Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

April 16, 2026

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

April 16, 2026

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
  • मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
  • निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
  • रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, April 17
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»लेख विचार

जाति का प्रश्न: हिन्दू दक्षिणपंथियों का बदलता नैरेटिव

adminBy adminOctober 17, 2024Updated:October 19, 2024 लेख विचार No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : deccanherald.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

राम पुनियानी –
पिछले आम चुनाव (अप्रैल-मई 2024) में जाति जनगणना एक महत्वपूर्ण मुद्दा थी. इंडिया
गठबंधन ने जाति जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया जबकि भाजपा ने इसकी खिलाफत
की. जाति जनगणना के संबंध में विपक्षी पार्टियों की सोच एकदम साफ़ और स्पष्ट है.
जाति के मुद्दे ने हिन्दू दक्षिणपंथी राजनीति को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.
उच्च जातियां, निम्न जातियों का शोषण करती आईं हैं यह अहसास जोतीराव फुले और भीमराव
आंबेडकर जैसे लोगों को था. इस मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए उच्च जातियों के
संगठनों ने भारत के अतीत का महिमामंडन करना शुरू कर दिया. हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा
और मनुस्मृति के मूल्य इन ताकतों के एजेंडा के मूल में थे. पिछले कुछ दशकों से आरएसएस
ने इस नैरेटिव को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है कि सभी जातियां बराबर हैं. संघ से जुड़े
लेखकों ने विभिन्न जातियों पर कई किताबें लिखीं जिनमें यह कहा गया कि अतीत में सभी
जातियों का दर्जा बराबर था.
आरएसएस नेताओं का यह दावा है कि अछूत जातियां विदेशी आक्रान्ताओं के अत्याचारों के
कारण अस्तित्व में आईं और उसके पहले तक हिन्दू धर्म में उनका कोई स्थान नहीं था. संघ
के कम से कम तीन नेताओं ने दलित, आदिवासी और कई अन्य समूहों के जन्म के लिए
मध्यकाल में ‘मुस्लिम आक्रमण’ को ज़िम्मेदार बताया है. संघ के एक शीर्ष नेता भैयाजी जोशी
के अनुसार, हिन्दू धर्मग्रंथों में कहीं भी शूद्रों को अछूत नहीं बताया गया है. मध्यकाल में

‘इस्लामिक अत्याचारों’ के कारण अछूत दलितों की एक नयी श्रेणी उभरी. जोशी के लिखा है:
“हिन्दुओं के स्वाभिमान को तोड़ने के लिए अरबी विदेशी हमलावरों, मुस्लिम राजाओं और
गौमांस भक्षण करने वालों ने चंद्रवंशी क्षत्रियों को गायों को काटने, उनकी खाल उतारने और
उनके कंकाल को किसी सूनी जगह फेंकने जैसे घिनौने काम करने पर मजबूर किया. इस तरह
विदेशी हमलावरों ने ‘चर्म-कर्म’ करने के लिए एक नयी जाति बनाई और यह काम स्वाभिमानी
हिन्दू कैदियों को सज़ा के स्वरुप दिया जाता था.”    
इस सारे दुष्प्रचार का उद्देश्य है जाति को ऐसी सकारात्मक संस्था बताना, जो हिन्दू राष्ट्र की
रक्षा करती आई है. जाति जनगणना की मांग के जोर पकड़ने की पृष्ठभूमि में आरएसएस के
मुखपत्र पाञ्चजन्य ने 5 अगस्त (2024) के अपने अंक में हितेश सरकार का एक लेख प्रकाशित
किया जिसका शीर्षक है “ऐ नेताजी: कौन जात हो”. लेख में यह दावा किया गया है कि
विदेशी आक्रान्ता जाति की दीवारों को तोड़ नहीं सके और इसी कारण वे हिन्दुओं का
धर्मपरिवर्तन नहीं करवा सके. जाति, हिन्दू समाज का एक मुख्य आधार है और उसी के कारण
विदेशी हमलों के बाद भी देश सुरक्षित और मज़बूत बना रहा. इस लेख में बम्बई के पूर्व
बिशप लुई जॉर्ज मिल्ने की पुस्तक “मिशन टू हिन्दूस: ए कॉन्ट्रिब्यूशन टू द स्टडी ऑफ़
मिशनरी मेथडस” से एक उद्धरण दिया गया है. उद्धरण यह है: “…तो फिर वह
(जाति), सामाजिक ढांचे का आवश्यक हिस्सा है. मगर फिर भी, व्यावहारिक दृष्टिकोण से वह
लाखों लोगों के लिए धर्म है…वह किसी व्यक्ति की प्रकृति और धर्म के बीच कड़ी का काम
करती है.”
लेखक के अनुसार, मिशनरीज़ को जो चीज़ उस समय खल रही थी वही आज भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस को खल रही है क्योंकि कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी और लार्ड ए.ओ. ह्यूम की
उत्तराधिकारी है. इसमें यह भी कहा गया है कि चूँकि आक्रान्ता, जाति के किले को नहीं तोड़
सके इसलिए उन्होंने (मुसलमानों) ने इज्ज़तदार जातियों को हाथ से मैला साफ़ करने के काम
में लगाया और यह भी कि उस काल से पहले हाथ से मैला साफ़ करने की प्रथा का कहीं
वर्णन नहीं मिलता. लेख में कहा गया है कि मिशनरी समाज के पिछड़ेपन के लिए जाति
प्रथा को दोषी मानती हैं और कांग्रेस को भी जाति एक काँटा नज़र आती है.
यह लेख झूठ का पुलिंदा है. पहली बात तो यह कि दूसरी शताब्दी ईस्वी में लिखी गयी
‘मनुस्मृति’ में जाति प्रथा की व्याख्या और उसकी जबरदस्त वकालत की गयी है. यह पुस्तक
देश में विदेशी आक्रांताओं के आने के सैकड़ों साल पहले लिखी गयी थी. कई अन्य पवित्र
हिन्दू ग्रंथों में भी कहा गया है कि निम्न जातियों के लोगों को उच्च जातियों से दूर रहना
चाहिए. यही सोच अछूत प्रथा और हाथ से मैला साफ़ करने की प्रथा – दोनों की जननी
है. पवित्रता और प्रदूषण से सम्बंधित सारे नियम और आचरण ओर पुनर्जन्म का सिद्धांत भी
इसी सोच पर आधारित है. नारद संहिता और वाजसनेयी संहिता भी यही कहती हैं. नारद
संहिता में अछूतों के लिए जो कर्तव्य निर्धारित किये गए हैं, मानव मल साफ़ करना उनमें से
एक है. वाजसनेयी संहिता कहती है कि चांडाल गुलाम हैं जो मनुष्यों का मैला साफ़ करते
हैं.  

डॉ आंबेडकर का मानना था कि जाति प्रथा को ब्राह्मणवाद ने समाज पर लादा है.
आरएसएस के मुखपत्र में प्रकाशित लेख जहाँ जाति प्रथा की तारीफों के पुल बांधता है वहीं
क्रन्तिकारी दलित चिन्तक और कार्यकर्ता उसे हिन्दू समाज की सबसे बड़ी बुराईयों में से एक
मानते हैं. इसी कारण डॉ आंबेडकर ने जाति के विनाश की बात कही थी.
हिन्दू राष्ट्रवादी, आनुपातिक प्रतिनिधित्व और जाति जनगणना के पूरी तरह खिलाफ हैं.
आनुपातिक प्रतिनिधित्व की शुरुआत गाँधीजी और डॉ आंबेडकर के बीच हस्ताक्षरित पूना पैक्ट
से हुई थी और बाद में इसे संविधान का हिस्सा बनाया गया. इसके विरोध में अहमदाबाद
में 1980 और फिर 1985 में दंगे हुए. सन 1990 में मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करने
के बाद, राममंदिर आन्दोलन अचानक अत्यंत आक्रामक हो गया.  
जहाँ तक कांग्रेस के ईस्ट इंडिया कंपनी और ह्यूम की विरासत की उत्तराधिकारी होने के
आरोप का सवाल है, यह सफ़ेद झूठ है. इस तरह के झूठ केवल वे ही लोग फैला सकते हैं
जो स्वाधीनता आन्दोलन से दूर रहे और आज भी भारत को एक बहुवादी और विविधताओं
का सम्मान करने वाले देश के रूप में नहीं देखता चाहते. तिलक से लेकर गाँधी तक के
नेतृत्व में कांग्रेस ब्रिटिश शासन के खिलाफ थी. ह्यूम इसी कांग्रेस का हिस्सा थे. ऐसा आरोप
लगाया जाता है कि ह्यूम ने कांग्रेस की परिकल्पना एक सेफ्टी वाल्व के रूप में की थी.
मगर गहराई से अध्ययन करने पर कांग्रेस के गठन की प्रक्रिया और उद्देश्य साफ़ हो जाते हैं.
देश में उभरते हुए राष्ट्रवादी संगठनों जैसे मद्रास महाजन सभा (संस्थापक पनापक्कम
आनंदचेरलू), बॉम्बे एसोसिएशन (संस्थापक जगन्नाथ शंकर शेठ) और पूना सार्वजनिक सभा
(संस्थापक एम.जी. रानाडे) को स्वतंत्रता की अपनी मांग को उठाने के लिए एक राजनैतिक
मंच की ज़रुरत थी. उन्होंने कांग्रेस के आव्हान को स्वीकार किया और उसे एक ऐसा राष्ट्रीय
मंच बनाया जो नए उभरते भारत की आकाँक्षाओं को उठा सके. इसकी शुरूआती मांगो में
शामिल था आईसीएस की परीक्षा के लिए भारत में केंद्र बनाना. कांग्रेस ने ज़मींदारों पर
नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई ताकि उनकी अधीनता में काम कर रहे श्रमिक आजाद हो
सकें और यह भी कहा कि देश के औद्योगीकरण के लिए अधिक सुविधाएँ मुहैय्या करवाई
जानी चाहिए.
आगे चलकर इसी कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज्य’ और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के नारे भी बुलंद किये.
जिस कांग्रेस पर पाञ्चजन्य निशाना साध रहा है, उसी ने राष्ट्रीय आन्दोलन का नेतृत्व किया
और साथ ही सामाजिक न्याय, जिसके आंबेडकर पुरजोर समर्थक थे, के मुद्दे को भी उठाया.
आंबेडकर, जो भारतीय संविधान के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते थे और आरएसएस, जो हिन्दू
राष्ट्रवाद की वकालत करती थी, के बीच के अंतर को भुलाया नहीं जा सकता. आंबेडकर ने
मनुस्मृति का दहन किया था जबकि आरएसएस इस पवित्र पुस्तक में प्रतिपादित जातिगत
असमानता के मूल्यों का समर्थक है. आंबेडकर ने भारत के संविधान का मसविदा तैयार किया
था और आरएसएस ने इसी संविधान का खुलकर विरोध किया था. और आज भी परोक्ष रूप
से कर रहा है. (अंग्रेजी से रूपांतरण अमरीश हरदेनिया. लेखक आईआईटी मुंबई में पढ़ाते थे
और सन 2007 के नेशनल कम्यूनल हार्मोनी एवार्ड से सम्मानित हैं)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

बढ़ती नफरत के बीच उम्मीद की किरणें

आरएसएस प्रमुख का घर वापसी अभियान तेज करने का आव्हान

देश में घटते मेलजोल के बीच भाईचारे का परचम थामे मोहम्मद दीपक

सामाजिक न्याय हासिल करने की लम्बी यात्रा

भारत में सोमनाथ, बौद्ध और जैन मंदिरों के विध्वंस के ‘हिंदू’ विवरण  

द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली: औरतों की जानिब से ग़ैर-आधिकारिक हिंदू राष्ट्र युक्त भारत को एक जवाब

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility