Close Menu
Elaan NewsElaan News
  • Elaan Calender App
  • एलान के बारे में
  • विदेश
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • एलान विशेष
  • लेख / विचार
Letest

आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?

August 28, 2026

वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी

August 28, 2026

10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
  • विदेशी चंदे के नाम पर नियंत्रण या नागरिक संस्थाओं पर नई शिकंजाकशी?
  • क्या पैगंबर मुहम्मद (स.) केवल मुसलमानों के हैं?
  • प्रेस क्लब में ‘मोदी चालीसा’: पत्रकारिता के मंच पर व्यक्तिपूजा का सवाल
Facebook Instagram YouTube
Elaan NewsElaan News
Subscribe
Saturday, September 5
  • Elaan के बारे में
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • Elaan विशेष
  • लेख विचार
  • ई-पेपर
  • कैलेंडर App
  • Video
  • हिन्दी
    • English
    • हिन्दी
    • اردو
Elaan NewsElaan News
Home»विदेश

इसराइल का यमन की राजधानी सना पर हमला – मध्य पूर्व में नया बारूदखाना?

adminBy adminAugust 27, 2025 विदेश No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
"Israel airstrike on Sana Yemen, Houthi rebels vs Israel conflict, Iran tension, power plants and fuel depots targeted"
image credit : news.google.com
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

इसराइल ने यमन की राजधानी सना पर हमला कर दिया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। लेकिन सवाल उठता है – क्या यह वाकई सिर्फ “जवाबी हमला” है या फिर मध्य पूर्व में एक नए और ख़तरनाक युद्ध की पटकथा लिखी जा रही है?

हमला कहाँ हुआ?:- इसराइली सेना ने खुले तौर पर एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर दावा किया कि उसने सना में हूतियों के कई ठिकानों पर हवाई हमला किया। इनमें – राष्ट्रपति भवन से जुड़ा सैन्य इलाक़ा, पावर प्लांट्स, और फ़्यूल स्टोरेज केंद्र शामिल हैं। यानि यह हमला सिर्फ़ सैन्य प्रतिष्ठानों पर नहीं बल्कि यमन की नागरिक ढांचागत संरचना पर भी हुआ है। इसका असर सिर्फ हूती विद्रोहियों पर नहीं, बल्कि आम जनता की ज़िंदगी पर भी पड़ने वाला है।

इसराइल का तर्क:- इसराइली सेना का दावा है कि हूती विद्रोही ईरान समर्थित हैं और नागरिक इलाक़ों का इस्तेमाल “आतंकी गतिविधियों” के लिए करते हैं। यानी इसराइल ने अपने हमले को आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई बताने की कोशिश की है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है – क्या वास्तव में बिजलीघर और तेल भंडारण टैंक आतंकवादी ठिकाने थे, या फिर यह हमला यमन की रीढ़ तोड़ने की रणनीति है?

असलियत क्या है?:- हूती विद्रोही लंबे समय से सऊदी अरब और इसराइल समर्थित ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। हाल के महीनों में हूतियों ने इसराइल और लाल सागर से होकर जाने वाले व्यापारिक जहाज़ों पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज़ किए हैं।

यह हमला सीधा-सीधा ईरान–इसराइल टकराव का हिस्सा नज़र आता है। यानी असल खेल सिर्फ़ यमन नहीं, बल्कि ईरान बनाम इसराइल है। हूती सिर्फ़ मोहरे हैं।

बड़ा ख़तरा – मध्य पूर्व बारूदखाना बन रहा है – गाज़ा युद्ध पहले से चल रहा है, अब यमन भी युद्धभूमि में बदल रहा है। ऊर्जा आपूर्ति पर असर – पावर प्लांट्स और फ़्यूल डिपो को निशाना बनाने का मतलब है कि आम यमनी जनता अंधेरे और भूख में धकेली जाएगी।

ईरान की प्रतिक्रिया – अगर ईरान खुलकर इसमें कूद पड़ा, तो यह संघर्ष सिर्फ़ यमन-इसराइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में आग भड़का सकता है।

तीखा सवाल:- क्या इसराइल हूतियों पर हमला कर “आतंकवाद” मिटा रहा है या फिर यमन की पहले से तबाह ज़िंदगी को और नरक बना रहा है? क्या यह कार्रवाई सुरक्षा की मजबूरी है या फिर ईरान तक संदेश देने की चालाकी?

नतीजा साफ़ है – यह हमला मध्य पूर्व में एक और मोर्चा खोलने जैसा है। यमन पहले ही गृहयुद्ध और मानवीय त्रासदी से कराह रहा है। इसराइल का यह कदम आग में घी डालने जैसा है, और इसका असर सिर्फ़ हूतियों पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाला है।

Gaza to Yemen Conflict Houthi Rebels vs Israel Iran Israel Tensions Israel Attack on Yemen Middle East War Update Sana Airstrikes 2025 Yemen Civilian Crisis
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp Copy Link
admin
  • Website

Keep Reading

इज़रायल को हथियार, ईरान से दूरी: क्या भारत ने दोस्ती और इंसानियत दोनों दांव पर लगा दी?

इज़रायल-ईरान टकराव ने फिर खड़ा किया पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर

ईरान-इजरायल युद्ध, भ्रम और ‘फेक न्यूज़’ के बीच फंसी दुनिया

क्या मासूम बच्चों की मौत भी वैचारिक बहस का हिस्सा है?

क्या ख़ामनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी भारत के हित में है?

सीरिया पर फिर पश्चिमी बम्बारी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Post
  • आरएसएस पर अमेरिका में बवाल: आखिर नफ़रत और जातिवाद की राजनीति से देश कब आज़ाद होगा?
  • वक्फ बोर्ड में बढ़ती धांधलियां… वक्फ की असली मंशा पर निजी हित भारी
  • 10 हज़ार ‘गो मित्र’ और चुनावी राजनीति- रोजगार का मॉडल या आस्था के सहारे नई सियासत?
  • मोहन भागवत का विदेश दौरा और आरएसएस पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
  • तीन आदिवासी बच्चियों की मौत और ‘विकास’ का दावा: जब बिस्तर तक न मिले तो कैसा विकास?
Categories
  • Uncategorized
  • एलान विशेष
  • धर्म
  • भारत
  • महाराष्ट्र
  • लातुर
  • लेख विचार
  • विदेश
  • विशेष
Instagram

elaannews

📺 | हमारी खबर आपका हौसला
⚡️
▶️ | NEWS & UPDATES
⚡️
📩 | elaannews1@gmail.com
⚡️

नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंद नकली साँप दिखाते हुए गुणरत्न सदावर्ते ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पर निशाना साधा। इस दौरान ‘डोला रे डोला’ कहते हुए सदावर्ते ने जरांगे को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।#elaannews #breakingnews #maharashta #marathaaarkshan #manojjarangepatil
संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडर संतोष पंडित जैसे बेहद क्रूर, हिंसक और नरभक्षी अंडरवर्ल्ड डॉन को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ गृहमंत्री फडणवीस और उनके बेहद कर्तव्यनिष्ठ व चपल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन। छोटे-मोटे ड्रग्स माफिया, बलात्कारियों और कोयता गैंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है..!- सुषमा अंधारे - प्रवक्ता, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashta #devendrafadanvis #santoshpandit
लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक लातूर शहर के गंजगोलाई इलाके में शराब के नशे में एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#elaannews #breakingnews #Latur #laturcity #laturnews
अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रव अपना सैनिक मुगलों से जाकर मिल जाए, शिंदे की कार्रवाई भी कुछ ऐसी ही है! यह सिर्फ शिवसेना पर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र पर लगा कलंक है। देश में इस समय तानाशाही चल रही है और सभी मंत्री गुलाम बन गए हैं।- अरविंद सावंत - सांसद, शिवसेना (UBT)#elaannews #breakingnews #maharashtra #eknathshinde #shivsena
Follow on Instagram
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • विदेश
  • एलान विशेष
  • लेख विचार
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Your Elaan News | Developed By Durranitech
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility