भाजपा ने सत्ता का ऐसा जाल बिछाया है जिसे तोड़ना अब नामुमकिन !

adminBy adminAugust 14, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
"राहुल गांधी का BJP वोट चोरी मॉडल पर आरोप"
"फर्जी वोटर, डुप्लीकेट पते, और चुनाव आयोग की चुप्पी — क्या यही नया लोकतंत्र है?"
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

इस वक़्त देश में देशके सबसे अहेम मुद्दे पर बहस जारी है हालांकि बहुत पहले इस मुद्दे पर विपक्ष को धयान देने की ज़रूरत थी, अगर विपक्ष पहले ही इस मुद्दे पर ध्यान देता तो शायद आज देश की तस्वीर कुछ और ही होती, जी हाँ भारत का लोकतंत्र जिसे जनता की ताकत पर चलना चाहिए वो आज एक पार्टी की ‘वोट चोरी’ मशीन परचल रहा है। राहुल गांधी ने महादेवपुरा का जो कच्चा-चिट्ठा खोला है उससे तो चुनाव आयोग की नींद उड़ जानी चाहिए थी…लेकिन हुआ उल्टा — आयोग ने आरोपों की जांच करने के बजाय राहुल को ही चुनौती दे डाली! 12 हज़ार डुप्लीकेट वोटर। 40 हज़ार से ज़्यादा फर्जी पते। लग भग 11 हज़ार एक ही पते पर दर्ज वोटर। 4 हज़ार से ज़्यादा अमान्य फोटो। 34 हज़ार फ़ॉर्म-6 का दुरुपयोग। सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र में 1.1 लाख वोटों की बढ़त! हज़ारों फर्जी नाम, नकली पते, डुप्लीकेट वोट.. एक पते पर 80 वोटर… एक कमरे में 46 वोटर…और तो और, एक शराब फैक्ट्री के पते पर 68 वोटर! लेकिन वहां इन वोटरों का नामोनिशान तक नहीं। राहुल गांधी का आरोप साफ है — यही ‘वोट चोरी का मॉडल’ पूरे देश में चल रहा है!और यही वजह है कि BJP हर चुनाव में जीत के रिकॉर्ड तोड़ती रही है। BJP ने सिर्फ वोट बैंक पर नहीं…बल्कि इस देश की हर अहम कुर्सी पर अपने प्यादे बिठा दिए हैं —चाहे वो चुनाव आयोग हो या न्यायपालिका। इनको हटाना अब किसी भी सरकार के लिए आसान नहीं है। चलिए आपको समझाते हैं भाजपा का वो सच जिस पर विपक्ष ने वक़्त रहते ध्यान नहीं दिया।2014 में सत्ता में आते ही, बीजेपी ने सबसे पहले क्या किया? पहले मीडिया को खरीदा… हां, वही जिसे आज लोग “गोडी मीडिया” कहते हैं। जो सत्ता से सवाल करने की बजाय, सत्ता की गोद में बैठकर ताली बजाता है। कभी सवाल नहीं करता… बस जय-जयकार करता है। ये पहला वार था — जनता की आंख और कान पर। ताकि असली खबर दब जाए… और प्रचार ही सच बन जाए। जो हो भी रहा है। फिर, एक-एक करके देश की सबसे अहम संस्थाओं को अपने क़ब्ज़े में लिया। ED – जो भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनी थी, अब विपक्ष तोड़ने का औज़ार बन गई। 2014 के बाद ED ने 95% केसेस विपक्षी नेताओं पर किए हैं। CBI – जिसे सुप्रीम कोर्ट ने कभी “पिंजरे का तोता” कहा था, अब तो पूरी तरह सत्ता की ज़ुबान बोलने लगी। CBI के ज़्यादातर हाई-प्रोफ़ाइल केस — विपक्ष के खिलाफ हैं। और चुनाव आयोग – जो लोकतंत्र का अंपायर था, अब वो सिर्फ़ एक टीम के लिए खेल रहा है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…इन हथियारों से बीजेपी ने सिर्फ़ नेताओं को डराया नहीं — पूरी की पूरी सरकारें गिरा दीं। अर्जुन की तरह निशाना साधा… महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, बिहार, मध्य प्रदेश, गोवा, अरुणाचल, पुदुचेरी… और कुल मिलाकर 10 चुनी हुई राज्य सरकारें कभी ED/CBI के डर से, कभी पैसे और सत्ता के लालच से, और कभी गवर्नर या स्पीकर की मदद से गिर गईं। न्यायपालिका में भी अपने प्यादे बिठाए गए। जिनमें कई बीजेपी से जुड़े वकील जज बन गए। भाजपा ने सत्ता का ऐसा जाल बिछाया है जिसे तोड़ना विपक्ष के लिए नामुमकिन सा हो गया है। विपक्ष ने ये सच्चाई बहुत देर में समझी…लेकिन सवाल ये है — क्या कांग्रेस इस जाल को तोड़ पाएगी? या फिर एक और चुनाव… BJP की ‘वोट चोरी फैक्ट्री’ के नाम होगा? चुनाव आयोग चाहे लाख सफाई दे…जब तक फर्जी वोटर और वोटिंग की सीसीटीवी फुटेज पब्लिक नहीं होती, लोकतंत्र पर लगा धब्बा कभी दूर नहीं होगा। क्योंकि… जहां वोट की चोरी आम है, वहां जीतने वाला असली नहीं, बस ‘घोषित’ विजेता होता है। ये सिर्फ़ “राजनीति” नहीं…ये लोकतंत्र का ऑपरेशन है। और विपक्ष — बहुत देर से जागा है। अब सवाल ये है… क्या कांग्रेस और बाकी विपक्ष इस लड़ाई में जीत पाएंगे… या फिर भारत का लोकतंत्र बस किताबों में रह जाएगा?सोचिए… अगर आज आपकी आवाज़ दबाई गई, तो कल वोट भी आपका नहीं रहेगा, जिसकी मिसाल बिहार है।

bjp vote scam election commission controversy fake voters india mahadevapura voter list rahul gandhi news vote rigging india
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है

जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है

मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है

विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं या वैचारिक प्रयोगशाला?

क्या गौ-रक्षा के नाम पर हत्या करना धर्म है ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility