Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?

April 16, 2026

सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल

April 16, 2026

स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
  • मौ. अब्दुल्लाह सालिम चतुर्वेदी के गिरफ़्तारी का राज़ ?
  • निशाने पर पत्रकार: डिजिटल सेंसरशिप, सत्ता और सवालों से डरती व्यवस्था
  • रामनवमी, उत्सव से टकराव तक: बदलता सामाजिक माहौल और राजनीतिक संदर्भ
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Friday, April 17
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»महाराष्ट्र

एक आतंकवादी संगठन पुलिस सुरक्षा में मा.राज्य मंत्री की हत्या कर रहा है फिर भी देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी ?

adminBy adminOctober 20, 2024 महाराष्ट्र No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
image credit : m.rediff.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

नई दिल्ली: यह दिलचस्प है कि ठीक जिस समय भारत में बिश्नोई गैंग का नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से जोड़ा जा रहा है, कनाडा पुलिस ने इस गैंग पर अपने देश में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है.

कनाडा की राजधानी ओटावा में थैंक्सगिविंग डे पर मीडिया को संबोधित करते हुए रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ब्रिगिट गौबिन ने आरोप लगाया कि भारत सरकार के ‘एजेंट’ कनाडा की धरती पर आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

द वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में कनाडाई अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि भारत सरकार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इस्तेमाल ‘हरदीप सिंह निज्जर की हत्या’ जैसे ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए कर रही है, ‘कनाडा में भारतीय राजनयिक संदिग्ध सिख अलगाववादियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करते हैं, जिसे बाद में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ को भेजा जाता है, ताकि बिश्नोई गैंग को टारगेट की पहचान करने में मदद मिल सके.’

अख़बार ने एक कनाडाई अधिकारी के हवाले से यह दावा भी किया है कि ‘वरिष्ठ भारतीय अधिकारी’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, जिन्होंने ‘रॉ के एक सीनियर अधिकारी’ को कथित तौर पर सिख अलगाववादियों के बारे में ख़ुफ़िया जानकारी इकट्ठा करने और उन पर हमलों की जिम्मेदारी दी हुई है.

ज्ञात हो कि 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात (12 अक्टूबर) गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोणकर की पहचान मुख्य साजिशकर्ता के रूप में की है. लोणकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, वह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट हो गया था. पुलिस के मुताबिक़, पोस्ट में दावा किया गया था कि सिद्दीकी की हत्या दाऊद इब्राहिम से उनके पुराने संबंधों और अनुज थप्पन (बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुए गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, जिसने कथित तौर पर लॉक–अप में आत्महत्या कर ली थी.) की मौत के कारण की गई. पोस्ट में यह भी धमकी दी गई है कि जो कोई भी सलमान खान या दाऊद गिरोह की मदद करता है, उसे तैयार रहना चाहिए. इस पोस्ट को करने वाला लोणकर फिलहाल फ़रार चल रहा है. पुलिस ने पुणे से लोणकर के भाई प्रवीण को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस का मानना है कि बिश्नोई गैंग में मिड लेवल पर काम करने वाले लोणकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या का काम पुणे के एक कबाड़खाने में काम करने वाले तीन शूटरों को सौंपा था. इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि तीनों संदिग्ध शूटरों की मुलाकात हरियाणा की जेल में बिश्नोई गैंग के एक सदस्य से हुई थी और उन्हें 2.5-3 लाख रुपये में सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी गई थी. तीन संदिग्ध शूटरों में से दो- गुरमेल सिंह (हरियाणा) और धर्मराज कश्यप (उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. तीसरा, शिवकुमार गौतम (उत्तर प्रदेश) फ़रार है. बिश्नोई गैंग ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी है. सबसे ताजा घटना अप्रैल की है, जब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने सलमान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलियां चलाई थीं. सलमान खान से बिश्नोई गैंग का बैर 1998 के एक मामले को लेकर है. दरअसल, उस वर्ष सलमान खान राजस्थान में ‘हम साथ–साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उस दौरान सलमान पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था. हालांकि, इस गैंग को सिर्फ सलमान खान से परेशानी नहीं है. यह गैंग विभिन्न तरह के संगीन अपराधों में लिप्त है. गैंग का नाम एक कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर है. उसका असली नाम सतविंदर सिंह है. पंजाब के फिरोजपुर जिले के धत्तरांवाली गांव निवासी 31 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई के पिता हरियाणा पुलिस में थे, लेकिन पांच वर्ष की नौकरी के बाद ही उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी और किसानी करने लगे थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12वीं तक की पढ़ाई के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए बिश्नोई साल 2010 में चंडीगढ़ चला गया. डीएवी कॉलेज में दाखिला लिया. वहीं वह छात्र राजनीति में सक्रिय हुआ और उसकी मुलाक़ात गोल्डी बराड़ से हुई.गोल्डी बराड़ अब एक कुख्यात गैंगस्टर है. उसका नाम कई संगीन अपराधों, जैसे हत्या, अपहरण, और जबरन वसूली में आया है. बराड़ का नाम प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से भी जुड़ा है. वर्तमान में बराड़ कनाडा में रहता है. छात्र राजनीति करते हुए ही लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ हत्या के प्रयास का पहला एफआईआर दर्ज हुआ. अब बिश्नोई पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और अन्य अपराधों के दो दर्जन मामले दर्ज हैं. वर्तमान में वह अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है. 30 अगस्त, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिश्नोई पर सीआरपीसी की धारा 268 (1) लगा दी थी, यह धारा सरकार को हाई–प्रोफाइल कैदियों की आवाजाही पर रोक लगाने की शक्ति देता है. पहले यह अगस्त 2024 तक प्रभावी था, लेकिन अब कथित तौर पर इसे बढ़ा दिया गया है.

माना जाता है कि वह जेल के अंदर से ही अपने गिरोह का संचालन कर रहा है. माना जाता है कि बिश्नोई के अन्य सहयोगी कनाडा और अमेरिका में फैले हुए हैं. कथित तौर पर कनाडा से इस गैंग को गोल्डी बराड़ भी चलाता है. बिश्नोई गैंग में क़रीब 700 सदस्य बताए जाते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि हाल ही में इस गैंग ने कथित तौर पर दिल्ली स्थित एक अफगान नागरिक को निशाना बनाया था.

इससे पहले, बिश्नोई गैंग को दिल्ली में एक जिम मालिक की हत्या में शामिल बताया गया था. लॉरेंस बिश्नोई शायद सबसे बदनाम तब हुआ जब 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तब गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी. गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है. यहां एक अहम सवाल ये पैदा होता है कि जेल में रहते हुए वो कैसे ये अपराध कर रहा है ? ज़ाहिर सी बात है जेल प्रशासन उसकी मदद कर रहा है ? अगर जेल प्रशासन उसकी मदद कर रहा है तो किसके कहने पर कर रहा है और क्यों कर रहा है ? ये सच सामने आना ज़रूरी है ? लेकिन क्या मोदी-शाह के गुजरात के इस जेल की जांच मुम्किन है ? क्योंकि शायद वहां तो कानून हो या अदालत  सब इन्हीं के इशारे पर चलते हैं ?  एक आतंकवादी संगठन खुलेआम चेतावनी दे रहा है, अपने जुर्म का इक़बाल कर रहा है इतना ही नहीं पुलिस सुरक्षा में एक मा.राज्य मंत्री की हत्या हो रही है , क्या ये सब होने तक हमारे देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी ? या फिर खुपिया एजेंसियों को मालूम था लेकिन वो खामोश रहीं ?

baba siddique murder
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

आपके बूथ या वार्ड में BLO नहीं है तो क्या करें ?

गोरक्षा या गुंडाराज? पुणे की घटना ने फिर उठाए कानून और इंसानियत पर सवाल

महाराष्ट्र में 5% मुस्लिम आरक्षण रद्द: प्रशासनिक निर्णय या वैचारिक संकेत?

“सौहार्द, समन्वय और जिम्मेदारी की नई दिशा – लातूर पैटर्न”

लातूर कांग्रेस की जातीयवादी मानसिकता का पर्दा फ़ाश

बाकी पदों का बटवारा और किस समाज को खुश करने के लिए होगा?

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • 193 सांसद, फिर भी खारिज -क्या संसद में जवाबदेही भी “वैकल्पिक” हो गई है?
  • सीमा सुरक्षा या खतरनाक प्रयोग? ‘सांप-मगरमच्छ’ प्रस्ताव पर गंभीर सवाल
  • स्कूल में पढ़ाई या अंधविश्वास?
  • सीबीएसई पाठ्यक्रम पर फिर भड़की सियासी जंग
  • सथानकुलम से सुप्रीम कोर्ट तक- क्या हिरासत में मौतों पर सचमुच लगेगी लगाम?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

मैं अब ज़्यादा दिनों तक नहीं रहूँगा, क्योंकि  देवेंद्र फडणवीस ने मुझे खत्म करने की साज़िश रची है। लेकिन जब तक मेरे अंदर जान है, तब तक मैं सवाल पूछता ही रहूँगा। मैं किसान की औलाद हूँ, इस मिट्टी में क्रांति करके ही दम लूँगाl#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ravirajsabalepatil #kisan
बारामती के सरकारी अस्पताल को अजित पवार का नाम देने के विरोध में, निषेध करने के लिए ओबीसी नेता  लक्ष्मण हाके बारामती जाएंगे। #elaanews #breakingnews #ajitpawarnews #baramati #lakshmanhake
गिरीराज सिंह(बीजेप गिरीराज सिंह(बीजेपी सांसद) का बयान:"राहुल गांधी की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। वह झूठ के ठेकेदार बन गए हैं।"— गिरीराज सिंह, बीजेपी सांसद, ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा। #elaanews #breakingnews #rahullgandhi #girirajsingh #bjppolitics
"समय आने पर लाडकी बह "समय आने पर लाडकी बहनों की सहायता राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर देंगे, बस कोर्ट मत जाइए!"#elaannews #breakingnews #devendrafadanvis #ladkibahinyojna #maharashra
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility