Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?

July 26, 2026

गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…

July 26, 2026

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
  • ग़ैरों पे करम-अपनों पे सितम? पाकिस्तान को नसीहत देने से पहले भारत को भी आईना देखने की ज़रूरत
  • जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है
  • मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Tuesday, July 28
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»भारत

देश ‘गोरक्षा’ के नाम पर लिंचिंग की फैक्ट्री बन चुका है?

adminBy adminJune 27, 2025 भारत No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

गोरक्षा” के नाम पर मौत का खेल: जुनैद की हत्या और हिंदुत्व की संगठित गुंडागर्दी! क्या अब इस देश में मुसलमान होना ही गुनाह है? क्या गाय के नाम पर इंसान की जान लेना अब राष्ट्रभक्ति कहलाती है? 17 जून की सुबह जुनैद मर गया। हाँ, वही जुनैद, जिसे 5 जून की रात तथाकथित गोरक्षकों की भीड़ ने बेरहमी से पीटा था। जुनैद की गलती थी कि ? वो allegedly 6-10 गायें लेकर जा रहा था। और इसी शक की बिनाह पर 10-15 लोगों की हिंदुत्ववादी गुंडों की भीड़ ने उसे और उसके साथी अरमान को मेहंगांव गांव के पास घेर लिया, मारा, पीटा, लात-घूंसे मारे, लाठियां तोड़ीं, और वीडियो बनाया — जैसे किसी जानवर का शिकार किया जाता है, वैसे। आज जुनैद नहीं रहा। और अरमान ICU में है — ज़िंदगी और मौत के बीच झूलता हुआ। लेकिन असली सवाल ये है: क्या गाय की कीमत इंसान की जान से ज़्यादा हो गई है? या फिर मुसलमान की जान इस देश में अब कोई कीमत ही नहीं रखती?

यह कोई ‘इकलौती घटना’ नहीं है… पिछले महीने 24 मई 2025 को अलीगढ़, यूपी में चार मुस्लिम युवक — अर्बाज़, अकील, क़दीम और मुन्ना ख़ान — को हिंदुत्व समर्थक भीड़ ने बेरहमी से पीटा। कपड़े उतरवाए, नुकीले हथियारों और लोहे की छड़ों से हमला किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन क्या हुआ? कोई राष्ट्रीय आक्रोश नहीं, कोई ‘TV डिबेट’ नहीं, कोई ‘देश की आत्मा कांप गई’ वाला बयान नहीं। उसके बाद  हैदराबाद के गांधी मैसम्मा के पास मवेशी व्यापारियों पर हमला हुआ उन्हें गाड़ी से घसीटा, पीटा और पुलिस की मौजूदगी में भी ज़लील किया गया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

 ‘गोरक्षा’ नहीं, ये संगठित आतंकवाद है!:- ध्रुव चतुर्वेदी जैसे खुद को ‘गोरक्षक’ कहने वाले लोग खुलेआम वीडियो में कबूल कर रहे हैं कि उन्होंने ‘गायों को बचाने के लिए’ हमला किया। और जब पुलिस अधिकारी उन्हें फटकारता है, तब भी उनके चेहरे पर कोई डर नहीं दिखता। क्यों? क्योंकि इन्हें मालूम है कि सत्ता इनके साथ है। FIR में भले ही हत्या (धारा 302) और संगठित अपराध (धारा 400) लगी हो, लेकिन जानबूझकर मॉब लिंचिंग को परिभाषित करने वाली धारा 103(2) नहीं जोड़ी गई। क्यों? क्योंकि अगर यह मॉब लिंचिंग माना जाएगा, तो सरकार की छवि पर कीचड़ उछलेगा — जो खुद इन गोरक्षकों को ‘संस्कृति रक्षक’ बताती रही है। सरकार की चुप्पी = समर्थन? हर बार की तरह, इस बार भी: प्रधानमंत्री चुप। गृह मंत्री व्यस्त। मुख्यमंत्री मौन।

गोदी मिडिया गायब। जब जुनैद की लाश अस्पताल से निकली, तब न कोई मंत्री आया, न कोई ‘शोक’ व्यक्त किया गया। और यही चुप्पी बताती है कि ये हत्या कोई ‘अचानक’ घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी नफरती राजनीति का हिस्सा है, जिसे ‘गोरक्षा’ का मुखौटा पहनाकर मुसलमानों पर लागू किया जाता है। गाय से प्यार नहीं, मुसलमान से नफ़रत है! अगर गोरक्षक सच में गायों की चिंता करते होते, तो: हर दिन सड़कों पर भूखी मरती गायों को चारा देते। गौशालाओं में गायों की सेवा करते। गोमांस के बड़े व्यापारियों जिनमें कई बीजेपी नेता भी हैं पर कार्रवाई करवाते। लेकिन नहीं!

इनका मक़सद सिर्फ़ मुसलमानों को टारगेट करना है, उन्हें डराना, मारना, अपमानित करना। और इसे धार्मिक लिबास में लपेटकर ‘राष्ट्रभक्ति’ बताया जाता है। अब सवाल करो: कब तक जुनैद जैसे मुसलमान लड़के पीटे जाते रहेंगे? क्या ये देश ‘गोरक्षा’ के नाम पर लिंचिंग की फैक्ट्री बन चुका है? कब सरकार इन गुंडों को ‘गोरक्षक’ मानना बंद करेगी और ‘आतंकी’ मानेगी?

यह सिर्फ हत्या नहीं, एक संदेश है!:- जुनैद की लाश, अरमान की टूटी हड्डियाँ, और चुपचाप बैठी सरकार। ये सब मिलकर हमें बताती हैं कि आज भारत में लोकतंत्र नहीं, लिंचतंत्र चल रहा है। और अगर आज चुप रहे, तो कल कोई और जुनैद, कोई और अकील, कोई और अर्बाज़ मारा जाएगा। अब वक़्त है डरने का नहीं, बोलने का। गाय की आड़ में चल रही नफरत की राजनीति को बेनकाब करो। क्योंकि अगर आज तुम खामोश रहे, तो कल तुम्हारी आवाज़ भी छीन ली जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट

सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है

जब जज का नाम इंसाफ़ से बड़ा बना दिया जाए, तो समझ लीजिए संविधान कठघरे में खड़ा है

मतदाता सूची या लोकतंत्र की सूची? चुनाव आयोग पर उठते सवालों का जवाब अब जरूरी है

विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं या वैचारिक प्रयोगशाला?

क्या गौ-रक्षा के नाम पर हत्या करना धर्म है ?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • अगर अदालतों के पास भी नागरिकों की चींख सुनने का समय नहीं, तो मजलूम आखिर जाएं कहां?
  • गुजरात में “कट्टरतावाद विरोधी पथक”की स्थापना…
  • मतदाता सूची से नाम हटना नागरिकता खत्म होना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
  • बिना नेम प्लेट और नंबर वाले ये लोग कौन हैं? पुलिस की वर्दी में छिपे चेहरों का सच सामने आना चाहिए
  • सवाल एक अनशन का नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही का है
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility